GT vs RR: जायसवाल और ध्रुव जुरेल ने खेली अर्धशतकीय पारी, राजस्थान ने गुजरात के सामने खड़ा किया 210 रन का स्कोर
IPL 2026: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस के सामने 211 रन का टारगेट खड़ा किया। इस दौरान जायसवाल और जुरेल ने अर्धशतकीय पारी खेली।
- Written By: संजय बिष्ट
राशिद खान और रियान पराग (फोटो- @IPL)
GT vs RR IPL 2026 Match 9th 1st Inning Highlight: आईपीएल 2026 के 19वें सीजन के नौवें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 210 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से ध्रुव जुरेल ने सबसे ज्यादा 75 रन की शानदार पारी खेली। वहीं गुजरात टाइटंस के लिए कगिसो रबाडा ने 2 विकेट हासिल किए।
जायसवाल ने खेली 55 रन की अर्धशतकीय पारी
राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत काफी दमदार रही। सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 18 गेंदों में 31 रन बनाए और यशस्वी जायसवाल के साथ पहले विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी की। पावरप्ले के दौरान राजस्थान ने बिना कोई विकेट गंवाए 69 रन बना लिए, जिससे टीम को मजबूत आधार मिला। यशस्वी जायसवाल ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 55 रन बनाए। हालांकि कप्तान रियान पराग ज्यादा देर टिक नहीं सके और सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए।
Innings Break! Dhruv Jurel and Yashasvi Jaiswal lead the charge for #RR 👏 Will #GT chase down the 🎯 ? Scorecard ▶️ https://t.co/6D02Fh0IHv#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/Y7qzpRN1N5 — IndianPremierLeague (@IPL) April 4, 2026
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
KKR vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई को 147 रन पर रोका, दुबे, ग्रीन और त्यागी ने झटके 2-2 विकेट
‘मैं जल्द ही तुम्हारे लिए बोली लगाऊंगा’, अगले साल LSG में जाएंगे वैभव सूर्यवंशी? संजीव गोयनका के दिल में…
एक झटके बदल गई Mohammad Amir की किस्मत, जानिए कैसे अब इस PAK स्टार का IPL में खेलने का सपना हो सकता है पूरा?
मध्यक्रम में जुरेल की शानदार बल्लेबाजी
मध्यक्रम में शिमरन हेटमायर ने तेज 18 रन बनाए, जबकि डोनोवन फरेरा सिर्फ 1 रन ही बना सके। इसके बाद ध्रुव जुरेल ने जिम्मेदारी संभालते हुए 42 गेंदों में 75 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिससे टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा। अंत में रविंद्र जडेजा 7 रन बनाकर नाबाद लौटे।
Dynamic Dhruv Jurel 💪 🎥 Glimpses of his terrific knock of 7⃣5⃣(42) 👏 Scorecard ▶️ https://t.co/6D02Fh0IHv#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvRR | @rajasthanroyals | @dhruvjurel21 pic.twitter.com/dC4f5jRT7T — IndianPremierLeague (@IPL) April 4, 2026
गुजरात को लगा झटका, गिल बाहर
इस मुकाबले से पहले गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका लगा, क्योंकि टीम के नियमित कप्तान शुभमन गिल मांसपेशियों में खिंचाव के चलते इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह राशिद खान टीम की कप्तानी कर रहे हैं, जबकि कुमार कुशाग्र को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं, जिसमें तुषार देशपांडे और शुभम दुबे को मौका दिया गया है।
ये भी पढ़ें: हार के बावजूद कप्तान का बड़ा कारनामा, जो अब तक हार्दिक न कर से वो कर गए सूर्यकुमार यादव
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
गुजरात टाइटंस: कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।
