RR vs MI: राजस्थान रॉयल्स के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला, मुंबई के सामने जीत के लिए रखा 206 रन का टारगेट
IPL 2026: वानखेडे़ में राजस्थान ने मुंबई को जीत के लिए 2026 रनों का टारगेट दिया है। मुकाबले में RR के बल्लेबाजों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। वहीं, MI के लिए चाहर और शार्दुल ने 2-2 विकेट अपने नाम किए
- Written By: संजय बिष्ट
हार्दिक पांड्या और रियान पराग (फोटो- @IPL)
RR vs MI 69th Match 1st Inning Highlight IPL 2026: आईपीएल 2026 का 69वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां पर MI के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। दूसरी तरफ राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सामने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। अब मुंबई को इस मुकाबले में जीत के लिए 206 रन बनाने होंगे। मुंबई के सामने राजस्थान के किसी भी बल्लेबाज ने बड़ी पारी नहीं खेली, लेकिन फिर भी टीम 200 रनों का आंकड़ा पार कर गई।
राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी
मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने राजस्थान को शुरुआत में ही यशस्वी जासवाल और वैभव सूर्यवंशी के रूप में दो बड़े झटके दिए। टीम को 33 रन के स्कोर पर एक साथ दो विकेट का झटका लगा। तब यशस्वी जायसवाल 27 तो वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद 54 रन के स्कोर पर RR को कप्तान रियान पराग के रूप में तीसरा बड़ा झटका लगा। पराग ने 14 रन बनाए।
Innings Break! A collective batting effort by #RR 👏 Will #MI chase it? 🤔 Scorecard ▶️ https://t.co/h2ze7K0gd6#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvRR pic.twitter.com/vwRpCZbUmR — IndianPremierLeague (@IPL) May 24, 2026
चौथे विकेट के लिए ध्रुव जुरेल और दसुन शनाका के बीच 45 रन की साझेदारी हुई। टीम के 99 रन के स्कोर पर दसुन शनाका के रूप में टीम को चौथा झटका लगा। वो रन आउट का शिकार हुए। फिर ध्रुव जुरेल, डेवनोन फरेरा और शुभम दुबे के रूप में टीम को निरंतर अंतराल में झटके लगते रहे। जुरेल ने 38, दसुन शनाका ने 29 जोफ्रा आर्चर ने 32 तो रवींद्र जडेजान 19 रन बनाकर नाबाद रहे।
सम्बंधित ख़बरें
मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों का महासंग्राम, एक ही दिन में ध्वस्त कर दिए कई बड़े रिकॉर्ड, देखें वीडियो
Rohit Sharma का सबसे बड़ा सपना, भारत को नंबर-1 बनाने की जिद, कहा- विश्व क्रिकेट पर राज करना ही एकमात्र लक्ष्य
MI vs RR: मुंबई ने राजस्थान के खिलाफ टॉस जीत गेंदबाजी चुनी, सूर्यवंशी करेंगे बल्लेबाजी, बुमराह टीम से बाहर
LGS के खराब प्रदर्शन पर भड़के संजीव गोयनका…ऋषभ पंत पर गिरेगी गाज? कप्तानी को लेकर बाहर आया बड़ा अपडेट
चाहर और शार्दुल ने झटके 2-2 विकेट
मुंबई इंडियंस के लिए इस मुकाबले में सबसे ज्यादा 2-2 विकेट दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर को मिले। इसके अलावा विल जैक्स, एएम. गजनफर और कार्बिन बॉस को 1-1 विकेट मिला। मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन गजनफर ने लुटाए। उन्होंने 3 ओवर में 15 की इकोनॉमी के साथ 45 रन खर्च किए।
राजस्थान के लिए है आर-पार की लड़ाई
इस मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हैं, क्योंकि राजस्थान रॉयल्स के लिए प्लेऑफ का समीकरण इसी मैच से तय होगा। जीत मिलने पर राजस्थान 16 अंकों के साथ अंतिम चार में जगह बनाने वाली चौथी टीम बन जाएगी। वहीं हार की स्थिति में पंजाब किंग्स या केकेआर में से किसी एक के लिए प्लेऑफ का रास्ता खुल सकता है। फिलहाल राजस्थान 14 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है, जबकि मुंबई इंडियंस पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।
ये भी पढ़ें: Rohit Sharma का सबसे बड़ा सपना, भारत को नंबर-1 बनाने की जिद, कहा- विश्व क्रिकेट पर राज करना ही एकमात्र लक्ष्य
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, ब्रजेश शर्मा।
मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, एएम गजनफर, रघु शर्मा।
