IPL 2026 Opening Match: ब्लैक आर्मबैंड पहनकर क्यों खेल रहे हैं आरसीबी के खिलाड़ी? जानें क्या है कारण
Royal Challengers Bangaluru: आईपीएल 2026 के पहले मैच में RCB और SRH आमने-सामने हैं। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी मैदान पर काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे हैं।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
आरसीबी (फोटो- सोशल मीडिया)
RCB IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 19वें सीजन का आगाज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले के साथ हो गया है। यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इस सीजन में बेंगलुरु के सामने सबसे बड़ी चुनौती अपने खिताब को बचाने की है, जो आसान नहीं रहने वाला। इसी मुकाबले में एक भावुक दृश्य भी देखने को मिला, जब आरसीबी के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे।
क्यों पहनी आरसीबी खिलाड़ियों ने काली पट्टी
आरसीबी के खिलाड़ियों का काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरना पिछले साल की एक दर्दनाक घटना से जुड़ा है। आईपीएल 2025 में जब टीम ने पहली बार खिताब जीता था, तब बेंगलुरु में विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में 11 लोगों की जान चली गई थी, जबकि कई अन्य घायल हो गए थे। इस दुखद घटना के बाद टीम को काफी आलोचना भी झेलनी पड़ी थी। अब आईपीएल 2026 के पहले मैच में आरसीबी ने उन दिवंगत फैंस को श्रद्धांजलि देने के लिए ब्लैक आर्मबैंड पहनकर खेलने का फैसला किया।
मैच से पहले दी गई श्रद्धांजलि
मुकाबले की शुरुआत से पहले उन 11 फैंस को याद करते हुए खिलाड़ियों और दर्शकों ने श्रद्धांजलि दी। सभी ने एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को सम्मान दिया। इसी घटना को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने इस बार ओपनिंग सेरेमनी नहीं करने का भी फैसला लिया, ताकि शोक व्यक्त किया जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
इतिहास में पहली बार भारत ने गंवाई T20 सीरीज, ये 5 बड़ी गलतियां पड़ीं भारी, बेंच पर बैठा रह गया ‘धुरंधर’
ICC का बड़ा एलान! महिला T20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए इन 8 टीमों को मिली सीधी एंट्री, देखें पूरी लिस्ट
ये भी पढ़ें: पहले ही मैच में फुस्स हुई अभिषेक-ट्रेविस की जोड़ी, चिन्नास्वामी में नहीं दोनों का जादू
जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी आरसीबी
मैच की बात करें तो आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पिच को ध्यान में रखते हुए यह फैसला टीम के लिए अहम माना जा रहा है। इस मुकाबले में जोश हेजलवुड उपलब्ध नहीं थे, जिसके चलते गेंदबाजी की जिम्मेदारी भुवनेश्वर कुमार और जैकब डफी जैसे गेंदबाजों पर है। वहीं बल्लेबाजी में एक बार फिर सभी की निगाहें विराट कोहली पर टिकी हुई हैं। कुल मिलाकर आरसीबी के लिए यह मुकाबला सिर्फ सीजन की शुरुआत नहीं, बल्कि भावनाओं से जुड़ा एक खास पल भी है, जहां टीम जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी।
