Ranji Trophy: मुंबई, उत्तराखंड और यूपी ने एक पारी से दर्ज की जीत, कई खिलाड़ियों ने दिखाया दम
रणजी ट्रॉफी 2025-26 के चौथे राउंड में तीसरे दिन उत्तराखंड, मुंबई और यूपी ने एक पारी से शानदार जीत दर्ज की, जबकि आंध्र ने तमिलनाडु को 4 विकेट से हराया। कई युवा खिलाड़ियों ने भी दम दिखाया।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
रणजी ट्रॉफी (फोटो- सोशल मीडिया)
Ranji Trophy: रणजी ट्रॉफी 2025-26 के चौथे राउंड का रोमांच लगातार जारी है। 8 नवंबर से शुरू हुए इस राउंड में 38 टीमें मैदान पर उतरी थीं। 11 नवंबर को तीसरे दिन के खेल के बाद कई मुकाबलों का नतीजा तय हो चुका है। उत्तराखंड, मुंबई और उत्तर प्रदेश ने एक पारी से बड़ी जीत दर्ज कर ली है, जबकि तमिलनाडु को आंध्र के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। आइए जानते हैं तीसरे दिन के प्रमुख मुकाबलों का हाल।
उत्तराखंड ने हरियाणा को एक पारी और 28 रनों से हराया
उत्तराखंड की टीम ने हरियाणा के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए एक पारी और 28 रनों से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड ने 288 रन बनाए थे। इसके जवाब में हरियाणा की टीम पहली पारी में सिर्फ 112 रन पर सिमट गई। फॉलो-ऑन मिलने के बाद दूसरी पारी में भी हरियाणा 148 रनों पर ढेर हो गई। उत्तराखंड के गेंदबाज जगदीश सूचित ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 6 विकेट झटके। उनके दमदार प्रदर्शन की बदौलत उत्तराखंड को बड़ी जीत मिली।
मुंबई ने हिमाचल प्रदेश को पारी और 120 रनों से रौंदा
मुंबई ने एक बार फिर रणजी ट्रॉफी में अपनी ताकत साबित की। हिमाचल प्रदेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 446 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए मुशीर खान ने 112 और सिदेश लाड ने 127 रनों की शानदार पारियां खेलीं। जवाब में हिमाचल की टीम पहली पारी में 187 और दूसरी पारी में 139 रनों पर ही सिमट गई। इस तरह मुंबई ने मुकाबला एक पारी और 120 रनों से जीत लिया। शम्स मुलानी ने दूसरी पारी में 5 विकेट झटकते हुए जीत सुनिश्चित की।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
इतिहास में पहली बार भारत ने गंवाई T20 सीरीज, ये 5 बड़ी गलतियां पड़ीं भारी, बेंच पर बैठा रह गया ‘धुरंधर’
उत्तर प्रदेश ने नागालैंड को पारी और 265 रनों से दी मात
उत्तर प्रदेश की टीम ने नागालैंड को पूरी तरह से पछाड़ दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी ने 138.4 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 535 रन बनाए। जवाब में नागालैंड पहली पारी में 117 और दूसरी पारी में 153 रनों पर सिमट गई। यूपी ने इस मुकाबले को पारी और 265 रनों से अपने नाम कर लिया। इस जीत के हीरो रहे शिवम मावी, जिन्होंने पहली पारी में 5 विकेट लिए और बल्लेबाजी में 101 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली।
ये भी पढ़ें: हार का जश्न नहीं मना सकता…कोच गौतम गंभीर का छलका दर्द, ऑस्ट्रेलिया सीरीज पर कह दी ये बड़ी बात
आंध्र ने तमिलनाडु को 4 विकेट से दी शिकस्त
तमिलनाडु और आंध्र के बीच मुकाबला रोमांचक रहा। तमिलनाडु ने पहली पारी में 182 रन बनाए, जिसके जवाब में आंध्र 177 रन पर सिमट गई। दूसरी पारी में तमिलनाडु ने 195 रन बनाए, जिससे आंध्र को जीत के लिए 201 रनों का लक्ष्य मिला। आंध्र ने यह लक्ष्य 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया और मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम कर लिया।
