NZ vs SA: न्यूजीलैंड को लगा बहुत बड़ा झटका का झटका, अहम मुकाबले से पहले बाहर हुआ मैच विनर खिलाड़ी

Tom Latham Injury: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 25 मार्च को होने वाले निर्णायक टी20 से पहले कीवी टीम को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि एक स्टार खिलाड़ी चोट के चलते आखिरी मैच से बाहर हो गया है।
न्यूजीलैंड को लगा बहुत बड़ा झटका का झटका, अहम मुकाबले से पहले बाहर हुआ मैच विनर खिलाड़ी
साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

NZ vs SA Tom Latham ruled Out: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 25 मार्च को क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल मैदान पर खेला जाएगा। फिलहाल दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर हैं, जिससे यह मैच पूरी तरह से निर्णायक बन गया है। हालांकि इस अहम मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड टीम को बड़ा झटका लगा है।

टॉम लैथम चोट के कारण सीरीज से बाहर

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने जानकारी दी है कि टीम के स्टार बल्लेबाज टॉम लैथम बाएं हाथ के अंगूठे में चोट के कारण आखिरी टी20 मुकाबले से बाहर हो गए हैं। स्कैन में उनके अंगूठे में हल्का फ्रैक्चर पाया गया है। यह चोट उन्हें तीसरे टी20 मैच के दौरान लगी थी। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार लैथम को अब 2 से 3 हफ्तों तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ेगा। उनकी जगह टॉम ब्लंडेल को कवर खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल किया गया है।

कप्तानी की जिम्मेदारी जेम्स नीशम के पास

टॉम लैथम की गैरमौजूदगी में न्यूजीलैंड टीम की कप्तानी जेम्स नीशम संभालते हुए नजर आएंगे। इससे पहले मिचेल सैंटनर की अनुपस्थिति में कप्तानी लैथम को सौंपी गई थी, लेकिन अब उनके बाहर होने के बाद नीशम टीम की अगुवाई करेंगे। सैंटनर को इस मैच के लिए आराम दिया गया है, ऐसे में टीम संयोजन में बदलाव देखने को मिल सकता है।

तीसरे टी20 में खेली थी शानदार पारी

टॉम लैथम का बाहर होना न्यूजीलैंड के लिए बड़ा नुकसान है, क्योंकि उन्होंने तीसरे टी20 मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। ईडन पार्क में खेले गए उस मुकाबले में उन्होंने चोट लगने के बावजूद नाबाद 63 रन बनाए और टीम को 8 विकेट से जीत दिलाई। इस दौरान साउथ अफ्रीका के गेंदबाज नकोबानी मोकोएना की गेंद उनके अंगूठे पर लगी थी, जिसके बाद भी उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी। बाद में स्कैन में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई।

सीरीज पर टिकी सबकी नजरें

फिलहाल सीरीज 2-2 की बराबरी पर है, जिससे आखिरी मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने जीत हासिल की थी, जबकि दूसरे और तीसरे मैच में न्यूजीलैंड ने बाजी मारी। चौथे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने वापसी करते हुए 164 रन बनाए, जिसमें कॉनर एस्टरहुइजेन ने 57 रन की अहम पारी खेली। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 145 रन पर सिमट गई थी। अब आखिरी मैच जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम करेगी, जिस पर दोनों टीमों की नजरें टिकी हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com