Tim David ने रचा इतिहास, ट्रेविस हेड का तोड़ा रिकॉर्ड; IPL में ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने

Tim David: टिम डेविड ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। टिम डेविड ने आईपीएल में 560 गेंदों में 1000 रन पूरे किए। ऐसा करने वाले वो दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
Tim David Create History
टिम डेविड (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Tim David Create History: आईपीएल 2026 के 26वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। चिन्नास्वामी में खेले जा रहे इस मुकाबले में टिम डेविड ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। टिम डेविड ने आईपीएल में 1000 रन पूरे किए। इसके साथ ही वो सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले दूसरे खिलाड़ी भी बन गए हैं।

टिम डेविड ने दिल्ली के खिलाफ 17 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली। इस पारी के दौरान टिम डेविड ने अपना 1000 रन पूरा किया और आईपीएल में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज एक हजार रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने आईपीएल में एक हजार रन 560 गेंदें खेलकर पूरे किए हैं।

वहीं, आईपीएल में सबसे कम गेंदें खेलकर एक हजार रन बनाने का रिकॉर्ड आंद्रे रसेल के नाम दर्ज है। उन्होंने आईपीएल में एक हजार रन 545 गेंदें खेलकर पूरे किए थे। टिम डेविड ने इस मामले में ट्रेविस हेड, फिल साल्ट, हेनरिक क्लासन और वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया है। हेड ने आईपीएल में 1,000 रन 575 गेंदें खेलकर पूरे किए थे, जबकि फिल साल्ट ने यह मुकाम 575 गेंदें खेलकर हासिल किया था। वहीं, सहवाग ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एक हजार रन 604 गेंदों में पूरे किए थे।

आईपीएल में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज (गेंदों के हिसाब से)

  • 545 - आंद्रे रसेल
  • 560 - टिम डेविड**
  • 575 - ट्रेविस हेड
  • 575 - फिल साल्ट
  • 594 - हेनरिक क्लासेन
  • 604 - वीरेंद्र सहवाग

दिल्ली के खिलाफ कमाल नहीं दिखा सके टिम डेविड

दिल्ली के खिलाफ टिम डेविड बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 17 गेंदों का सामना करने के बाद 26 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और एक छक्का लगाया। हालांकि, इस सीजन में टिम डेविड अच्छे लय में नजर आ रहे हैं और गेंदबाजों पर जमकर बरस रहे हैं।

RCB की बड़ी उपलब्धि

आईपीएल के इतिहास में एक ही मैदान पर 100 मैच खेलने वाली पहली टीम बन गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने यह उपलब्धि अपने होम ग्राउंड एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में पूरा किया। इस मैदान पर आरसीबी अपना 100वां मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेल रहा है। इस सूची में दूसरे स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स है, जिसने अपने घरेलू मैदान इडेन गार्डन्स में अब तक 98 मैच खेले हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com