- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rcb Vs Kkr Ipl 2025 Live Score Today Match 58 Royal Challengers Bengaluru Vs Kolkata Knight Riders At M Chinnaswamy Stadium Live Scorecard Update
RCB Vs KKR Live Score, IPL 2025: बारिश बनी विलेन, रद्द हुआ केकेआर बनाम आरसीबी मुकाबला, दोनों को मिला 1-1 अंक
RCB Vs KKR, IPL 2025 Highlight: आईपीएल 2.0 की खराब शुरुआत हुई है। बारिश के चलते केकेआर और आरसीबी के मुकाबले को रद्द कर दिया गया है। जिसके बाद केकेआर प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है।
- Written By: संजय बिष्ट

RCB Vs KKR Highlight Updates, IPL 2025: आईपीएल 2025 की दोबारा से शुरुआत 17 मई से की गई। इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच सीजन का 58वां मुकाबला खेला जाना था। लेकिन बारिश के कारण मुकाबले में मुश्किल डाल दी। साढे दस बजे तक बारिश रुकने का इंतजार किया गया। जिसके बाद आरसीबी बनाम केकेआर के इस मुकाबले को रद्द कर दिया गया।
आईपीएल 2.0 के पहले मुकाबले में बारिश विलेन बन गई। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में पहले टॉस में देरी हुई। बाद में लंबे वक्त तक बारिश होने के कारण मुकाबले को रद्द कर दिया गया। फिलहाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स को 1-1 अंक दिया गया है। इसके साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2025 की अंक तालिका में पहले स्थान पर आ चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
हैदराबाद के ‘नवाबों’ ने चेन्नई को 10 रन से चटाई धूल, अभिषेक-क्लासेन के तूफान के बाद नितिश-ईशान का घातक वार
राशिद खान के घर गूंजी किलकारी, आईपीएल 2026 के बीच बने पिता, सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी
क्रिकेट के मैदान पर हादसा! कैच लपकने के चक्कर में खिलाड़ी के चेहरे पर लगी चोट, बहने लगा खून, देखें वीडियो
संजू सैमसन की बाज जैसी नजर, बॉलर ने नहीं की अपील, पर विकेटकीपर की जिद्द ने चटकाया अभिषेक शर्मा का बड़ा विकेट
17 May 2025 10:03 PM (IST)
17 May 2025 10:03 PM (IST)RCB Vs KKR Live Score Update: केकेआर को लग सकता है झटका
इस वक्त के हालात को देखते हुए मैच का शुरु होना थोड़ा मुश्किल लग रहा है। यदि मैच रद्द होता है तो केकेआर को उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को तगड़ा झटका लग सकता है। कोलकाता ने अपने 12 मुकाबलों में से 5 में जीत दर्ज की है। वहीं, एक मुकाबला ड्रॉ रहा है। ऐसे में मैच रद्द होने के बाद केकेआर को 12 अंक हो जाएंगे। जिसके बाद यदि अजिंक्य रहाणे की टीम यदि बाद के मुकाबले जीत भी गई तो उसके अधिकतम 14 अंक हो जाएंगे। इतने अंक केकेआर को प्लेऑफ में नहीं पहुंचा पाएंगे।
17 May 2025 09:18 PM (IST)
17 May 2025 09:18 PM (IST)RCB Vs KKR Live Score Update: मैच रद्द होने से केकेआर को नुकसान
इस वक्त एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में बारिश लगातार हो रही है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये है कि यदि मैच रद्द होता है तो किसे फायदा होगा। यदि मैच रद्द होता है इसका 90 फीसदी तक फायदा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को मिलते हुए दिखाई देगा। इस वक्त आरसीबी प्वाइंट्स टेबल दूसरे स्थान पर है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स पांचवें स्थान पर काबिज है। यदि मैच रद्द होता है तो दोनों को 1-1 अंक मिलेगा। ऐसे में आरसीबी प्वाइंट्स टेबल पर पहले स्थान पर पहुंच जाएगी। वहीं, केकेआर की प्लेऑफ की संभावनाएं ना के बराबर हो जाएंगी।
17 May 2025 08:14 PM (IST)
17 May 2025 08:14 PM (IST)RCB Vs KKR Live Score Update: 10:56 बजे तक मुकाबला शुरु होना जरूरी
बेंगलुरु में फिर से बारिश तेज हो चुकी है। ऐसे में यदि बारिश 08:15 बजे तक रहती है, तो फिर मैच के ओवर्स में कटौती शुरु हो जाएगी। मैच का कट ऑफ टाइम 10:56 बजे है। कम से कम 5-5 ओवरों के मुकाबले के लिए 10:56 तक मैच का शुरु होना बेहद जरूरी है।
17 May 2025 07:36 PM (IST)
17 May 2025 07:36 PM (IST)RCB Vs KKR Live Score Update: सफेद जर्सी में रंगा नजर आएंगे फैंस
आज के मुकाबले में पूरा स्टेडियम सफेद रंग में नजर आने वाले हैं। आरसीबी के फैंस उन्हें टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद ट्रिब्यूट देना चाहते हैं। मैच से पहले मैदान के बाहर विराट कोहली के नाम की टेस्ट जर्सी को फैंस ने खरीदा। इस वक्त बेंगलुरु में बारिश हो रही है। ऐसे में फैंस मैच के शुरु होने का इंतजार कर रहे हैं।
17 May 2025 07:03 PM (IST)
17 May 2025 07:03 PM (IST)RCB Vs KKR Live Score Update: बारिश के कारण टॉस में देरी
मुकाबले में बारिश के कारण टॉस में देरी हुई है। इस वक्त बेंगलुरु में तेज बारिश हो रही है। रिपोर्ट्स के मुताबकि बारिश रुकने की संभावना जताई जा रही है। बता दें भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद आज यानी 17 मई से आईपीएल 2025 की दोबारा से शुरुआत हो रही है। ऐसे में फैंस इस मुकाबले के लिए बेताब दिख रहे हैं।
17 May 2025 06:35 PM (IST)
17 May 2025 06:35 PM (IST)RCB Vs KKR Live Score Update: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल साल्ट, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम/लुंगी एनगिडी, यश दयाल।
कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे/वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।
