RR vs SRH Live Score: वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों पर ठोका शतक, सनराइजर्स को दूसरे विकेट की तलाश
RR vs SRH Live Update: सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद में पैट कमिंस ने बतौर कप्तान वापसी की है।
- Written By: संजय बिष्ट
RR vs SRH Live Match Update
25 Apr 2026 07:59 PM (IST)
25 Apr 2026 07:59 PM (IST)RR vs SRH Live Score Update: वैभव सूर्यवंशी ने ठोकी तूफानी अंदाज में फिफ्टी
वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद में अर्धशतक पूरा कर दिया है। 5.5 ओवर के बाद आरआर का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 76 रन है।
25 Apr 2026 07:44 PM (IST)
25 Apr 2026 07:44 PM (IST)RR vs SRH Live Score Update: राजस्थान को लगा पहला झटका
राजस्थान रॉयल्स को यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला झटका लग चुका है। उन्हें ईशान मलिंगा ने अपना शिकार बनाया।
25 Apr 2026 07:41 PM (IST)
25 Apr 2026 07:41 PM (IST)RR vs SRH Live Score Update: मैदान पर वैभव सूर्यवंशी की तबाही
वैभव सूर्यवंशी ने लगातार 5 छक्के ठोक दिए हैं। पहले उन्होंने प्रफुल्ल हिंगे की 4 गेंदों पर 4 छक्के फिर कप्तान पैट कमिंस की अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर 5 गेंदों में 5 छक्के ठोक दिए। 2.4 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 40 रन है।
25 Apr 2026 07:12 PM (IST)
25 Apr 2026 07:12 PM (IST)RR vs SRH Live Score Update: राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा।
25 Apr 2026 07:12 PM (IST)
25 Apr 2026 07:12 PM (IST)RR vs SRH Live Score Update: सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेट कीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा
25 Apr 2026 07:08 PM (IST)
25 Apr 2026 07:08 PM (IST)RR vs SRH Live Score Update: सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबजी चुनी
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मुकाबले में पैट कमिंस ने बतौर कप्तान वापसी की है। अब राजस्थान की कोशिश हैदराबाद के सामने बड़े से बड़ा स्कोर खड़ा करने की होगी।
25 Apr 2026 07:07 PM (IST)
25 Apr 2026 07:07 PM (IST)RR vs SRH Live Score Update: पैट कमिंस ने की वापसी
सनराइजर्स हैदाराबाद की टीम में पैट कमिंस ने वापसी की है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस मुकाबले में वो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में बतौर कप्तान खेल रहे हैं।
25 Apr 2026 06:42 PM (IST)
25 Apr 2026 06:42 PM (IST)RR vs SRH Live Score Update: जयपुर में RR बनाम SRH
आईपीएल 2026 का 36वां मुकाबला शनिवार को राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा, जहां दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान पर उतरेंगी और प्लेऑफ की दौड़ को और मजबूत करने की कोशिश करेंगी।
25 Apr 2026 06:40 PM (IST)
25 Apr 2026 06:40 PM (IST)RR vs SRH Live Score Update: सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वॉड
ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, अमित कुमार, सलिल अरोड़ा, ब्रायडन कार्स, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेट्रा, ट्रैविस हेड, प्रफुल्ल हिंगे, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, ईशान मलिंगा, कामिंदु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, डेविड पायने, साकिब हुसैन, शिवम मावी, शिवांग कुमार, रविचंद्रन स्मरण, ओंकार तरमाले, जयदेव उनादकट, अनिकेत वर्मा, जीशान अंसारी।
25 Apr 2026 06:39 PM (IST)
25 Apr 2026 06:39 PM (IST)RR vs SRH Live Score Update: राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड
रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, अमन पेराला, शिम्रोन हेटमायर, शुभम दुबे, वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, रविंद्र जड़ेजा, सैम कुरेन, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, जोफ्रा आर्चर, कुलदीप सेन, क्वेना मफाका, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा।
Indian Premier League 2026, 36th Match RR vs SRH Live Score Update: राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शनिवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है। हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान की टीम शानदार फॉर्म में है और सात में से पांच मैच जीत चुकी है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने शुरुआती हार के बाद वापसी करते हुए बेहतर प्रदर्शन किया है। ईशान किशन की अगुवाई में टीम ने सात मुकाबलों में चार जीत दर्ज की है, जबकि तीन में हार मिली है। नियमित कप्तान पैट कमिंस की इस मैच में वापसी हुई है, जिनकी गैरमौजूदगी में ईशान टीम संभाल रहे थे।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेट कीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा
