Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

RCB vs DC: फिल सॉल्ट की अर्धशतकीय पारी, बेंगलुरु ने दिल्ली को दिया 176 रनों का टारगेट

RCB vs DC: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शनिवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जारी आईपीएल 2026 के 26वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के सामने 176 रन का टारगेट रखा है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Apr 18, 2026 | 05:40 PM

टिम डेविड और अक्षर पटेल (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals: आईपीएल 2026 का 26वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स (RCB vs DC) के खिलाफ खेला जा रहा है। शनिवार को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने 176 रनों का टारगेट रखा है। आरसीबी की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर प्वाइंट्स में शीर्ष स्थान हासिल करने की होगी।

मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 175 रन बनाए। इस टीम को विराट कोहली और फिलिप साल्ट ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 5.1 ओवरों में 52 रन की साझेदारी की। कोहली 13 गेंदों में 3 छक्कों के साथ 19 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद साल्ट ने देवदत्त पड्डिकल के साथ दूसरे विकेट के लिए 29 गेंदों में 47 रन की साझेदारी करते हुए टीम को शतक के करीब पहुंचा दिया। देवदत्त 13 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

फिल सॉल्ट की अर्धशतकीय पारी

टीम को 105 के स्कोर पर फिलिप साल्ट के रूप में तीसरा झटका लगा, जो 38 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 63 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार ने टिम डेविड के साथ चौथे विकेट के लिए 12 गेंदों में 26 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में लाने की कोशिश की। कप्तान पाटीदार टीम के खाते में महज 8 रन जुटा सके।

सम्बंधित ख़बरें

RCB ने रचा इतिहास, IPL के इतिहास में चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऐसा कारनामा करने वाली पहली टीम बनी

KKR की 5वीं हार पर अजिंक्य रहाणे का फूटा गुस्सा, जानिए किसे बताया हार का सबसे बड़ा गुनहगार?

RCB vs DC: दिल्ली ने जीता टॉस, बेंगलुरु पहले करेगी बल्लेबाजी; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

IPL 2026 RCB vs DC Live Score: दिल्ली को लगा पहला झटका, निसांका लौटे पवेलियन

यह भी पढ़ें: RCB ने रचा इतिहास, IPL के इतिहास में चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऐसा कारनामा करने वाली पहली टीम बनी

इसके बाद टिम डेविड ने 17 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 26 रन, जबकि जितेश शर्मा ने 14 रन टीम के खात में जोड़े। क्रुणाल पंड्या ने 12 रन का योगदान दिया। विपक्षी खेमे से लुंगी नगिडी, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट अपने नाम किए, जबकि मुकेश कुमार ने 1 विकेट हासिल किया।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

अक्षर पटेल की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, औकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन और मुकेश कुमार के साथ इस मैच में उतरी है।

दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु रजत पाटीदार की कमान में विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा और जोश हेजलवुड के साथ यह मैच खेल रही है।

Rcb vs dc royal challengers bengaluru scored 175 runs

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 18, 2026 | 05:40 PM

Topics:  

  • Delhi Capitals
  • Indian Premier League
  • IPL 2026
  • Royal Challengers Bengaluru

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.