IPL 2025 Mega Auction में शान से उतरेगी पंजाब किंग्स, तंग रहेगी राजस्थान रॉयल्स की जेब
आईपीएल 2025 के लिए सभी टीमों ने रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। सभी टीमों ने अपने टॉप खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। इस रिटेंशन में सबसे ज्यादा पैसा साउथ अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन ने लिया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
स्पोर्ट्स डेस्क: आईपीएल 2025 के लिए सभी टीमों ने रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। सभी टीमों ने अपने टॉप खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। इस रिटेंशन में सबसे ज्यादा पैसे साउथ अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन ने लिए। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने क्लासेन को 23 करोड़ देकर अपने साथ रखा है। वहीं भारतीय खिलाड़ी में सबसे ज्यादा पैसे विराट कोहली ने लिए। विराट कोहली को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 21 करोड़ देकर अपने साथ बरकरार रखा।
मेगा ऑक्शन में इतने पैसे के साथ उतरेगी फ्रेंचाइजी
110.5 करोड़ रुपये – पंजाब किंग्स
83 करोड़ रुपये – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
73 करोड़ रुपये – दिल्ली कैपिटल्स
69 करोड़ रुपये – लखनऊ सुपर जायंट्स
55 करोड़ रुपये – चेन्नई सुपर किंग्स
51 करोड़ रुपये – कोलकाता नाइट राइडर्स
45 करोड़ रुपये – सनराइजर्स हैदराबाद
45 करोड़ रुपये – मुंबई इंडियंस
41 करोड़ रुपये – राजस्थान रॉयल्स
69 करोड़ रुपये – गुजरात टाइटन्स
यह भी पढ़ें : IND vs NZ 3rd Test Playing 11: जसप्रीत बुमराह नहीं खेलेंगे तीसरा टेस्ट! ऐसी हो सकती है भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11
सम्बंधित ख़बरें
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
IPL 2025 से पहले रिटेन किए खिलाड़ियों की लिस्ट
मुंबई इंडियंस – जसप्रीत बुमराह (18 करोड़), सूर्यकुमार यादव (16.35 करोड़), हार्दिक पांड्या (16.35 करोड़), रोहित शर्मा (16.30) और तिलक वर्मा (8 करोड़)
चेन्नई सुपर किंग्स – ऋतुराज गायकवाड़ (18 करोड़), मथीसा पथिराना (13 करोड़), शिवम दुबे (12 करोड़), रविंद्र जडेजा (18 करोड़) और एमएस धोनी (4 करोड़)
राजस्थान रॉयल्स – संजू सैमसन (18 करोड़), यशस्वी जायसवाल (18 करोड़), रियान पराग (14 करोड़), ध्रुव जुरेल (14 करोड़), शिमरन हेटमायर (11 करोड़) और संदीप शर्मा (4 करोड़)
आरसीबी – विराट कोहली (21 करोड़), रजत पाटीदार (11 करोड़) और यश दयाल (5 करोड़)
पंजाब किंग्स – शशांक सिंह (5.50 करोड़) और प्रभसिमरन सिंह (4 करोड़)
दिल्ली कैपिटल्स – अक्षर पटेल (16.5 करोड़), कुलदीप यादव (13.25 करोड़), ट्रिस्टन स्टब्स (10 करोड़) और अभिषेक पोरेल (4 करोड़)
लखनऊ सुपर जायंट्स – निकोलस पूरन (21 करोड़), रवि बिश्नोई (11 करोड़), मयंक यादव (11 करोड़), आयुष बदोनी (4 करोड़) और मोहसिन खान (4 करोड़)
कोलकाता नाइट राइडर्स – सुनील नारायण (12 करोड़), रिंकू सिंह (13 करोड़), आंद्रे रसेल (12 करोड़), वरुण चक्रवर्ती(12 करोड़), रमनदीप सिंह (4 करोड़) और हर्षित राणा (4 करोड़)
सनराइजर्स हैदराबाद – हेनरिक क्लासेन (23 करोड़), पैट कमिंस (18 करोड़), अभिषेक शर्मा (14 करोड़), नीतीश रेड्डी (6 करोड़) और ट्रेविस हेड (14 करोड़)
गुजरात टाइटन्स – शुभमन गिल (16.5 करोड़), राशिद खान (18 करोड़), साई सुदर्शन (8.5 करोड़), राहुल तेवतिया (4 करोड़) और शाहरुख खान (4 करोड़)
यह भी पढ़ें : IPL 2025 Retention: हैदराबाद ने हेनरिक क्लासेन को दिया मुंहमांगी कीमत, काव्या मारन ने इन खिलाड़ियों पर भी लुटाए पैसे
