Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बारिश से बाधित मैच के बाद RCB ने फैंस को दी बड़ी खुशखबरी, कोलकाता के खिलाफ मुकाबले का टिकट होगा रिफंड

आईपीएल के 58वें मुकाबले में बिना एक भी गेंद खेले मैच को रद्द कर दिया। इसके बाद आरसीबी ने फैंस के टिकट का पैसा वापस करने का ऐलान कर दिया है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: May 18, 2025 | 06:52 PM

बारिश के कारण मुकाबला हुआ रद्द (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

बेंगलुरु: आईपीएल 2025 के 58वें मुकाबले में बिना एक भी गेंद फेंके मुकाबले को रद्द कर दिया गया। बेंगलुरु में बारिश के कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा। इस दौरान फैंस बस अपने चेहते खिलाड़ी को खेलते देखने का इंतजार ही करते रहे। लेकिन मुकाबला नहीं खेला जा सका।

बारिश से रद्द हुए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं हो सके मुकाबले का टिकट की पूरी राशि वापस करने की घोषणा की है। आरसीबी ने एक बयान में कहा कि चूंकि 17 मई 2025 को आरसीबी और केकेआर के बीच मैच खराब मौसम के कारण रद्द कर दिया गया था, इसलिए सभी वैध टिकट धारक पूर्ण रिफंड के पात्र हैं।

10 वर्किंग डे में मिलेगा टिकट का पैसा

बयान में आगे कहा गया कि डिजिटल टिकट बुक करने के लिए उपयोग किए गए खाते में 10 वर्किंग डे के अंदर ही उनका रिफंड प्राप्त होगा। यदि टिकट का रिफंड 31 मई तक नहीं मिलता है तो कृपया मामले को आगे बढ़ाने के लिए अपने बुकिंग डिटेल के साथ refund@ticketgenie.in पर एक ईमेल भेजें।

सम्बंधित ख़बरें

PBKS vs LSG: प्रियांश-कोनोली की आंधी में उड़ी लखनऊ, मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स 54 रन से दर्ज की बड़ी जीत

IPL 2026: प्रियांश और कूपर ने उधेड़ी एडन मार्करम की बखिया, आईपीएल 2026 में बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड

मुल्लांपुर में आया प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली के नाम का तूफान, लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रच दिया इतिहास

6,6,6,6,6…, प्रियांश-कोनोली ने मारक्रम को बनाया निशाना, एक ही ओवर में कूट डाले रिकॉर्ड तोड़ रन

कोलकाता हुई रेस से बाहर

मैदानी अंपायरों ने रात करीब 10.24 बजे आखिरी बार मैदान का निरीक्षण किया और मैच रद्द करने का ऐलान किया। इसके साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। वहीं एक अंक के साथ आरसीबी की टीम 17 अंक पर पहुंच गई और वो अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुंच गई।

आरसीबी-केकेआर का मुकाबला रद्द होने पर बदली प्वाइंट्स टेबल की तस्वीर, इस टीम को हुआ तगड़ा फायदा

आरसीबी ने प्लेऑफ का टिकट पक्का किया

आरसीबी ने अब तक 12 मैच खेले हैं और उनके 17 अंक हैं। अभी आरसीबी की टीम को दो और मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में वो प्लेऑफ के लिए आसानी से क्वालीफाई कर सकती है। आरसीबी का अगला मुकाबला 23 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और 27 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला जाएगा।

Rcb announces ticket refund for rain abandoned match against kkr

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 18, 2025 | 06:50 PM

Topics:  

  • IPL 2026
  • Kolkata Knight Riders
  • Royal Challengers Bengaluru

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.