बारिश से बाधित मैच के बाद RCB ने फैंस को दी बड़ी खुशखबरी, कोलकाता के खिलाफ मुकाबले का टिकट होगा रिफंड

आईपीएल के 58वें मुकाबले में बिना एक भी गेंद खेले मैच को रद्द कर दिया। इसके बाद आरसीबी ने फैंस के टिकट का पैसा वापस करने का ऐलान कर दिया है।
बारिश से बाधित मैच के बाद RCB ने फैंस को दी बड़ी खुशखबरी, कोलकाता के खिलाफ मुकाबले का टिकट होगा रिफंड
बारिश के कारण मुकाबला हुआ रद्द (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

बेंगलुरु: आईपीएल 2025 के 58वें मुकाबले में बिना एक भी गेंद फेंके मुकाबले को रद्द कर दिया गया। बेंगलुरु में बारिश के कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा। इस दौरान फैंस बस अपने चेहते खिलाड़ी को खेलते देखने का इंतजार ही करते रहे। लेकिन मुकाबला नहीं खेला जा सका।

बारिश से रद्द हुए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं हो सके मुकाबले का टिकट की पूरी राशि वापस करने की घोषणा की है। आरसीबी ने एक बयान में कहा कि चूंकि 17 मई 2025 को आरसीबी और केकेआर के बीच मैच खराब मौसम के कारण रद्द कर दिया गया था, इसलिए सभी वैध टिकट धारक पूर्ण रिफंड के पात्र हैं।

10 वर्किंग डे में मिलेगा टिकट का पैसा

बयान में आगे कहा गया कि डिजिटल टिकट बुक करने के लिए उपयोग किए गए खाते में 10 वर्किंग डे के अंदर ही उनका रिफंड प्राप्त होगा। यदि टिकट का रिफंड 31 मई तक नहीं मिलता है तो कृपया मामले को आगे बढ़ाने के लिए अपने बुकिंग डिटेल के साथ refund@ticketgenie.in पर एक ईमेल भेजें।

कोलकाता हुई रेस से बाहर

मैदानी अंपायरों ने रात करीब 10.24 बजे आखिरी बार मैदान का निरीक्षण किया और मैच रद्द करने का ऐलान किया। इसके साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। वहीं एक अंक के साथ आरसीबी की टीम 17 अंक पर पहुंच गई और वो अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुंच गई। आरसीबी-केकेआर का मुकाबला रद्द होने पर बदली प्वाइंट्स टेबल की तस्वीर, इस टीम को हुआ तगड़ा फायदा

आरसीबी ने प्लेऑफ का टिकट पक्का किया

आरसीबी ने अब तक 12 मैच खेले हैं और उनके 17 अंक हैं। अभी आरसीबी की टीम को दो और मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में वो प्लेऑफ के लिए आसानी से क्वालीफाई कर सकती है। आरसीबी का अगला मुकाबला 23 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और 27 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com