-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- R Ashwin Rcb Prediction Ipl 2026 Hazlewood Injury Analysis
क्या RCB दोबारा जीतेगी IPL खिताब? आर अश्विन ने कर दी भविष्यवाणी, अगले 2 सीजन पर कह दी ये बड़ी बात
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
RCB IPL 2026: आर अश्विन ने RCB को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि टीम अगले दो साल में दो और आईपीएल खिताब जीत सकती है और इस दौरान हेजलवुड की चोट का भी जिक्र किया।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (फोटो- सोशल मीडिया)
R. Ashwin on Royal Challengers Bangaloru: आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लेकर चर्चाएं तेज हैं। 2025 में खिताब जीतकर 18 साल का सूखा खत्म करने वाली टीम को इस बार भी प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इसी बीच रविचंद्रन अश्विन ने आरसीबी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है।
अश्विन की बड़ी भविष्यवाणी
आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए आरसीबी के स्क्वाड की जमकर तारीफ की। उनका मानना है कि टीम का मौजूदा संयोजन इतना मजबूत है कि वह अगले दो सालों में दो और आईपीएल खिताब जीत सकती है। अश्विन ने कहा कि आईपीएल जीतना आसान नहीं होता, लेकिन आरसीबी ने जिस तरह से अपनी टीम बनाई है, उसमें हर खिलाड़ी का सही विकल्प मौजूद है। उन्होंने टीम के संतुलन और डेप्थ को इसकी सबसे बड़ी ताकत बताया।
मजबूत टीम कॉम्बिनेशन
अश्विन के मुताबिक, आरसीबी ने पिछले सीजन के बाद अपनी कमियों को बहुत अच्छे से दूर किया है। टीम के पास अब हर पोजीशन के लिए मजबूत विकल्प हैं, जिससे वे टूर्नामेंट में टॉप-2 में फिनिश करने की क्षमता रखते हैं। फ्रेंचाइजी ने रिटेंशन और ऑक्शन के जरिए एक संतुलित टीम तैयार की है, जो हर परिस्थिति में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
51 पर 4 विकेट गंवाने के बाद आयरलैंड ने भारत को दिया 183 रन का टारगेट, टकर-डेलानी ने पलटा मैच
ओलंपिक दिवस पर HCL फाउंडेशन-नागपुर मनपा में एमओयू, ‘स्पोर्ट्स फॉर चेंज’ पहल के तहत खेलों को मिलेगा बढ़ावा
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन : अध्यक्ष जावेद अहमद किताब सस्पेंड, 8-0 से पारित हुआ निलंबन प्रस्ताव
वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के दिवाने बन गए कोहली के कोच, कहा- वो डेब्यू के हकदार हैं
हेजलवुड की चोट पर क्या बोले अश्विन?
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले टीम से नहीं जुड़ पाए हैं और शुरुआती मैचों से बाहर रह सकते हैं।इस पर अश्विन ने कहा कि यह आरसीबी के लिए “ब्लेसिंग इन डिसगाइज” हो सकता है। उनका मानना है कि इससे टीम को अन्य खिलाड़ियों को आजमाने का मौका मिलेगा और जब हेजलवुड वापसी करेंगे, तब टीम और मजबूत हो जाएगी।
नए खिलाड़ियों से बढ़ी ताकत
आईपीएल 2025 के बाद आरसीबी ने विराट कोहली, यश दयाल और रजत पाटीदार को रिटेन किया था। इसके अलावा टीम ने ऑक्शन में फिल साल्ट, जितेश शर्मा, टिम डेविड और भुवनेश्वर कुमार जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया, जिन्होंने टीम को मजबूती दी।
ये भी पढ़ें: ‘मेरे घर पर दो लड़कियां…’, डे्वेन ब्रावो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये क्या बोल दिया? रहाणे ने करवाया चुप
पहले मैच पर नजर
आरसीबी अपना पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 28 मार्च को खेलेगी। इस मैच से टीम के इरादों का अंदाजा लग जाएगा कि वह इस सीजन में खिताब बचाने के लिए कितनी तैयार है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या आरसीबी अश्विन की भविष्यवाणी को सच साबित कर पाएगी। टीम के पास संतुलित स्क्वाड और अनुभव दोनों हैं, ऐसे में लगातार दूसरी बार खिताब जीतने की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।
R ashwin rcb prediction ipl 2026 hazlewood injury analysis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई का ‘शून्य पुल’ तेजी से ले रहा आकार, आर्यभट्ट की विरासत को देगा नई पहचान
Jun 27, 2026 | 07:05 AMनागपुर में नहीं थम रहा क्राइम: कामठी में महिला की धारदार हथियार से निर्मम हत्या; घटना के बाद से पति फरार
Jun 27, 2026 | 06:59 AMट्रंप के एक आदेश से दहला ईरान! अमेरिका ने मिसाइल और ड्रोन ठिकानों पर किया भीषण हमला, क्या फिर छिड़ेगी जंग?
Jun 27, 2026 | 06:53 AMBirthday Special: पिता के जाने के बाद टूट गए थे नितिन मुकेश, लता मंगेशकर के दिया साथ, बदल गई सिंगर की जिंदगी
Jun 27, 2026 | 06:20 AMHealth Tips For Children: मानसून में बच्चों की डाइट पर रखें खास नजर, ये चीजें बन सकती हैं बीमारी की वजह
Jun 27, 2026 | 06:17 AMBirthday Horoscope 27 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा भविष्य? जानें स्वभाव और स्थान परिवर्तन के योग
Jun 27, 2026 | 06:15 AMJal Jeevan Mission: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य कोष से दिए 22,898 करोड़ रुपए, अब नहीं रुकेगा जल जीवन मिशन का काम
Jun 27, 2026 | 06:10 AMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM














