Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

RCB vs DC: दिल्ली ने जीता टॉस, बेंगलुरु पहले करेगी बल्लेबाजी; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

RCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पहले बल्लेबाजी करते दिखेगी। इस मैदान पर आरसीबी अपना 100 जीत दर्ज करने उतरी है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Apr 18, 2026 | 03:32 PM

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals: आईपीएल 2026 का 26वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स (RCB vs DC) के बीच खेला जा रहा है। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मुकाबले में दोनों टीमें बिना बदलाव के साथ उतरी है। बेंगलुरु की टीम इस ग्राउंड पर अपना 100वां मुकाबला खेल रही है।

टॉस जीतने के बाद अक्षर पटेल ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे। विकेट अच्छा और हार्ड लग रहा है। चिन्नास्वामी चेज करने के लिए एक अच्छा ग्राउंड है। लगातार मैच हारने के बाद लंबा ब्रेक मिलना अच्छा है। हमें अपनी ताकत पर फोकस करने की जरूरत है। हम उसी प्लेइंग इलेवन के साथ खेलेंगे।” दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो टीम ने सीजन के शुरुआती 2 मैच जीते थे, लेकिन उसके बाद टीम को लगातार 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी के खिलाफ डीसी अपनी हार का सिलसिला तोड़ने की कोशिश करेगी।

टॉस गंवाने के बाद रजत पाटीदार ने क्या कहा?

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, “पहले बल्लेबाजी करके खुश हूं क्योंकि हम इस ट्रैक पर पहले बल्लेबाजी करने का प्लान बना रहे थे। यह एक दिन का गेम है, और अच्छी सरफेस दिख रही है। हम बोर्ड पर अच्छा टोटल लगाएंगे और उन पर दबाव डालेंगे। हम उसी साइड के साथ खेल रहे हैं। इस साल हमारा फाइनल चिन्नास्वामी में है, इसलिए हमें सभी होम मैच जीतने होंगे।

सम्बंधित ख़बरें

IPL 2026 में LSG ने 2.60 करोड़ देकर किया था शामिल, अब इसी पैसे से घर का पुराना कर्ज चुकाएगा ये युवा खिलाड़ी

MPL 2026: इंदौर में आज से एमपीएल का तीसरा सीजन, आवेश और आशुतोष पर रहेंगी नजरें, इस बार शामिल हैं 10 टीमें

पहली बार किसी भारतीय क्रिकेटर पर होने जा रही है ऐसी अनोखी रिसर्च! IIM इंदौर की रिसर्च में खुलेगा राज- VIDEO

IPL चैंपियन बनते ही प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे विराट कोहली, साथ में अनुष्का शर्मा भी रही मौजूद- VIDEO

ग्रीन जर्सी पहनकर उतरे आरसीबी

आरसीबी इस मैच में ग्रीन जर्सी में उतर रही है। पाटीदार ने इसे पर्यावरण के प्रति जागरुकता के लिए अहम बताया। आरसीबी सीजन के 5 मैचों में 4 जीत के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। टीम ने पिछले 2 मैच जीते हैं और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होम ग्राउंड में होने वाले मुकाबले में अपनी जीत की लय को बरकरार रखने के उद्देश्य से उतरेगी।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 का खिताब ही जीतना है एकमात्र लक्ष्य, शानदार शुरुआत के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान का बड़ा बयान

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेट कीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आकिब नबी, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट सब्स: विप्रज निगम, आशुतोष शर्मा, करुण नायर, दुष्मंथा चमीरा, नीतीश राणा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिलिप सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट सब्स: रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्तवाल

Rcb vs dc delhi capitals opt to bowl against royal challengers bengaluru

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 18, 2026 | 03:11 PM

Topics:  

  • Delhi Capitals
  • Indian Premier League
  • IPL 2026
  • Royal Challengers Bengaluru

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.