Rinku Singh Gifted A Bike To His Father Bike Price Is More Than 3 Lakh
शादी की खबर पक्की होते ही रिंकू सिंह ने पिता को गिफ्ट की बाइक, सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ जल्द लेंगे फेरे
रिंकू सिंह ने अपने पिता को एक स्पोर्ट्स बाइक गिफ्ट की है। इस बाइक की कीमत 3.19 लाख रुपए हैं। ऐसी खबर थी कि रिंकू की सगाई सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ हुई है। लेकिन प्रिया सरोज ने पिता ने इनकार कर दिया।
रिंकू सिंह ने पिता को बाइक गिफ्ट की (फोटो-सोशल मीडिया)
Follow Us
Follow Us :
स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह कुछ दिनों से अपनी सगाई को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ऐसी खबर थी कि रिंकू की सगाई सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ हुई है। लेकिन प्रिया सरोज ने पिता ने इनकार कर दिया। हालांकि उन्होंने कहा कि दोनों परिवारों में बात हो गई और जल्द ही दोनों की शादी भी होगी। इसी बीच रिंकू सिंह ने अपने पिता को एक स्पोर्ट्स बाइक गिफ्ट की है। इस बाइक की कीमत 3.19 लाख रुपए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय टीम के क्रिकेटर रिंकू सिंह ने अपने पिता को कावासाकी निंजा गिफ्ट की है। रिंकू सिंह अब भारतीय क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ रहे हैं। ऐसे में उन्होंने पिता को ये गिफ्ट देकर उनके वर्षों के पुराने सपने को पूरा किया है। रिंकू ने अगस्त 2023 में भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। रिंकू सिंह ने भारत के लिए अभी तक 2 वनडे और 30 टी20 मुकाबले खेले हैं।
रिंकू सिंह को आईपीएल 2025 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिटेन किया था। उन्हें 13 करोड़ रुपए देकर अपने टीम के साथ जोड़े रखा। रिंकू ने अपने मेहनत के दम पर अपना नाम बनाया। रिंकू अक्सर आर्थिक तंगी से झूझते रहे। लेकिन आईपीएल का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही उनके घर की स्थिति ठीक होने लगी। रिंकू अब वो शोहरत हासिल कर चुके हैं। जिसके बाद वो अब माता-पिता के सपना को पूरा करने में लग गए हैं। इसी के बीच इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रिंकू के पिता बाइक चलाते नजर आ रहे हैं। वो इस दौरान काफी खुश नजर आ रहे हैं। बल्लेबाज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “हीरो।”
सपा विधायक तूफानी सरोज ने बताया कि उनके परिवार ने अलीगढ में रिंकू के पिता से दोनों के विवाह के बारे में बात की है और दोनों पक्ष इसके लिए राजी हैं। तूफानी सरोज ने कहा कि उनकी बेटी और रिंकू की मुलाकात एक दोस्त के जरिए हुई जिसके पिता भी क्रिकेटर हैं। उन्होंने कहा कि रिंकू और प्रिया एक दूसरे को साल भर से अधिक समय से जानते हैं। दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं लेकिन विवाह के लिए परिवार की रजामंदी जरूरी थी। दोनों परिवार इस शादी के लिये राजी हैं।
Rinku singh gifted a bike to his father bike price is more than 3 lakh