‘खिलाड़ियों को सपोर्ट और चैलेंज करें…,’ Ricky Ponting ने बताया पंजाब किंग्स की जीत का फार्मूला
Ricky Ponting: रिकी पोंटिंग की कोचिंग में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराकर IPL 2026 में अपनी अपराजेय लय बरकरार रखी और अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
रिकी पोंटिंग और श्रेयस अय्यर (फोटो-सोशल मीडिया)
Ricky Ponting’s Winning Formula: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की टीम ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। आईपीएल 2025 का फाइनल खेलने वाली पंजाब ने आईपीएल 2026 की शुरुआत भी उसी अंदाज में हुई और अब तक अपराजेय है। रिकी पोटिंग की कोचिंग वाली पंजाब किंग्स आईपीएल में सभी विपक्षी टीमों के लिए बड़ी मुसीबत बनी हुई है। गुरुवार को पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को उसके घरेलू मैदान वानखेड़े में 7 विकेट से हराया।
मुंबई इंडियंस पर जीत के बाद पंजाब किंग्स अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। दमदार जीत और सीजन में टीम के शानदार प्रदर्शन पर पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग ने कहा कि वह एक कोच के तौर पर खिलाड़ियों का समर्थन करते हैं और चुनौती देते हैं, लेकिन उन पर नियंत्रण नहीं करते।
पोंटिंग ने टीम को लेकर क्या कहा?
पोंटिंग ने जियोस्टार पर कहा, “मेरे लिए, यह सही माहौल बनाने से शुरू होता है, जहां हर खिलाड़ी को लगे कि उसे अहमियत दी जा रही है और वह एक ही पेज पर है। एक कोच के तौर पर, मैं उनका समर्थन करने और चुनौती देने के लिए हूं, उन पर नियंत्रण करने के लिए नहीं हूं। जब वे असफल होते हैं, तब भी उन्हें यह जानना होगा कि यह खेल का हिस्सा है। टी20 क्रिकेट में, आपको किसी भी दिन आगे बढ़ने के लिए बस कुछ ही खिलाड़ियों की जरूरत होती है।”
सम्बंधित ख़बरें
GT vs KKR: गुजरात से भिड़ेगी कोलकाता, पहली जीत की तलाश में KKR; हेड टू हेड में किसका दबदबा?
MI में होने जा रही है सर्जिकल स्ट्राइक! लगातार 4 हार के बाद पांड्या का सब्र टूटा, बुमराह-सूर्या होंगे बाहर?
वानखेड़े में पंजाब किंग्स की दहाड़, MI को 7 विकेट से रौंदा, अय्यर-प्रभसिमरन के दम पर लगातार हासिल की चौथी जीत
श्रेयस अय्यर ने हवा में उड़कर पकड़ा नामुमकिन सा कैच, रोहित और सूर्या रह गए दंग, रिएक्शन वीडियो हुआ वायरल
यह भी पढ़ें: GT vs KKR: गुजरात से भिड़ेगी कोलकाता, पहली जीत की तलाश में KKR; हेड टू हेड में किसका दबदबा?
उन्होंने कहा कि नीलामी के दौरान भी हमारी यही रणनीति थी। हमारा लक्ष्य स्पष्ट भूमिकाओं के साथ एक मजबूत ग्रुप बनाने पर था। जब खिलाड़ियों के मन में दूसरे के प्रति सहयोग की भावना रहती है, तो नतीजे अच्छे होते हैं।
मुकाबले का हाल
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के मैच पर नजर डालें तो पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। क्विंटन डिकॉक के 60 गेंदों पर बनाए नाबाद 112 रन की मदद से मुंबई ने 6 विकेट पर 195 रन बनाए थे। पंजाब किंग्स ने प्रभसिमरन सिंह के 39 गेंदों पर नाबाद 80 और कप्तान श्रेयस अय्यर के 35 गेंदों पर 66 रनों की बदौलत 16.3 ओवर में 3 विकेट पर 198 रन बनाकर मैच 7 विकेट से जीता। पंजाब सीजन के 5 मैचों में 4 जीत चुकी है। एक मैच बारिश की वजह से धुल गया था।
