- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Rcb Team Win Match Against Up Warriorz And Move Top On Points Table Wpl
UP को रौंदकर RCB पहुंची टॉप पर, क्या है प्वाइंट्स टेबल में अन्य टीमों का हाल? यहां देखें
RCB: आरसीबी टीम ने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज कर ली। टीम के लिए ग्रेस हारिस ने शानदार अर्धशतक लगाया और जीत में अहम रोल प्ले किया।
- Written By: अर्पित शुक्ला

स्मृति मंधाना (Image- Social Media)
WPL Points Table: WPL 2026 के अपने दूसरे मुकाबले में आरसीबी की टीम ने यूपी वॉरियर्स को 9 विकेट से मात दी। इससे पहले आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 3 विकेट से हराया था। यूपी के खिलाफ मैच में आरसीबी के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वॉरियर्स की टीम सिर्फ 143 रनों पर ढेर हो गई थी। इसके बाद स्मृति मंधाना और ग्रेस हैरिस की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर आरसीबी ने लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया।
पहले नंबर पर आरसीबी की टीम
इस जीत के साथ आरसीबी की टीम WPL की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर आरसीबी की टीम बनी हुई है। उसने अब तक कुल दो मैच खेले हैं और दोनों में जीत दर्ज की है। चार अंकों के साथ उसका नेट रन रेट प्लस 1.964 है। मंधाना की कप्तानी में आरसीबी का प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा है और टीम के अधिकतर खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। मुंबई के खिलाफ जहां नादिन डि क्लार्क ने जीत में अहम भूमिका निभाई थी, वहीं यूपी के खिलाफ ग्रेस हैरिस ने शानदार पारी खेली।
गुजरात जायंट्स दूसरे नंबर पर मौजूद
गुजरात जायंट्स की टीम ने भी WPL 2026 में अब तक दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में जीत हासिल की है। चार अंकों के साथ उसका नेट रन रेट 0.350 है, लेकिन यह आरसीबी से थोड़ा कम है। इसी कारण वह इस समय दूसरे स्थान पर बनी हुई है। तीसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस की टीम है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मुंबई इंडियंस को अपने पहले मैच में आरसीबी के खिलाफ तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उसने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रनों से हराया। दो अंकों और 1.175 के नेट रन रेट के साथ मुंबई इस समय तीसरे पायदान पर है।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026: क्या धोनी खेलेंगे पूरा सीजन? सस्पेंस खत्म, CSK के CEO ने ‘थाला’ की उपलब्धता पर दिया बड़ा बयान
IPL 2026 का बिगुल बजा, पहले फेज में 20 दिन के शेड्यूल का हुआ ऐलान, पहले मैच में RCB से भिड़ेगी ये टीम
पाकिस्तान टीम खुद करवा रही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी बेइज्जती, तोड़ा 27 साल पुराना बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड
PAK vs BAN: बांग्लादेश ने 8 विकेट से जीता मुकाबला, नाहिद राणा के ‘पंजे’ से पाकिस्तान हुआ पस्त, फिर कटाई नाक
यह भी पढ़ें- WPL 2026: RCBW की तूफानी जीत, ग्रेस हैरिस और मंधाना ने UP वारियर्स को 9 विकेट से रौंदा; तोड़ा जीत का रिकॉर्ड
वहीं प्वाइंट्स टेबल के निचले हिस्से में यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें हैं। दोनों ही टीमों ने अब तक दो-दो मैच खेले हैं, लेकिन उन्हें अभी तक एक भी जीत नसीब नहीं हुई है। दिल्ली की टीम चौथे स्थान पर है, जबकि यूपी वॉरियर्स की टीम पांचवें और आखिरी नंबर पर मौजूद है।
Rcb team win match against up warriorz and move top on points table wpl
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के लिए ऐसी है सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें टीम में शामिल खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
Mar 12, 2026 | 08:48 AMईरान से जंग के बीच भारत पर ‘टैरिफ बम’ गिराने की तैयारी में ट्रंप, चीन समेत 16 देशों के खिलाफ शुरू की जांच
Mar 12, 2026 | 08:47 AMछत्रपति संभाजीनगर जिला परिषद अध्यक्ष चुनाव 18 मार्च को, भाजपा-शिवसेना गठबंधन की बढ़त; सियासी हलचल तेज
Mar 12, 2026 | 08:44 AM‘ईरान की नौसेना और हवाई सुरक्षा पूरी तरह तबाह’, ट्रंप ने अमेरिकी सैन्य कार्रवाई पर किया बड़ा दावा
Mar 12, 2026 | 08:44 AMकिंग खान का ग्लोबल दबदबा बरकरार, हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में फिर शामिल हुए शाहरुख खान
Mar 12, 2026 | 08:42 AMफखरुद्दीन अली अहमद मेडिकल कॉलेज का बदल गया नाम, हिमंत और कांग्रेस के बीच छिड़ी जुबानी जंग!
Mar 12, 2026 | 08:35 AM‘ईरान में अब कुछ नहीं बचा’- ट्रंप का बड़ा दावा, तेल कंपनियों को ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ इस्तेमाल करने की सलाह
Mar 12, 2026 | 08:27 AMवीडियो गैलरी

‘विपक्ष आह भी भरे तो बदनाम…वो कत्ल भी करें तो चर्चा नहीं’, संसद में TMC सांसद का BJP पर तीखा वार- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:09 PM
‘भारत हमारे कहने पर चलता है’, व्हाइट हाउस प्रेस सचिव के दावे से मचा बवाल; विपक्ष ने पीएम मोदी को घेरा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:02 PM
मैदान पर छक्कों की बारिश, ट्रेन में चादर ओढ़कर सफर; फ्लाइट न मिलने पर ‘गुपचुप’ मुंबई पहुंचे शिवम दुबे- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:56 PM
छतरपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन! रिटायर्ड शिक्षक के घर से मिले 25 गैस सिलेंडर, कालाबाजारी का खुलासा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:48 PM
ट्रेन में नफरत का ‘वायरल’ वीडियो: सिसकता युवक, पत्थर दिल भीड़ और कानून को खुली चुनौती
Mar 11, 2026 | 02:21 PM
उन्नाव में ‘नवाब’ बने मास्टर साहब: हाथ में किताब की जगह बच्चों को थमा दी झाड़ू, वीडियो देख खौल उठा जनता का खून
Mar 11, 2026 | 02:16 PM














