Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पंजाब किंग्स की दहाड़ से राजस्थान के सूरमा ढेर, प्लेऑफ में जगह की सुनिश्चित

पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर मुकाबले को जीत लिया है। इस जीत के साथ वो प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। अंक तालिका में पंजाब दूसरे नंबर पर पहुंच गया है।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: May 18, 2025 | 07:34 PM

पंजाब किंग्स की टीम (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

जयपुर: आईपीएल 2025 के 59वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने जीत हासिल कर ली है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 10 रनों से हराकर प्लेऑफ में क्वालीफाई करने का स्थान सुनिश्चित कर लिया है। पंजाब अब 17 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि इस मैच में पंजाब की शुरुआत ज्यादा अच्छा नहीं रहा। पंजाब के ओपनर बल्लेबाज प्रियांश आर्य 9 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद मिचेल ओवेन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। 34 के स्कोर टीम को तीसरा झटका लगा। प्रभसिमरन सिंह 21 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और नेहाल वढेरा ने मिलकर पारी को संभाला और तेजी से रन भी बनाए।

नेहाल वढेरा और शशांक सिंह की अर्धशतकीय पारी

श्रेयस अय्यर 30 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद नेहाल वढेरा और शशांक सिंह ने मिलकर 58 रनों की साझेदारी की। इस दौरान नेहाल ने अपने अर्धशतक पूरा किया। नेहाल ने 70 रन बनाए। उसके बाद शशांक सिंह ने नाबाद 30 गेंदों में 59 रन बनाए। अंत में अजमतउल्लाह उमरजई ने 9 गेंदों पर 21 रन बनाया और स्कोर को 5 विकेट के नुकसान पर 219 रनों तक पहुंचाया। राजस्थान के लिए तुषार देशपांडे ने 2, क्वेना मफाका ने 1, रियान पराग ने 1 और आकाश मधवाल ने एक विकेट चटकाए।

सम्बंधित ख़बरें

PBKS vs LSG: प्रियांश-कोनोली की आंधी में उड़ी लखनऊ, मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स 54 रन से दर्ज की बड़ी जीत

IPL 2026: प्रियांश और कूपर ने उधेड़ी एडन मार्करम की बखिया, आईपीएल 2026 में बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड

मुल्लांपुर में आया प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली के नाम का तूफान, लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रच दिया इतिहास

6,6,6,6,6…, प्रियांश-कोनोली ने मारक्रम को बनाया निशाना, एक ही ओवर में कूट डाले रिकॉर्ड तोड़ रन

वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी की ताबड़तोड़ शुरुआत

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत शानदार रही। वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 76 रन जोड़े। वैभव सूर्यवंशी 15 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद अर्धशतकीय पारी खेलकर यशस्वी जायसवाल भी आउट हो गए। दो विकेट गिरने के बाद संजू सैमसन और रियान पराग भी ज्यादा कुछ नहीं कर सके। संजू सैमसन 20 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं रियान पराग ने 13 रन बनाए।

बारिश से बाधित मैच के बाद RCB ने फैंस को दी बड़ी खुशखबरी, कोलकाता के खिलाफ मुकाबले का टिकट होगा रिफंड

फिर हारा राजस्थान

एक छोर से ध्रुव जुरेल ने पारी को संभाले रखा और रन बनाते रहे। जुरेल ने 31 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली। जुरेल ने 31 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली। वो अंत में आउट हो गए उसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स के जीत की उम्मीद भी खत्म हो गई। राजस्थान 20 ओवर के बाद 209 रन ही बना सकी और मुकाबले को 10 रनों से गंवा दिया। पंजाब किंग्स के लिए हरप्रीत बरार ने 3 विकेट चटकाए। उसके अलावा मार्को यानसेन ने 2 और अजमतउल्लाह उमरजई ने 2 विकेट चटकाए।

Punjab kings won against rajasthan royals by 10 runs

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 18, 2025 | 07:14 PM

Topics:  

  • IPL 2026
  • Punjab Kings
  • Rajasthan Royals

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.