IPL 2026 RCB vs DC Live Score: अर्धशतक पूरा करने के बाद केएल राहुल लौटे पवेलियन, क्रुणाल पांड्या को मिला विकेट
IPL 2026 RCB vs DC Live Score Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हो रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
रजत पाटीदार बनाम दिल्ली कैपिटल्स (फोटो-सोशल मीडिया)
18 Apr 2026 06:32 PM (IST)
18 Apr 2026 06:32 PM (IST)RCB vs DC Live Score Update: दिल्ली का चौथा बल्लेबाज पवेलियन लौटा
केएल राहुल को 57 रन पर स्पिन गेंदबाज क्रुणाल पांड्या ने अपना शिकार बनाया है। इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स को चौथा झटका लगा है। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर कप्तान अक्षर पटेल आए हैं। 10.1 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 87-4 है।
18 Apr 2026 06:30 PM (IST)
18 Apr 2026 06:30 PM (IST)RCB vs DC Live Score Update: केएल राहुल ने ठोकी फिफ्टी
केएल राहुल ने 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वहीं, पथुम निशंका, करुण नायर और समीर रिजवी के रूप में दिल्ली को 3 झटके लगे हैं। 10 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 87 पर तीन हैं। इस वक्त केएल राहुल के साथ क्रीज पर ट्रिस्टन स्टब्स मौजूद हैं।
18 Apr 2026 05:52 PM (IST)
18 Apr 2026 05:52 PM (IST)RCB vs DC Live Score Update: दिल्ली मुश्किल में
दिल्ली कैपिटल्स को तीसरा झटका समीर रिजवी के रूप में लगा। समीर रिजवी 2 रन बनाकर आउट हो गए। 18 के स्कोर पर दिल्ली का तीसरा विकेट गिरा। भुवनेश्वर कुमार ने दिल्ली को झकझोर कर रख दिया है।
18 Apr 2026 05:49 PM (IST)
18 Apr 2026 05:49 PM (IST)RCB vs DC Live Score Update: करुण नायर लौटे पवेलियन
करुण नायर 5 रन बनाकर आउट हो गए। 16 के स्कोर पर दिल्ली को दूसरा झटका लगा। बेंगलुरु के लिए दोनों विकेट भुवनेश्वर कुमार ने लिए।
18 Apr 2026 05:41 PM (IST)
18 Apr 2026 05:41 PM (IST)RCB vs DC Live Score Update: दिल्ली कैपिटल्स को लगा पहला झटका
दिल्ली कैपिटल्स को पहला झटका पथुम निसांका के रूप में लगा। पथुम निसांका 1 रन बनाकर आउट हो गए। भुवनेश्वर कुमार ने पहली ओवर में ही सफलता दिलाई।
18 Apr 2026 05:26 PM (IST)
18 Apr 2026 05:26 PM (IST)RCB vs DC Live Score Update: दिल्ली को बनाने होंगे 176 रन
दिल्ली कैपिटल्स को तीसरी जीत हासिल करने के लिए 176 रन बनाने होंगे। दिल्ली को जीत के लिए केएल राहुल और पथुम निसांका का शानदार प्रदर्शन करना काफी जरूरी है। दोनों खिलाड़ी के भरोसे ही दिल्ली इस मुकाबले को जीतने में सफल हो सकती है।
18 Apr 2026 05:24 PM (IST)
18 Apr 2026 05:24 PM (IST)RCB vs DC Live Score Update: बेंगलुरु ने बनाए 175 रन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। बेंगलुरु के लिए फिल सॉल्ट ने 63 रनों की पारी खेली। उसके अलावा विराट कोहली ने 19, देवदत्त पडिक्कल ने 18, टिम डेविड ने 26, जितेश शर्मा ने 14 और क्रुणाल पांड्या ने 12 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए लुंगी एनगिडी ने 2, अक्षर पटेल ने 2, कुलदीप यादव ने 2 और मुकेश कुमार ने 1 विकेट चटकाए।
18 Apr 2026 05:17 PM (IST)
18 Apr 2026 05:17 PM (IST)RCB vs DC Live Score Update: क्रुणाल पांड्या हुए आउट
