राजस्थान रॉयल्स ने रचा इतिहास, IPL में दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत; CSK को मिली दूसरी बड़ी हार
Rajasthan Royals: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 में सीएसके को 8 विकेट से हराते हुए 47 गेंद शेष रहते बड़ी जीत दर्ज की, जिसमें वैभव सूर्यवंशी की तूफानी अर्धशतकीय पारी रही।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
राजस्थान रॉयल्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Rajasthan Royals vs Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने जीत के साथ आगाज किया। गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया। राजस्थान ने गेंदों के लिहाज से आईपीएल इतिहास की अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। आईपीएल में 120 से ज्यादा रनों का पीछा करते हुए यह चौथी सबसे बड़ी जीत
चेन्नई सुपर किंग्स से मिले 128 रनों के लक्ष्य को राजस्थान ने सिर्फ 12.1 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। राजस्थान ने 47 गेंदें शेष रहते हुए आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की। इससे पहले, साल 2014 में राजस्थान ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ 42 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य को हासिल किया था। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की यह दूसरी बड़ी हार है। इससे पहले पिछले साल चेपॉक में KKR के खिलाफ सीएसके को 59 गेंदें शेष रहते हार का सामना करना पड़ा था।
IPL में 120+ रन का लक्ष्य हासिल करने के लिए सबसे कम ओवर
9.4 – SRH बनाम LSG, हैदराबाद, 2024 (लक्ष्य: 166)
11.1 – KXIP बनाम KKR, कोलकाता, 2018 (लक्ष्य: 125)
12.0 – Deccan बनाम MI, DY Patil, 2008 (लक्ष्य: 155)
12.1 – RR बनाम CSK, गुवाहाटी, 2026 (लक्ष्य: 128)
सम्बंधित ख़बरें
बिहार के लाल का देश-दुनिया में कमाल, T20 World Cup के हीरो ईशान किशन को मिला 1 करोड़ का बंपर इनाम
IPL 2026 फाइनल के बीच अहमदाबाद में मचेगी खलबली! भारत आ रहे हैं PCB चीफ मोहसिन नकवी?
IPL में नासिक समीक्षा मुंदड़ा का कमाल: राजस्थान रॉयल्स के लिए डिजाइन पिंक प्रॉमिस जर्सी, देशभर में चर्चा
मिचेल मार्श के तूफान में उड़ी ऋतुराज की सेना! CSK की प्लेऑफ की राह हुई मुश्किल, जानें किसे हुआ फायदा
वैभव की तूफानी पारी
राजस्थान की ओर से 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 17 गेंदों में 52 रनों की दमदार पारी खेली। वैभव ने महज 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 305 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए वैभव ने अपनी इस पारी में 4 चौके और 5 छक्के लगाए। वहीं, यशस्वी जायसवाल 36 गेंदों में 38 रन बनाकर नाबाद रहे।
चेन्नई सुपर किंग्स का निराशाजनक प्रदर्शन
चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों का प्रदर्शन इस मुकाबले में बेहद निराशाजनक रहा। टीम का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और पूरी टीम महज 127 रन बनाकर ढेर हो गई। चेन्नई की तरफ से सर्वाधिक 43 रन जेमी ओवरटन ने बनाए, जबकि कार्तिक शर्मा ने 15 गेंदों में 18 रन बनाए। राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 19 रन देकर 2 विकेट चटकाए।वहीं, नांद्रे बर्गर ने 26 रन खर्च करते हुए 2 विकेट निकाले। रवींद्र जडेजा की घूमती गेंदों ने भी चेन्नई के बल्लेबाजों को खासा परेशान किया। जडेजा ने 3 ओवर में 18 रन देकर शिवम दुबे और सरफराज खान को पवेलियन भेजा।
यह भी पढ़ें: IPL में राजस्थान रॉयल्स ने रचा इतिहास, CSK के खिलाफ ऐसा कारनामा करने वाली दूसरी टीम बनी
आईपीएल इतिहास में सीएसके के खिलाफ यह आरआर की 16वीं जीत है। इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने के मामले में राजस्थान रॉयल्स की टीम पंजाब किंग्स के साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गई है। आईपीएल में सीएसके को सबसे ज्यादा बार हराने का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज है। मुंबई ने चेन्नई के खिलाफ 21 मुकाबलों में जीत दर्ज की है।
