डगआउट में मोबाइल चलाना पड़ा भारी, BCCI ने एंटी-करप्शन प्रोटोकॉल तोड़ने पर RR मैनेजर को थमाया नोटिस!
Mobile Controversy in Dug Out: राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर का डगआउट में फोन चलाने का मामला बढ़ गया है। BCCI ने एंटी करप्शन प्रोटोकॉल उल्लंघन को लेकर उन्हें नोटिस भेजा है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
RR मैनेजर ने डगआउट में चलाया था फोन (फोटो- सोशल मीडिया)
Mobile use in Dug Out Controversy: आईपीएल 2026 के दौरान राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर का डगआउट में मोबाइल इस्तेमाल करने का मामला अब बड़ा विवाद बन चुका है। मैच के दौरान उनका फोन चलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद फैंस और क्रिकेट जगत में लगातार सवाल उठ रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम ने क्रिकेट प्रशासन को भी हरकत में ला दिया है और अब इस पर आधिकारिक जांच शुरू हो चुकी है।
BCCI ने भेजा नोटिस
रिपोर्ट के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रोमी भिंडर को नोटिस जारी किया है। यह कदम एंटी करप्शन प्रोटोकॉल के संभावित उल्लंघन को देखते हुए उठाया गया है। इस नोटिस को जांच की प्रक्रिया का पहला चरण माना जा रहा है, जिसमें उनसे पूरे मामले पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
वायरल वीडियो से मचा बवाल
यह पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ जब आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान रोमी भिंडर डगआउट में बैठकर मोबाइल का उपयोग करते नजर आए। उनके पास ही वैभव सूर्यवंशी भी बैठे थे। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। यहां तक कि पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी ने भी इस घटना की आलोचना की और इसे नियमों के खिलाफ बताया।
सम्बंधित ख़बरें
दूसरे वनडे से पहले इरफान पठान की सलाह, बोले- भारतीय टीम को प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं करना चाहिए
स्पेन से हार के बाद छलका किलियन एमबाप्पे का दर्द, बोले- ‘इस हार से सीख लेकर आगे बढ़ना होगा’
मैनचेस्टर यूनाइटेड से 2031 तक जुड़े यूरी टिलेमांस, €41 मिलियन में एस्टन विला से हुआ बड़ा ट्रांसफर
Japan Open 2026: पीवी सिंधु और ध्रुव-तनिषा की शानदार जीत, सात्विक-चिराग चोट के कारण बाहर
48 घंटे में देना होगा जवाब
बीसीसीआई द्वारा भेजे गए नोटिस के अनुसार रोमी भिंडर को 48 घंटों के भीतर जवाब देना अनिवार्य है। उन्हें यह स्पष्ट करना होगा कि मैच के दौरान वह मोबाइल का उपयोग क्यों कर रहे थे। उनके जवाब के आधार पर ही बोर्ड आगे की कार्रवाई तय करेगा। यह मामला इसलिए भी संवेदनशील है क्योंकि आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में एंटी करप्शन नियमों का पालन बेहद सख्ती से किया जाता है।
ये भी पढ़ें: बीच मैदान टिम डेविड ने दिखाई ‘गुंडागर्दी’! अंपायर से भिड़े और छीन ली गेंद, देखें ये हैरान कर देने वाला वीडियो
हेल्थ इशू से जुड़ा मामला
रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि रोमी भिंडर को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हैं, जिसके चलते उन्हें डगआउट में फोन रखने की अनुमति दी गई थी। हाल ही में फेफड़ों की समस्या के कारण उन्हें नागपुर के अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। वह अस्थमा से भी पीड़ित हैं और मेडिकल कारणों से उनका वजन लगभग 10 किलो तक कम हो चुका है। हालांकि नियमों के अनुसार फोन साथ रखने की अनुमति होने के बावजूद मैच के दौरान उसका उपयोग करना पूरी तरह प्रतिबंधित है, जिस वजह से अब यह मामला जांच के दायरे में आ गया है।
