T20 World Cup में क्विंटन डी कॉक ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका के लिए ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
Quinton de Kock: टी20 वर्ल्ड कप में क्विंटन डी कॉक ने इतिहास रच दिया है। वो साउथ अफ्रीका के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
क्विंटन डी कॉक (फोटो-सोशल मीडिया)
Quinton de Kock Create History: टी20 वर्ल्ड कप का 13वां मुकाबला साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। जिसमें साउथ अफ्रीका ने दूसरे सुपर ओवर में अफगानिस्तान को 4 रनों से हराकर जीत हासिल कर ली। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। टी20 वर्ल्ड कप में डी कॉक साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
अफगानिस्तान के खिलाफ साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने 41 गेंदों में 3 छक्के और 5 चौके के साथ 59 रनों की पारी खेली। इस पारी के बदौलत डी कॉक ने एबी डीविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया। डी कॉक अब साउथ अफ्रीका के लिए टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। क्विंटन डी कॉक ने अब तक टी20 वर्ल्ड कप में 737 रन बनाए हैं।
साउथ अफ्रीका के लिए अब एबी डीविलियर्स दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए 717 रन बनाए। वहीं इस लिस्ट में जेपी डुमिनी 568 रन के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद हैं, जबकि 482 रन के साथ डेविड मिलर चौथे पायदान पर हैं। एडेन मार्करम 448 रन के साथ लिस्ट में पांचवें स्थान पर मौजूद हैं।
सम्बंधित ख़बरें
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
भारत ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में दी मात, सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार, अब ऑस्ट्रेलिया से होगा महामुकाबला
T20 WC IND W vs AUS W: कोच शेली निट्स्के को उम्मीद, भारत के खिलाफ मैच के लिए फिट हो सकती हैं फोएबे लिचफील्ड
चमारी अट्टापट्टू ने T20 World Cup में रचा अनोखा इतिहास, ऐतिहासिक शतक ठोक पहली बार कर दिया ये बड़ा कारनामा
टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाला बल्लेबाज
- 737 – क्विंटन डी कॉक
- 717 – एबी डिविलियर्स
- 568 – जेपी डुमिनी
- 482 – डेविड मिलर
- 448 – एडेन मार्करम
टी20 वर्ल्ड कप में डी कॉक का पांचवां अर्धशतक
अफगानिस्तान के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेला। यह क्विंटन डी कॉक का टी20 वर्ल्ड कप में पांचवां अर्धशतक रहा। इसी के साथ क्विंटन टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले संयुक्त रूप से नंबर-1 खिलाड़ी बन गए हैं। उनके अलावा, एबी डी विलियर्स ने भी इतने ही अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, लिस्ट में दूसरे स्थान पर मौजूद एडेन मार्करम ने 4 बार यह कारनामा किया है।
मुकाबले का हाल
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बुधवार को खेले गए इस मुकाबले में क्विंटन डी कॉक (59) और रयान रिकेल्टन (61) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट खोकर 187 रन बनाए। विपक्षी खेमे से अजमतुल्लाह ओमरजाई ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि राशिद खान ने 2 विकेट निकाले।
यह भी पढ़ें: ICC T20I Rankings में पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने लगाई छलांग, अभिषेक और वरुण टॉप पर कायम
इसके जवाब में अफगान टीम 19.4 ओवरों में 187 रन पर ऑलआउट हो गई। इस टीम के लिए रहमानु्ल्लाह गुरबाज ने 42 गेंदों में 7 छक्कों और 4 चौकों के साथ 84 रन की पारी खेली, जबकि ओमरजाई ने 22 रन बनाए। विपक्षी खेमे से लुंगी नगिडी ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि मार्को जानसेन, कगिसो रबाडा, जॉर्ज लिंडे और केशव महाराज ने 1-1 विकेट हासिल किया।
यह मैच सुपर ओवर तक पहुंचा, जिसमें दोनों टीमों ने 17-17 रन बनाए। मामला दूसरे सुपर ओवर में पहुंचा, जिसमें साउथ अफ्रीका ने 23/0 का स्कोर बनाकर अफगानिस्तान को 19/1 के स्कोर पर रोक दिया।
