Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 27 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज की ताजा खबर 27 जुलाई LIVE: संसद में परीक्षा कानून संशोधन बिल होगा पेश, CWG में राजा मुथुपांडी ने जीता रजत

Aaj Ki Taza Khabar LIVE: संसद में आज सार्वजनिक परीक्षा संशोधन विधेयक पेश होगा। दिल्ली हाई कोर्ट में जंतर-मंतर मामले की सुनवाई होगी। BJP का 'कलाम को सलाम' अभियान की शुरुआत की जाएगी।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 27, 2026 | 07:50 AM
LIVE

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:
  • 27 Jul 2026 07:50 AM (IST)

    27 Jul 2026 07:50 AM (IST)

    माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली असम की पहली महिला रूपमोनी गोर सम्मानित

    असम के गुवाहाटी में मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को गुवाहाटी के लोक सेवा भवन में आयोजित एक औपचारिक समारोह में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली असम की पहली महिला रूपमोनी गोर को सम्मानित किया। उनकी उपलब्धि की मान्यता में, सीएम ने 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की।

    #WATCH | Guwahati, Assam: Chief Minister Dr Himanta Biswa Sarma on Sunday felicitated Rupamoni Gorh, the first woman from Assam to scale Mount Everest, at a ceremonial function held at Lok Sewa Bhawan in Guwahati. In recognition of her achievement, the CM presented financial… pic.twitter.com/U7GjkAIq3O

    — ANI (@ANI) July 27, 2026

  • 27 Jul 2026 07:41 AM (IST)

    27 Jul 2026 07:41 AM (IST)

    असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या हुई 68

    असम में बाढ़ के कारण हाहाकार मचा हुआ है। डिजास्टर रिपोर्टिंग एंड इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट सिस्टम (DRIMS) असम के बुलेटिन के अनुसार, असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 68 हो गई है।

    The death toll in Assam due to floods reaches 68 as per a Disaster Reporting and Information Management System (DRIMS) Assam bulletin. pic.twitter.com/8VutHyLgGH

    — ANI (@ANI) July 27, 2026

  • 27 Jul 2026 07:09 AM (IST)

    27 Jul 2026 07:09 AM (IST)

    महाराष्ट्र: अहिल्यानगर में री-नीट में 166 अंक आने पर छात्रा ने की आत्महत्या

    महाराष्ट्र में अहिल्यानगर के कर्जत में जलालपुर की रहने वाली अंकिता सांगले ने NEET की दोबारा परीक्षा में 166 अंक हासिल करने के बाद कल आत्महत्या कर ली। कर्जत पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

  • 27 Jul 2026 06:58 AM (IST)

    27 Jul 2026 06:58 AM (IST)

    कॉमनवेल्थ गेम्स में राजा मुथुपांडी ने जीता रजत पदक

    ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में राजा मुथुपांडी ने पुरुषों के 65 किग्रा वेटलिफ्टिंग फाइनल में कुल 289 किग्रा वजन उठाकर भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता।

  • 27 Jul 2026 06:56 AM (IST)

    27 Jul 2026 06:56 AM (IST)

    संसद में आज परीक्षा कानून संशोधन बिल होगा पेश

    आज लोकसभा में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह 'सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पेश करेंगे। यह विधेयक 'सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 2024' में संशोधन का प्रस्ताव करता है।

Breaking News Today LIVE: आज लोकसभा में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ‘सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ पेश करेंगे। यह विधेयक ‘सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम, 2024’ में संशोधन का प्रस्ताव करता है। सोमवार को सुबह 11:00 बजे लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही फिर से शुरू होगी, इस दौरान सरकार और विपक्ष के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा और गतिरोध होने की संभावना है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर देशव्यापी ‘कलाम को सलाम’ अभियान की शुरुआत करेगी। इस पहल के जरिए रामेश्वरम में एकता मार्च निकाला जाएगा और देश भर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दिल्ली हाई कोर्ट आज जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान दिल्ली पुलिस की बर्बरता से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई करेगा। बिहार में, RJD नेता तेजस्वी यादव आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए महागठबंधन की उम्मीदवार रेखा कुमारी गुप्ता के समर्थन में चुनावी रोड शो करेंगे। तेज प्रताप यादव की जमानत याचिका दायर की जाएगी। देश और दुनिया से जुड़ी तमाम लेटेस्ट अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए नवभारत लाइव के साथ…

Aaj ki taaja khabar 27 july 2026 live updates today latest and breaking news

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 27, 2026 | 06:55 AM

Topics:  

  • Live
  • Live News
  • Live News Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.