MI vs PBKS: डी कॉक की सेंचुरी ने मचाई तबाही, इस स्पेशल क्लब का बन गए हिस्सा, दिग्गज बल्लेबाजों को छोड़ा पीछे
IPL 2026: पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में क्विंटन डी कॉक ने रोहित शर्मा की जगह मौका मिलते ही शानदार शतक जड़ा और अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया।
- Written By: संजय बिष्ट
शतक लगाने के बाद क्विंटन डिकॉक, साथ में कप्तान हार्दिक पांड्या (फोटो- सोशल मीडिया)
Quinton de Kock Century: आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स आमने-सामने हैं, जहां इस मैच में रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में क्विंटन डी कॉक को मौका मिला। डी कॉक के लिए यह इस सीजन का पहला मैच था और उन्होंने इस मौके को पूरी तरह भुनाते हुए शानदार शतक जड़ दिया। उनकी इस पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने मजबूत स्थिति हासिल कर ली है। डी कॉक ने अपनी सेंचुरी महज 53 गेंदों में पूरी की, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को दर्शाता है। यह उनके आईपीएल करियर का तीसरा शतक भी है।
मिनी ऑक्शन में मिला मौका, पहली ही मैच में कमाल
क्विंटन डी कॉक को मुंबई इंडियंस ने मिनी ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा था। हालांकि सीजन की शुरुआत में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाई थी, क्योंकि रोहित शर्मा और रेयान रिकेलटन ओपनिंग कर रहे थे। लेकिन रोहित के चोटिल होने के बाद डी कॉक को पंजाब किंग्स के खिलाफ मौका मिला। इस मौके को उन्होंने दोनों हाथों से लपका और शानदार शतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने पंजाब के सामने बड़ा लक्ष्य खड़ा किया और मैच में बढ़त बनाई।
What a player, what a knock, and what a way to start the season! 💯 Quinton de Kock, take a bow for a truly special Wankhede hundred! 👏 Updates ▶️ https://t.co/Fn2dxJ4zYR#TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvPBKS | @mipaltan pic.twitter.com/jEhH1ofb1z — IndianPremierLeague (@IPL) April 16, 2026
सम्बंधित ख़बरें
MI vs PBKS: मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रन का टारगेट, डिकॉक ने खेली 112 रन की शतकीय पारी
CSK फैंस के लिए खुशखबरी, टीम के साथ हैदराबाद पहुंचे MS Dhoni, क्या SRH के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे ‘थाला’?
वानखेड़े में अर्शदीप सिंह का जलवा, MI के खिलाफ झटके 2 विकेट और रच दिया इतिहास; बने पंजाब के नंबर-1 गेंदबाज
Mumbai Indians: रोहित शर्मा कब करेंगे वापसी? हार्दिक पांड्या ने चोट पर तोड़ी चुप्पी, फैंस के लिए आई बड़ी खबर
संजू और राहुल वाले खास क्लब में शामिल
डी कॉक ने इस शतक के साथ एक खास उपलब्धि भी हासिल कर ली है। वह आईपीएल इतिहास के तीसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने तीन अलग-अलग फ्रेंचाइजी के लिए शतक लगाया है। उनसे पहले केएल राहुल और संजू सैमसन यह कारनामा कर चुके हैं। केएल राहुल ने पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए शतक जड़े हैं, जबकि संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सेंचुरी लगाई है। वहीं डी कॉक ने दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और अब मुंबई इंडियंस के लिए शतक पूरा किया। इस मैच में वह 60 गेंदों पर 112 रन बनाकर नाबाद लौटे।
ये भी पढ़ें : मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रन का टारगेट, डिकॉक ने खेली 112 रन की शतकीय पारी
आईपीएल करियर का तीसरा शतक
क्विंटन डी कॉक के लिए यह आईपीएल करियर का तीसरा शतक है, जो उनके शानदार रिकॉर्ड को और मजबूत करता है। उन्होंने अपना पहला शतक साल 2016 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ 51 गेंदों में 108 रन बनाकर लगाया था। इसके बाद उन्होंने 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दूसरी सेंचुरी जड़ी थी। अब उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ तीसरा शतक पूरा किया। उनकी इस पारी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं।
