चिन्नास्वामी में आया पाटीदार और टिम डेविड के नाम का तूफान, CSK के सामने बना डाला 250 रन का विशाल स्कोर
IPL 2026: आईपीएल 2026 के 11वें मैच में आरसीबी ने सीएसके के सामने 251 रन का बड़ा लक्ष्य रखा। टिम डेविड ने 21 गेंदों में अर्धशतक जड़ा, जबकि पाटीदार, साल्ट और कोहली ने तेज पारियां खेलीं।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
टिम डेविड और रजत पाटीदार (फोटो- @IPL)
RCB vs CSK IPL 2026 11th Match 1st Inning Highlight: आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 20 ओवर में 251 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के लिए गलत साबित हुआ, क्योंकि आरसीबी के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाते हुए गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।
टिम डेविड और पाटीदार का तूफान
आरसीबी की इस बड़ी पारी के हीरो टिम डेविड रहे, जिन्होंने सिर्फ 25 गेंदों में 70 रन की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 8 छक्के और 3 चौके निकले। उन्होंने महज 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। वहीं कप्तान रजत पाटीदार ने भी आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों में 48 रन ठोक दिए। उनकी इस पारी में 6 छक्के शामिल रहे, जिससे रनगति लगातार तेज बनी रही।
टॉप ऑर्डर ने भी दिया मजबूत योगदान
आरसीबी के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने भी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। फिल साल्ट ने 30 गेंदों में 46 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे। वहीं देवदत्त पडिक्कल ने मध्यक्रम में जिम्मेदारी निभाते हुए 29 गेंदों में 50 रन की पारी खेली। विराट कोहली ने भी तेज शुरुआत करते हुए 18 गेंदों में 28 रन जोड़े, जिससे टीम का स्कोर तेजी से आगे बढ़ता गया।
सम्बंधित ख़बरें
रांची से विश्व क्रिकेट के शिखर तक… आखिर कैसे बने करोड़ों दिलों के सबसे चहेते MS Dhoni?
पृथ्वी शॉ संग सगाई टूटने की खबरों का लेकर गर्लफ्रेंड आयी सामने, बोली-हम अब भी साथ हैं
खिताबी मुकाबले में उतरते ही इंग्लैंड के नाम जुड़ा बेहद ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड, दूसरी ओर एलिस पेरी ने रचा इतिहास
IND vs ENG: 17वें ओवर का वो ‘ब्लंडर’, जिसने भारत के हाथ से छीनी जीत; श्रेयस अय्यर ने बताया हार का असली कारण
CSK के गेंदबाज रहे बेअसर
चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी इस मैच में पूरी तरह फीकी नजर आई। लगभग सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए और रन रोकने में नाकाम रहे। टीम की ओर से जेमी ओवर्टन, शिवम दुबे और अंशुल कंबोज को एक-एक विकेट जरूर मिला, लेकिन इसके अलावा किसी को सफलता नहीं मिली।
ये भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच बेंगलुरु के मैदान पर अमर हुए द्रविड़ और कुंबले, दिग्गजों के नाम पर रखे गए स्टेडियम के दो छोर
क्या CSK कर पाएगी ऐतिहासिक चेज?
अब चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 252 रनों का बेहद कठिन लक्ष्य है। इस विशाल स्कोर को हासिल करना आसान नहीं होगा, खासकर तब जब टीम पहले ही अपने शुरुआती मुकाबले हार चुकी है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि सीएसके के बल्लेबाज इस चुनौती का सामना कैसे करते हैं और क्या टीम इस बड़े लक्ष्य को हासिल कर पाती है या नहीं।
