रिटायरमेंट के बाद फिर मैदान पर दिखेंगे आर अश्विन, इस टूर्नामेंट में वापसी की खबर से फैंस गदगद
R Ashwin: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और IPL से संन्यास के बाद आर अश्विन फिर मैदान पर वापसी करेंगे। पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर अब अमेरिका की मेजर क्रिकेट लीग में खेलते नजर आएंगे।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
रविचंद्रन अश्विन (फोटो-सोशल मीडिया)
R Ashwin to Play MLC: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास ले लिया है, लेकिन अब वह एक बार फिर मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं। लंबे समय तक टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले अश्विन अब एक नई लीग में अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखाते नजर आएंगे।
MLC में करेंगे वापसी
रविचंद्रन अश्विन को मेजर लीग क्रिकेट की टीम सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने अपने साथ जोड़ा है। वह MLC 2026 में खेलते हुए नजर आएंगे। इसके साथ ही अश्विन भारत के लिए खेल चुके पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जो इस लीग में हिस्सा लेंगे। 39 वर्षीय अश्विन आखिरी बार जुलाई 2025 में मैदान पर नजर आए थे और अब लगभग एक साल बाद उनकी वापसी होने जा रही है। मेजर लीग क्रिकेट का नया सीजन जून में शुरू होगा।
बिग बैश से हटाया था नाम
अश्विन पहले ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में खेलने वाले थे, लेकिन चोट के कारण उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था। इसके बाद अब उन्होंने मेजर लीग क्रिकेट को चुना है, जहां वह एक नई चुनौती का सामना करेंगे और अपने अनुभव का फायदा टीम को देने की कोशिश करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
इतिहास में पहली बार भारत ने गंवाई T20 सीरीज, ये 5 बड़ी गलतियां पड़ीं भारी, बेंच पर बैठा रह गया ‘धुरंधर’
ICC का बड़ा एलान! महिला T20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए इन 8 टीमों को मिली सीधी एंट्री, देखें पूरी लिस्ट
MLC खेलने को लेकर क्या बोले अश्विन
ईएसपीएन से बातचीत में अश्विन ने कहा कि अमेरिका में क्रिकेट को लेकर लोगों का उत्साह काफी बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि वहां रहने वाले एशियाई समुदाय और युवा खिलाड़ियों में क्रिकेट के प्रति गहरी रुचि देखने को मिलती है। अश्विन के मुताबिक, यही वजह है कि उन्होंने इस लीग में खेलने का फैसला किया ताकि वह इस अनुभव का हिस्सा बन सकें और क्रिकेट के बढ़ते प्रभाव को करीब से देख सकें।
Class, control, and spin. Ravichandran Ashwin is a Unicorn 🦄✨ Who guessed it? Read more ➡️ https://t.co/UrEThI0HR7#SFUnicorns #GoCorns @ashwinravi99 pic.twitter.com/06WUpzvdwy — San Francisco Unicorns (@SFOUnicorns) March 28, 2026
टी20 क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड
टी20 फॉर्मेट में आर अश्विन का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा है। उन्होंने भारत के लिए 65 टी20 मुकाबलों में 23.22 की औसत से 72 विकेट हासिल किए, जबकि उनकी इकोनॉमी 6.90 रही। आईपीएल में भी वह सबसे सफल गेंदबाजों में गिने जाते हैं। अश्विन ने अपने आईपीएल करियर में 221 मैच खेलते हुए 187 विकेट झटके हैं और उनकी इकोनॉमी 7.20 रही है। वह अब तक पांच अलग-अलग टीमों का हिस्सा रह चुके हैं।
ये भी पढ़ें: ब्लैक आर्मबैंड पहनकर क्यों खेल रहे हैं आरसीबी के खिलाड़ी? जानें क्या है कारण
अब मेजर लीग क्रिकेट में अश्विन के सामने एक नई चुनौती होगी। अनुभव और कौशल से भरपूर यह स्पिनर अमेरिका की पिचों पर भी अपनी छाप छोड़ने की कोशिश करेगा। फैंस को उम्मीद है कि अश्विन यहां भी अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करेंगे और एक बार फिर क्रिकेट मैदान पर अपनी पहचान बनाएंगे।
