Ranji Trophy 2025-26: विदर्भ की नजरें बढ़त पर, दूसरे दिन ओडिशा ने 122 के स्कोर पर गंवाए 6 विकेट
Vidarbha vs Odisha: विदर्भ के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओडिशा को मजबूत पकड़ से दूर रखा। ओडिशा दिन के अंत तक 122/6 पर था, विदर्भ को सिर्फ चार विकेट की जरूरत है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
विदर्भ टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Ranji Trophy 2025-26: रविवार को वीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मैच के दूसरे दिन विदर्भ के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओडिशा को मजबूत पकड़ से दूर रखा। विदर्भ के 286 रनों के जवाब में ओडिशा का स्कोर दिन के अंत तक 122/6 था और वह अभी भी 164 रन पीछे है। वर्तमान स्थिति में विदर्भ को बढ़त बनाने के लिए सिर्फ चार विकेट की आवश्यकता है।
विदर्भ का बल्लेबाजी क्रम नाकाम
विदर्भ ने 234/5 से अपनी पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन ध्रुव शौरी और कप्तान अक्षय वाडकर को रन बनाने में परेशानी हो रही थी। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 32 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन इसके बाद शौरी 144 रन बनाकर आउट हो गए। निचले क्रम के बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना सके और लंच से पहले पूरी टीम आउट हो गई।
गौरव और यश का शानदार डेब्यू
विदर्भ के गेंदबाजों ने ओडिशा के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा. डेब्यू कर रहे बाएं हाथ के स्पिनर गौरव फरदे ने 2 विकेट लिए, जिसमें ओडिशा के कप्तान सुब्रांसु सेनापति का विकेट भी शामिल था। फरदे ने 11.2 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं यश कदम ने भी अपने पहले रणजी मैच में विकेट लिया जब उन्होंने विकेटकीपर राजेश धुपर को एलबीडब्ल्यू किया। अन्य गेंदबाजों ने भी एक-एक विकेट हासिल किए।
सम्बंधित ख़बरें
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
Women’s T20 World Cup: राधा यादव ने बरपाया कहर, धारदार गेंदबाजी से भारत ने बांग्लादेश को 136 पर समेटा
झारखंड प्रीमियर लीग: छोटा नागपुर रॉयल्स बनी चैंपियन, फाइनल मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स को 7 विकेट से हराया
ओडिशा की खराब शुरुआत
विदर्भ के खिलाफ ओडिशा की खराब शुरुआत हुई। गौरव चौधरी 24 रन बनाकर भुटे की गेंद पर बोल्ड हो गए। उसके बाद स्वास्तिक समल को रेखड़े ने बोल्ड करके विदर्भ को दूसरी सफलता दिलाई। संदीप पट्टनायक भी 16 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं सुब्रांसु सेनापति 41 रन बनाकर गौरव फरदे का शिकार बने। उसके बाद गोविंदा पोद्दार भी 17 रन बनाकर फारदे की गेंद पर आउट हो गए। उससे पहले राजेश धुपर 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। संबित बरल 2 रन बनाकर नाबाद है। उनका साथ तीसरे दिन राजेश मोहंती देंगे।
यह भी पढें: अरुण जेटली स्टेडियम ने बनाया नया रिकॉर्ड, BCCI अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने रोहन जेटली को दी बधाई
विदर्भ के गेंदबाजों की नजरें ओडिशा को जल्द से जल्द ऑलआउट करके बढ़त बनाने पर होगी। पहली पारी के आधार पर ओडिशा की टीम 164 रन पीछे है। जबकि उसके केवल 4 विकेट ही शेष है। ऐसे में विदर्भ की टीम जल्द ऑलआउट करके जीत की उम्मीदों को जिंदा रख सकती है।
संक्षिप्त स्कोर
विदर्भ पहली पारी: 286 रन (118.4 ओवर में, ध्रुव शौरी 144, आर. समर्थ 49, संबित बराल 3/69)
ओडिशा पहली पारी: 122/6 (58.2 ओवर में, सुब्रांसु सेनापति 41, गौरव फरदे 2/20)
ओडिशा: 164 रन से पीछे
