Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इधर बेंगलुरु ने जीता IPL 2025 का खिताब, उधर RCB के फैंस की हो गई लाठी-डंडों से पिटाई, देखें वीडियो

आरसीबी की जीत के बाद फैंस ने जमकर जश्न मनाया। वहीं, कर्नाटक के कलबुर्गी में फैंस का उत्साह अनियंत्रित हो गया। जिसके बाद पुलिस ने बल का प्रयोग कर फैंस को रोका। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

  • By संजय बिष्ट
Updated On: Jun 04, 2025 | 04:35 PM

आरसीबी फैंस पर चले लाठी-डंडे (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने नई पटकथा लिख दी है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में आखिरकार आरसीबी का पिछले 18 सालों से देखा गया सपना पूरा हो गया। खिताबी मुकाबले में बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 6 रन से मात देकर इसकी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने 190 रन का स्कोर खड़ा किया। गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस स्कोर का बचाव कर लिया। इसके साथ ही आरसीबी 6 रन से आईपीएल 2025 की ट्रॉफी को अपने नाम करने में कामयाब हुई।

इस ऐतिहासिक जीत के बाद आरसीबी के फैंस ने जमकर जश्न मनाया। बेंगलुरु के कर्नाटक में फैंस का उत्साह अपने चरम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, कर्नाटक के कलबुर्गी के एसवीपी चौक पर फैंस बेकाबू हो गए। जिसके बाद पुलिस ने इस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बल का प्रयोग किया।

सड़कों पर उतरे फैंस

आईपीएल 2025 में फाइनल में जीत के बाद रॉयल चैलैंजर्स बेंगलुरु के फैंस ने रात भर जश्न मनाया। इसी कड़ी में कर्नाटक के कलबुर्गी में फैंस सड़कों पर आकर बवाल काटने लगे। एसवीपी चौक पर सैकड़ों आरसीबी फैंस गाजे-बाजे के साथ ‘ई साला कप नमदे’ के नारों के साथ जश्न मनाने लगे। 18 साल के बाद पहली बार आरसीबी के फैंस को जश्न मनाने का मौका मिला।

आरसीबी फैंस हुए बेकाबू

कर्नाटक के कलबुर्गी में आरसीबी के फैंस का जश्न एक वक्त अनियंत्रित हो गया। जिसके बाद वहां की पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। सोशल मीडिया में ANI के द्वारा इसका वीडियो शेयर किया गया। इस वीडियो में देखा गया कि पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बल का प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान पुलिस वालों ने लठियों से फैंस को हटाने की कोशिश की।

#WATCH | Karnataka police use mild force to disperse the cricket fans celebrating Royal Challengers Bengaluru’s victory on the roads at SVP Chowk in Kalaburagi. pic.twitter.com/U3Pj7vu8Hz — ANI (@ANI) June 3, 2025

RCB की जीत के वो 3 हीरो, जिन्होंने PBKS को पटकनी देकर खत्म कर दिया 17 साल का सूखा

6 रन से जीती आरसीबी

खिताबी मुकाबले में आरसीबी के गेंदबाजों ने 190 रन का बचाव करते हुए पंजाब किंग्स को 184 रन पर रोक दिया। जिसके बाद वो 6 रन से खिताबी मुकाबले को अपने नाम करने में कामयाब हुए। 18 साल के सूखे को खत्म करने के बाद विराट कोहली को भावुक देखा गया। मैच के बाद उनकी भावुकता इतनी बढ़ गई कि देखते ही देखते उनकी आखों से आंसू टपक पड़े।

Rcb fans went out of control after winning ipl 2025 title police used force

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 04, 2025 | 04:35 PM

Topics:  

  • IPL 2025
  • Royal Challengers Bengaluru
  • Virat Kohli

सम्बंधित ख़बरें

1

चिन्नास्वामी में फिर दिखेगा विराट कोहली का क्रेज, दिल्ली का मैच अलूर से RCB के ग्राउंड पर हुआ शिफ्ट

2

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए भारत पहुंचे विराट कोहली, जानें कब और कहां खेला जाएगा दिल्ली का मुकाबला

3

‘फुटबाल सम्राट’ मेसी से मिलेंगे ‘क्रिकेट किंग’ कोहली! लंदन से भारत लौटे विराट, हाई हुआ फैंस का जोश

4

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए संभावित स्क्वॉड का हुआ ऐलान, विराट और पंत खेलेंगे टूर्नामेंट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.