RCB vs DC: डेविड मिलर ने पलटा पासा, दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया
RCB vs DC: डेविड मिलर ने अंतिम ओवर में दो छक्के लगाकर मुकाबले जीत दिलाया। दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया। इस जीत के साथ दिल्ली की टीम ने अंक तालिका में छलांग लगाई है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals: आईपीएल 2026 का 26वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स (RCB vs DC) के खिलाफ खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ दिल्ली ने तीसरी जीत दर्ज कर ली है। अब दिल्ली की टीम अंकतालिका में चौथे नंबर पर पहुंच गई है।
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 175 रन बनाए। आरसीबी को विराट कोहली और फिल सॉल्ट ने शानदार शुरुआत दिलाई। 52 के स्कोर पर पहला विकेट गिरा। कोहली 19 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद देवदत्त पडिक्कल 18 रन बनाकर चलते बने। इस दौरान सॉल्ट एक छोर पर जमे रहे और अपना अर्धशतक पूरा किया।
सॉल्ट की अर्धशतकीय पारी
पडिक्कल के आउट होने के बाद फिल सॉल्ट भी आउट हो गए। सॉल्ट 38 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 63 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार भी ज्यादा कुछ नहीं कर सके और 8 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद टिम डेविड ने 17 गेंदों में 4 बाउंड्री के साथ 26 रन, जबकि जितेश शर्मा ने 14 रन टीम के खात में जोड़े। क्रुणाल पंड्या ने 12 रन का योगदान दिया। विपक्षी खेमे से लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट अपने नाम किए, जबकि मुकेश कुमार ने 1 विकेट हासिल किया।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 में LSG ने 2.60 करोड़ देकर किया था शामिल, अब इसी पैसे से घर का पुराना कर्ज चुकाएगा ये युवा खिलाड़ी
MPL 2026: इंदौर में आज से एमपीएल का तीसरा सीजन, आवेश और आशुतोष पर रहेंगी नजरें, इस बार शामिल हैं 10 टीमें
पहली बार किसी भारतीय क्रिकेटर पर होने जा रही है ऐसी अनोखी रिसर्च! IIM इंदौर की रिसर्च में खुलेगा राज- VIDEO
IPL चैंपियन बनते ही प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे विराट कोहली, साथ में अनुष्का शर्मा भी रही मौजूद- VIDEO
दिल्ली की शुरुआत रही बेहद खराब
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। पथुम निसांका 1 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद करुण नायर 5 रन बनाकर चलते बने। समीर रिजवी भी 2 रन बनाकर आउट हो गए। दिल्ली को तीसरा झटका 18 के स्कोर पर लगा। एख छोर पर केएल राहुल टिके रहे। वहीं राहुल को ट्रिस्टन स्टब्स का साथ मिला।
यह भी पढ़ें: Tim David ने रचा इतिहास, ट्रेविस हेड का तोड़ा रिकॉर्ड; IPL में ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने
मिलर ने अंतिम ओवर में पलटा पासा
केएल राहुल ने एक छोर संभाले रखा और 34 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 57 रन बनाए। वहीं ट्रिस्टन स्टब्स ने 47 गेंदों में नाबाद 60 रनों की पारी खेली। इस दौरान स्टब्स ने 4 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं डेविड मिलर ने अंत में 10 गेंदों का सामना करते हुए 22 रन बनाए और मुकाबले को जीत लिया। अंतिम ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 15 रनों की जरूरत थी। मिलर ने अंतिम ओवर में 2 छक्का लगाकर टीम को जीत दिला दी। अक्षर पटेल ने भी 26 रनों का योगदान दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 3 और क्रुणाल पांड्या को 1 विकेट मिला।
