MI vs RCB: आखिरी 6 गेंदें और 15 रन…बल्ला टूटा, हौसला नहीं! भूवी के सिक्स और रसिक के डाइव ने बचाई लाज- VIDEO
Royal Challengers Bengaluru vs Mumbai Indians: रविवार (10, मई) को RCB ने मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2026 टूर्नामेंट की रेस से बाहर कर दिया। आखिरी ओवर इतना रोमांचक रहा कि इसे कोई नहीं भूला पाएगा।
- Written By: प्रिया जैस
मैच के दौरान रसिक सलाम और भुवनेश्वर कुमार (सौजन्य-IANS)
Mumbai Indians vs RCB: रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में एक बेहतरीन मुकाबला देखने को मिला। रविवार (10, मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच जबरदस्त मुकाबला खेला गया। इस करो या मरो वाले मुकाबले में आरसीबी ने हारता हुआ मैच बड़ी ही फुर्ती से अपने नाम किया। वो आखिरी ओवर में आरसीबी ने ऐसा कमबैक किया, जिसे क्रिकेट प्रेमी कई सालों तक याद रखेंगे।
आरसीबी को जीतने के लिए आखिरी 6 गेंदों में 15 रन बनाने थे। युवा गेंदबाज के सामने आरसीबी की बल्लेबाजी लड़खड़ा रही थी। हालांकि, मुकाबले ने इतना रोमांचक मोड़ लिया कि मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2026 के टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
कप्तान सूर्यकुमार ने राज बावा पर दिखाया भरोसा
आखिरी ओवर चल रहा था और आरसीबी को 15 रन बनाने थे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने युवा गेंदबाज राज बावा को गेंद सौंपी। पहली गेंद वाइड रही, जिससे एमआई पर भी दबाव बनता नजर आया। अगली गेंद नो बॉल हो गई क्योंकि गेंदबाज ने ओवरस्टेप कर दिया था। इसी बीच रोमारिया शेफर्ड का बल्ला भी टूट गया, जिसने मैच को और रोमांचक बना दिया। फ्री-हिट में भी आरसीबी सिर्फ एक ही रन बटोरने में कामयाब रही।
सम्बंधित ख़बरें
RCB के काम आई क्रुणाल पांड्या का संघर्षपूर्ण पारी, रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया
MI vs RCB: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, IPL में सर्वाधिक मैच खेलने के मामले में धोनी-कोहली की बराबरी
LSG के खिलाफ तूफान लाने वाले कौन हैं उर्विल पटेल? इमोशनल पर्ची सेलिब्रेशन के पीछे छिपी है यह बड़ी वजह
CSK vs LSG: उर्विल पटेल के तूफान में उड़ी लखनऊ, चेपॉक में चेन्नई ने LSG को 5 विकेट से दी शिकस्त
RCB vs MI LAST OVER BALL BY BALL! pic.twitter.com/afysndVc5R — saty (@noontonightt) May 10, 2026
लेकिन मुकाबला अभी बाकि था, अगली दो गेंदों में राज बवावा ने फिर वाइड दे दी और बल्लेबाजों ने भी दौड़कर एक रन बनाया। इसके बाद की गेंद डॉट हुई। इसके बाद राज बावा की गेंद से रोमारियो शेफर्ड तिलक वर्मा के हाथों आउट हुए।
क्रीज पर उतरे भुवनेश्वर कुमार
मुंबई का विश्वास जाग ही रहा था कि क्रीज पर उतरे अनुभवी खिलाड़ी भुवनेश्वर कुमार। आखिरी दो गेंदे बची थी कि बावा ने एक और वाइड डाल दी, जिसे देखकर सभी शॉक हो गए। इसके बाद जो गेंद आई, उसमें भुवनेश्वर ने शानदार छक्का जड़ दिया। अब आखिरी दो गेंदों में 3 रनों की दरकार थी।
– RCB needed 9 from 3 balls 🏏
– Bhuvneshwar came to face that ball 🪖
– Bhuvi smashed a massive 6 😯 He is the man for RCB with bat & ball, What a champion player 🫡 #RCBvsMI pic.twitter.com/4EniJIEsOx — Indian Cricket (@IPL2025Auction) May 10, 2026
रसिक सलाम की गेम चेंजिग डाइव
पांचवीं गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने एक रन लिया। आखिरी गेंद में स्ट्राइक पर रसिक सलाम थे। बावा की गेंद पर उन्होंने सीधे गेंदबाज की ओर हिट किया और दो रन लिए। इस बीच गेंद विकेट कीपर के हाथों में आ गई वो रसिक को रन आउट कर ही देते, लेकिन रसिक ने ऐसी डाइव मारी कि वे बैल्स के उड़ने से पहले ही लाइन तक पहुंच गए और मैच आरसीबी के नाम कर दिया। आरसीबी ने यह मैच 167 रन बनाकर जीता और मुंबई इंडियंस को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।
