राजस्थान रॉयल्स (फोटो-IANS)
Kal Somani bought the Rajasthan Royals for ₹15,000 Crore: आईपीएल के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी डील सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स को एक अमेरिकी बिजनेसमैन ने रिकॉर्ड कीमत में खरीद लिया है। यह सौदा करीब 1.63 बिलियन डॉलर यानी लगभग 15,300 करोड़ रुपये में हुआ है, जिसने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। इस डील के तहत अमेरिका के उद्यमी काल सोमानी ने एक बड़े निवेशक समूह के साथ मिलकर टीम का अधिग्रहण किया है।
बताया जा रहा है कि इस कंसोर्टियम को वॉलमार्ट फैमिली और हैम्प फैमिली का भी समर्थन मिला है। इससे यह डील और भी बड़ी और मजबूत हो गई है। इससे पहले टोरेंट ग्रुप ने गुजरात टाइटंस में 67 प्रतिशत हिस्सेदारी करीब 5025 करोड़ रुपये में खरीदी थी, जिसकी कुल वैल्यू लगभग 7500 करोड़ रुपये आंकी गई थी। ऐसे में राजस्थान रॉयल्स की यह नई डील उससे दोगुनी से भी ज्यादा साबित हुई है।
Winning hearts, one colour at a time 💗💐 pic.twitter.com/XPETkUEWbQ — Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) March 24, 2026
रिपोर्ट के अनुसार, यह बड़ा सौदा आईपीएल 2026 सीजन के बाद लागू किया जाएगा। फिलहाल टीम की कमान ब्रिटिश-इंडियन बिजनेसमैन मनोज बदाले के पास है। उनकी कंपनी इमर्जिंग मीडिया वेंचर्स के पास करीब 65 प्रतिशत हिस्सेदारी मौजूद है। इसके अलावा रेडबर्ड कैपिटल पार्टनर्स और लैकलन मर्डोक जैसे बड़े निवेशक भी टीम से जुड़े हुए हैं।
राजस्थान रॉयल्स आईपीएल की पहली चैंपियन टीम रही है और उसने 2022 में भी फाइनल तक का सफर तय किया था। मौजूदा समय में टीम की कप्तानी रियान पराग के हाथों में है, जबकि कोचिंग की जिम्मेदारी पूर्व श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा संभाल रहे हैं। टीम का प्रदर्शन लगातार बेहतर होता गया है, जिससे इसकी ब्रांड वैल्यू में भी इजाफा हुआ है।
काल सोमानी अमेरिका के एरिजोना राज्य के स्कॉट्सडेल शहर के निवासी हैं और एक सफल बिजनेसमैन के रूप में जाने जाते हैं। उन्हें टेक्नोलॉजी, डेटा प्राइवेसी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्पोर्ट्स टेक सेक्टर में 15 साल से अधिक का अनुभव है। खेलों में उनकी गहरी रुचि रही है और वे मोटर सिटी गोल्फ क्लब के को-ओनर भी हैं। इसके अलावा वे TMRW Sports और TGL Golf League जैसे प्रोजेक्ट्स में शुरुआती निवेशक रह चुके हैं।
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड को लगा बहुत बड़ा झटका का झटका, अहम मुकाबले से पहले बाहर हुआ मैच विनर खिलाड़ी
इस डील ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि आईपीएल की ब्रांड वैल्यू लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। ग्लोबल निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी यह संकेत देती है कि आने वाले समय में इस लीग में और भी बड़े निवेश देखने को मिल सकते हैं।