17 May 2025 06:35 PM (IST)
17 May 2025 06:35 PM (IST)RCB Vs KKR Live Score Update: क्या कहता है मौसम का मिजाज?
शनिवार शाम को बेंगलुरु में तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 75% आर्द्रता रहेगी और बारिश की 56% संभावना है, मौसम बादल छाए रहने और भारी आंधी आने की संभावना है। ऐसे में देखना होगा कि कितना ओवर का खेल हो पाता है।
17 May 2025 06:33 PM (IST)
17 May 2025 06:33 PM (IST)RCB Vs KKR Live Score Update: हेड टू हेड रिकॉर्ड
दोनों टीमों के बीच कुल 35 मुकाबले हुए हैं। जिसमें 20 मैच केकेआर ने जीते हैं। वहीं 15 मुकाबले में आरसीबी ने जीत हासिल की है। आरसीबी की टीम इस आंकड़े को सुधारने की कोशिश करेगी। आरसीबी के प्रदर्शन को देखते हुए लग रहा है कि वो इस आंकड़े को कम करने का सफल रहेगी।
17 May 2025 06:33 PM (IST)
17 May 2025 06:33 PM (IST)RCB Vs KKR Live Score Update: पिच रिपोर्ट
चिन्नास्वामी स्टेडियम को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है, यहां की बाउंड्री छोटी है और गेंद अच्छे से बल्ले पर आता है। जिससे बल्लेबाजों को शॉट्स खेलने में आसानी होती है। केकेआर और आरसीबी के बीच हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस ग्राउंड पर बेंगलुरु ने पिछले मैच में 213 रन बनाए थे। वहीं चेन्नई की टीम ने भी 211 रन बना लिए थे। उम्मीद है कि ये मुकाबला भी कुछ उसी तरह का रहेगा।
Rcb vs kkr ipl 2025 live score today match 58 royal challengers bengaluru vs kolkata knight riders at m chinnaswamy stadium live scorecard update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Ukraine के सुपरमार्केट में गोलीबारी, बंदूकधारी ने 6 लोगों की हत्या की, पुलिस ने मार गिराया
Apr 19, 2026 | 07:21 AMChhatrapati Sambhajinagar Weather Update: 41.6 डिग्री का टॉर्चर हुआ कम, बादलों की आर्मी ने घेरा आसमान
Apr 19, 2026 | 07:16 AMCraving Sweets: क्या आपको भी बार-बार होती है मीठे की तलब? सावधान! यह शरीर में इस गंभीर कमी का है संकेत
Apr 19, 2026 | 07:15 AM19 अप्रैल का इतिहास: भारत का पहला उपग्रह अंतरिक्ष के सफर पर निकला
Apr 19, 2026 | 07:11 AMDevendra Fadnavis सरकार का बड़ा फैसला, ‘एज्युसिटी’ और ‘मेडिसिटी’ से खुलेगा वैश्विक शिक्षा का रास्ता
Apr 19, 2026 | 07:06 AMTCS Nashik Case Update: HR मैनेजर निदा खान का दिल्ली कनेक्शन, धमाकों के आरोपी से क्या है रिश्ता?
Apr 19, 2026 | 06:54 AMवो खिलाड़ी जिसने विवादों के बाद भी भारतीय टीम के लिए किया डेब्यू, महज 27 मैचों का ही रहा करियर
Apr 19, 2026 | 06:52 AMवीडियो गैलरी

ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM
शर्मनाक! हाथ में सिगरेट, टेबल पर शराब और मास्टर जी जांच रहे बोर्ड की कॉपियां; देखिए VIDEO
Apr 18, 2026 | 10:17 PM
अखिलेश यादव की तारीफ पड़ी भारी? जिस दुकान पर पी थी चाय, वहां ताला लटकाने पहुंची प्रशासन की टीम
Apr 18, 2026 | 10:08 PM
सिर्फ 2 रसगुल्ले खाने पर इतनी बड़ी सजा, ठेकेदार ने बच्चे को डीजल डालकर लगा दी आग, वारदात जान खून खौल उठेगा!
Apr 18, 2026 | 09:58 PM
पटना में SVU ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर किया रेड, आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप
Apr 18, 2026 | 02:11 PM