बेंगलुरु को सातवां झटका क्रुणाल पांड्या के रूप में लगा। क्रुणाल 12 रन बनाकर 172 के स्कोर पर आउट हुए। रन आउट के रूप में यह विकेट गिरा।
18 Apr 2026 05:00 PM (IST)
18 Apr 2026 05:00 PM (IST)RCB vs DC Live Score Update: शेपर्ड के रूप में लगा छठा झटका
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छठा झटका शेपर्ड के रूप में लगा। 1 रन बनाकर रोमारियो शेपर्ड पवेलियन लौट गए। 149 के स्कोर पर छठा विकेट गिरा। कुलदीप यादव ने यह सफलता दिलाई।
18 Apr 2026 04:53 PM (IST)
18 Apr 2026 04:53 PM (IST)RCB vs DC Live Score Update: टिम डेविड भी हुए आउट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पांचवां झटका 146 के स्कोर पर लगा। टिम डेविड 26 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल ने अपनी टीम को यह सफलता दिलाई।
18 Apr 2026 04:36 PM (IST)
18 Apr 2026 04:36 PM (IST)RCB vs DC Live Score Update: रजत पाटीदार भी लौटे पवेलियन
बेंगलुरु को चौथा झटका रजत पाटीदार के रूप में लगा। रजत पाटीदार 8 रन बनाकर 131 के स्कोर पर आउट हो गए। मुकेश कुमार ने अपनी टीम को यह सफलता दिलाई।
18 Apr 2026 04:31 PM (IST)
18 Apr 2026 04:31 PM (IST)RCB vs DC Live Score Update: आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन गेंदों के हिसाब से
- 545 - आंद्रे रसेल
- 560 - टिम डेविड**
- 575 - ट्रेविस हेड
- 575 - फिल साल्ट
- 594 - हेनरिक क्लासेन
- 604 - वीरेंद्र सहवाग
18 Apr 2026 04:25 PM (IST)
18 Apr 2026 04:25 PM (IST)RCB vs DC Live Score Update: सॉल्ट के रूप में लगा तीसरा झटका
फिल सॉल्ट के रूप में आरसीबी को तीसरा झटका लगा है। 105 के स्कोर पर सॉल्ट 63 रन बनाकर आउट हो गए। कुलदीप यादव ने दिल्ली को यह सफलता दिलाई।
18 Apr 2026 04:22 PM (IST)
18 Apr 2026 04:22 PM (IST)RCB vs DC Live Score Update: बेंगलुरु को लगा दूसरा झटका
बेंगलुरु को दूसरा झटका देवदत्त पडिक्कल के रूप में लगा। 99 के स्कोर पर आरसीबी का दूसरा विकेट गिरा। देवदत्त पडिक्कल 18 रन बनाकर आउट हो गए। अक्षर पटेल ने यह सफलता दिलाई।
18 Apr 2026 04:14 PM (IST)
18 Apr 2026 04:14 PM (IST)RCB vs DC Live Score Update: फिल सॉल्ट का अर्धशतक
फिल सॉल्ट ने 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान सॉल्ट ने 4 चौके और 2 छक्के लगाए। सॉल्ट ने छक्के के साथ अर्धशतक पूरा किया।
18 Apr 2026 03:59 PM (IST)
18 Apr 2026 03:59 PM (IST)RCB vs DC Live Score Update: विराट कोहली लौटे पवेलियन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहला झटका विराट कोहली के रूप में लगा। विराट कोहली 19 रन बनाकर आउट हुए। लुंगी एनगिडी ने दिल्ली को पहली सफलता दिलाई।
18 Apr 2026 03:13 PM (IST)
18 Apr 2026 03:13 PM (IST)RCB vs DC Live Score Update: बेंगलुरु की प्लेइंग-11
विराट कोहली, फिलिप सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड
18 Apr 2026 03:12 PM (IST)
18 Apr 2026 03:12 PM (IST)RCB vs DC Live Score Update: दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11
पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेट कीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आकिब नबी, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार
18 Apr 2026 03:02 PM (IST)
