Praful Hinge ने डेब्यू में मचाया तहलका, क्रिकेट के लिए बहन की शादी का रिसेप्शन छोड़ा; ऐसी है उनकी कहानी
Praful Hinge: प्रफुल्ल हिंगे ने आईपीएल 2026 में डेब्यू करते हुए पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर इतिहास रच दिया। हालांकि, प्रफुल्ल का सफर इतना आसान नहीं रहा है। आइए, जानते हैं उनके बारे में...
- Written By: उज्जवल सिन्हा
प्रफुल्ल हिंगे (फोटो-सोशल मीडिया)
Praful Hinge Story: क्रिकेट की दुनिया में कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जो सिर्फ स्कोरकार्ड में नहीं, दिलों में दर्ज हो जाती हैं। आईपीएल 2026 के 21वें मुकाबले में रातों-रात एक तेज गेंदबाज स्टार बन गया। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए प्रफुल्ल हिंगे ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। प्रफुल्ल हिंगे ने डेब्यू ओवर में ही इतिहास रच दिया।
सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबले में जब प्रफुल्ल हिंगे को पहला ओवर सौंपा गया, तो किसी ने नहीं सोचा था कि कहानी इतनी जल्दी बदल जाएगी। पहली ही गेंद पर सिंगल, लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने पूरे मैच का रुख पलट दिया। वैभव सूर्यवंशी को दूसरी ही गेंद पर चलता किया। यह राजस्थान रॉयल्स के लिए बड़ा झटका था।
Praful Hinge ने पहले ही ओवर में किया कमाल
उसके बाद तो हिंगे ने फिर कमाल ही कर दिया। हिंगे ने सूर्यवंशी को आउट करने वाले ध्रुव जुरेल को बोल्ड कर दिया और उसकी अगली ही गेंद पर लुआन ड्रे प्रीटोरियस को आउट करके राजस्थान रॉयल्स को एक ओवर में तीन झटके दिए। पारी की शुरुआत में ही स्कोर 1 रन पर 3 विकेट चुका था। इसके बाद साकिब हुसैन ने भी कसी हुई गेंदबाजी करते हुए दबाव और बढ़ा दिया। तीन ओवर के अंदर ही राजस्थान की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी और मुकाबला लगभग एकतरफा हो गया और हैदराबाद की टीम ने इस मुकाबले को 57 रनों से जीत लिया।
सम्बंधित ख़बरें
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
मुंबई इंडियंस से कट सकता है हार्दिक पांड्या का पत्ता, RR के धाकड़ ओपनर को शामिल करने की तैयारी में टीम
Mohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
Praful Hinge का संघर्ष
18 जनवरी 2002 को नागपुर में जन्मे हिंगे का सफर आसान नहीं था। घरेलू क्रिकेट में विदर्भ क्रिकेट टीम के लिए खेलते हुए उन्होंने धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाई। उन्होंने अक्टूबर 2024 में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया और कुछ ही समय में 27 विकेट लेकर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। रणजी ट्रॉफी में भी उनकी भूमिका अहम रही, जहां विदर्भ ने खिताब अपने नाम किया। हिंगे का सफर सिर्फ आंकड़ों की कहानी नहीं, बल्कि मेहनत और समर्पण की मिसाल है। वह लंबे समय से MRF पेस फाउंडेशन में ट्रेनिंग कर रहे हैं और अपने आदर्श पैट कमिंस की तरह तेज और आक्रामक गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।
यह भी पढ़ें: प्रफुल्ल हिंगे ने RR के बल्लेबाजों का किया काम तमाम, आईपीएल 2026 में SRH ने रोका राजस्थान रॉयल्स का विजयी रथ
Praful Hinge ने परिवार से ऊपर क्रिकेट को रखा
उनके करीबी दोस्त यश थोराट बताते हैं कि हिंगे ने कभी अपने सपनों को परिवार से ऊपर नहीं रखा, लेकिन उन्हें भी पीछे नहीं छोड़ा। यहां तक कि अपनी बहन की शादी के दिन भी उन्होंने ट्रायल और प्रैक्टिस को प्राथमिकता दी। यश उनके आईपीएल में चयन को लेकर एक दिलचस्प कहानी बताते हैं। उन्होंने कहा कि प्रफुल्ला ने अपनी बहन की शादी के दिन भी बस आधे दिन की ही छुट्टी ली और प्रैक्टिस करते रहे। अपने बहन की शादी के दिन वो मुंबई टीम के लिए ट्रायल्स देते रहे जबकि बहन की शादी के रिसेप्शन के दिन हैदराबाद की ट्रायल्स का हिस्सा रहे।
Praful Hinge को 30 लाख में हैदराबाद ने किया शामिल
हैदराबाद का ट्रायल्स प्रफुल्ल हिंगे के लिए बहुत अच्छा गया। जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा और पहले ही मैच में उन्होंने साबित कर दिया कि यह निवेश आगे बहुत फायदा देगा। यह सिर्फ उम्मीद नहीं, बल्कि भविष्य की नींव भी है। प्रफुल्ल हिंगे की यह शुरुआत सिर्फ एक मैच की सफलता नहीं, बल्कि उस सफर की पहली झलक है जो मेहनत, त्याग और जुनून से लिखा गया है।
