पंजाब किंग्स के कोच रिकी पोंटिंग ने भरी हुंकार, IPL 2026 के गेम प्लान को लेकर किया खुलासा

Punjab Kings vs Gujarat Titans: पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने आईपीएल 2026 में मजबूत टीम और सुधारित रणनीति के साथ गुजरात टाइटंस के खिलाफ अच्छी शुरुआत करने का भरोसा जताया।
Ricky Ponting on Punjab Kings
रिकी पोंटिंग (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Ricky Ponting on Punjab Kings: आईपीएल 2026 का आगाज हो चुका है। इस सीजन का चौथा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले पंजाब के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने आईपीएल 2026 के लिए एक मजबूत और ज्यादा बेहतर टीम को लेकर भरोसा जताया।

पोंटिंग ने जोर देकर कहा कि भले ही पिछले सीजन में टीम टेबल में टॉप पर रही थी, जो कि एक अच्छी बात थी, लेकिन टीम इस नए अभियान की शुरुआत एक नई सोच के साथ कर रही है। पंजाब किंग्स के लिए पिछला सीजन बहुत शानदार रहा था, उस पर सोचना अच्छा लगता है, लेकिन नए साल में उसका कोई मतलब नहीं रह जाता। अब सभी के लिए स्कोर 0-0 है। हमें फिर से शुरुआत करनी होगी।"

हर भूमिका के लिए कई विकल्प

रिकी पोंटिंग ने इस सीजन में टीम की गहराई और लचीलेपन में आए सुधार को भी एक बड़ी ताकत बताया, क्योंकि टीम के पास हर भूमिका के लिए कई विकल्प मौजूद हैं। हमारे पास उन खास भूमिकाओं के लिए वही खिलाड़ी हैं जो हम चाहते थे, लेकिन हमारे पास उन ज्यादातर खिलाड़ियों के लिए बैक-अप खिलाड़ी भी मौजूद हैं - हमारी 25 खिलाड़ियों की पूरी टीम में। मुझे लगता है कि कुल मिलाकर, हम इस बार ज्यादा मजबूत होंगे।"

पोंटिंग ने कहा कि टीम के कई खिलाड़ियों के खेल में स्वाभाविक रूप से सुधार देखने को मिला है। उनका मानना है कि अगर अगले दो महीनों में खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सफल रहते हैं, तो टीम पिछले सीजन से बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। उन्होंने यह भी माना कि प्लेइंग इलेवन चुनते समय परिस्थितियों के अनुसार खुद को जल्दी ढालना बेहद अहम होगा।

अच्छी शुरुआत पर है नजरें

पोंटिंग ने कहा, "हमें अच्छी शुरुआत करनी होगी और अपने घरेलू मैदान पर अच्छा खेलना होगा। सच कहूं तो मुझे लगता है कि हमारे पास पिछले साल के मुकाबले ज्यादा बेहतर टीम है। हमारे युवा खिलाड़ी अब ज्यादा अनुभवी हो गए हैं, और इस साल हमने जो विदेशी खिलाड़ी टीम में शामिल किए हैं, वे पिछले साल की टीम के मुकाबले ज्यादा बेहतर हैं। कुल मिलाकर, मैं इस सीजन के शुरू होने को लेकर बहुत उत्साहित हूं।"

Navbharat Live
navbharatlive.com