18 Apr 2026 03:02 PM (IST)RCB vs DC Live Score Update: दिल्ली ने जीता टॉस
दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अक्षर पटेल ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।
18 Apr 2026 02:47 PM (IST)
18 Apr 2026 02:47 PM (IST)RCB vs DC Live Score Update: हेड टू हेड में आरसीबी का दबदबा
आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कुल 34 मुकाबले खेले गए। जिसमें आरसीबी ने 21 मैचों में जीत हासिल की। वहीं दिल्ली 12 मैचों की जीत दर्ज कर सकी है। जबकि एक मुकाबला का नतीजा नहीं निकला।
18 Apr 2026 02:46 PM (IST)
18 Apr 2026 02:46 PM (IST)RCB vs DC Live Score Update: हेड टू हेड रिकॉर्ड
Margin Venue Date Daredevils 10 runs Delhi 30 Apr 2008 RCB 5 wickets Bengaluru 19 May 2008 Daredevils 6 wickets Gqeberha 26 Apr 2009 RCB 7 wickets Johannesburg 19 May 2009 RCB 8 wickets Bengaluru 17 Oct 2009 Daredevils 17 runs Bengaluru 25 Mar 2010 Daredevils 37 runs Delhi 4 Apr 2010 RCB 3 wickets Delhi 26 Apr 2011 RCB 20 runs Bengaluru 7 Apr 2012 RCB 21 runs Delhi 17 Apr 2012 Tie (RCB won Super Over) Bengaluru 16 Apr 2013 RCB 4 runs Delhi 10 May 2013 RCB 8 wickets Sharjah 17 Apr 2014 RCB 16 runs Bengaluru 13 May 2014 RCB 10 wickets Delhi 26 Apr 2015 No Result – Bengaluru 17 May 2015 Daredevils 7 wickets Bengaluru 17 Apr 2016 RCB 6 wickets Raipur 22 May 2016 RCB 15 runs Bengaluru 8 Apr 2017 RCB 10 runs Delhi 14 May 2017 RCB 6 wickets Bengaluru 21 Apr 2018 RCB 5 wickets Delhi 12 May 2018 DC 4 wickets Bengaluru 7 Apr 2019 DC 16 runs Delhi 28 Apr 2019 RCB 59 runs Dubai 5 Oct 2020 DC 6 wickets Abu Dhabi 2 Nov 2020 DC 1 run Ahmedabad 27 Apr 2021 RCB 7 wickets Dubai 8 Oct 2021 RCB 16 runs Wankhede 16 Apr 2022 RCB 23 runs Bengaluru 15 Apr 2023 DC 7 wickets Delhi 6 May 2023 RCB 47 runs Bengaluru 12 May 2024 DC 6 wickets Bengaluru 10 Apr 2025 RCB 6 wickets Delhi 27 Apr 2025
18 Apr 2026 02:44 PM (IST)
18 Apr 2026 02:44 PM (IST)RCB vs DC Live Score Update: आईपीएल के 26वें मुकाबले में आपका स्वागत है
नमस्कार, मैं उज्जवल कुमार सिन्हा, आईपीएल के 26वें मुकाबले में आपका स्वागत करता हूं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच यह मुकाबला चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा। इस दौरान आपको लाइव ब्लॉग में मैच से जुड़ी हर प्रकार की जानकारियां मिलेगी।
Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals Live Score Update: आईपीएल 2026 का 26वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो टीम ने सीजन के शुरुआती 2 मैच जीते थे, लेकिन उसके बाद टीम को लगातार 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी के खिलाफ डीसी अपनी हार का सिलसिला तोड़ने की कोशिश करेगी। आरसीबी सीजन के 5 मैचों में 4 जीत के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। टीम ने पिछले 2 मैच जीते हैं और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होम ग्राउंड में होने वाले मुकाबले में अपनी जीत की लय को बरकरार रखने के उद्देश्य से उतरेगी।
