रोहित-विराट के बाद विजय ट्रॉफी में रवींद्र जडेजा की एंट्री, इन दिन मैदान पर दिखेगा ‘जड्डू’ का जलवा
Ravindra Jadeja in VHT 2025-26: रोहित शर्मा और विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में खेलेंगे। अब रवींद्र जडेजा भी इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे और लंबे समय बाद अपनी छाप छोड़ेंगे।
- Written By: संजय बिष्ट
रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा (फोटो- सोशल मीडिया)
Ravindra Jadeja Set Play Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 इस बार बेहद खास होने वाली है। बीसीसीआई की सलाह के बाद टीम इंडिया के कई बड़े खिलाड़ी इस घरेलू वनडे टूर्नामेंट में हिस्सा लेते नजर आएंगे। रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या जैसे दिग्गज पहले ही इस टूर्नामेंट से जुड़ चुके हैं। अब भारतीय क्रिकेट का एक और बड़ा नाम विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के लिए तैयार है, जिससे टूर्नामेंट का रोमांच और बढ़ गया है।
सौराष्ट्र के लिए खेलेंगे रवींद्र जडेजा
टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में सौराष्ट्र टीम की ओर से खेलते नजर आएंगे। सौराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन के एक अधिकारी ने इस खबर की पुष्टि की है। जडेजा इस टूर्नामेंट में फिलहाल दो मुकाबले खेलने वाले हैं, जिससे सौराष्ट्र की टीम को बड़ा फायदा मिल सकता है।
🚨 JADEJA IN VIJAY HAZARE TROPHY 🚨 – Ravindra Jadeja confirms he will play in this Vijay Hazare Trophy for Saurashtra. He is likely to feature in two fixtures on January 6 and January 8. (Sahil Malhotra/TOI). pic.twitter.com/PbTa4i3PRa — Tanuj (@ImTanujSingh) December 23, 2025
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 की ट्रॉफी भी RCB ही जीतेगी…! पूर्व दिग्गज ने की बड़ी भविष्यवाणी, खेलने के अंदाज की जमकर हुई तारीफ
IPL 2026: पंजाब किंग्स को 23 रन से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी RCB, धर्मशाला में दर्ज की जीत
विराट कोहली का बड़ा कीर्तिमान, 35 साल की उम्र के बाद तीसरी बार किया ये कमाल, सचिन और डु प्लेसिस को छोड़ा पीछे
‘काफी गर्मी थी और वे पूरे मैदान में दौड़ रहे थे’, विराट कोहली की फिटनेस के मुरीद हुए टिम डेविड
इन तारीखों पर मैदान में उतरेंगे जडेजा
रवींद्र जडेजा 6 जनवरी और 8 जनवरी को सौराष्ट्र के लिए मैदान में उतर सकते हैं। सौराष्ट्र का एक मुकाबला सर्विसेस के खिलाफ 9 जनवरी को है, जबकि दूसरा मैच गुजरात के खिलाफ खेला जाना है। अनुभवी ऑलराउंडर की मौजूदगी से टीम के बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभाग मजबूत होंगे।
न्यूजीलैंड सीरीज से बदल सकता है प्लान
हालांकि जडेजा की विजय हजारे ट्रॉफी में भागीदारी पूरी तरह से तय नहीं मानी जा रही है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अगर उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना जाता है, तो उनका घरेलू टूर्नामेंट का शेड्यूल बदल सकता है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज 11 जनवरी से शुरू होनी है, जिसके चलते खिलाड़ियों को जल्दी राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़ना होगा।
घरेलू क्रिकेट को तवज्जो देने की पहल
बीसीसीआई ने हाल ही में साफ किया था कि नेशनल टीम के खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए। इसी फैसले के चलते रोहित शर्मा, विराट कोहली और अन्य सीनियर खिलाड़ी विजय हजारे ट्रॉफी के शुरुआती मुकाबलों में हिस्सा ले रहे हैं। जडेजा का इस टूर्नामेंट में खेलना भी इसी नीति का हिस्सा माना जा रहा है।
हालिया वनडे सीरीज में जडेजा का प्रदर्शन
रवींद्र जडेजा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका नहीं मिला था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में उन्होंने वापसी की। इस सीरीज में उन्होंने तीन मैचों में सिर्फ एक विकेट लिया और दो पारियों में 56 रन बनाए। उनका प्रदर्शन औसत रहा, ऐसे में विजय हजारे ट्रॉफी जडेजा के लिए फॉर्म हासिल करने का अच्छा मंच साबित हो सकती है।
