श्रीलंका से मिली हार के बाद दुखी रोहित शर्मा, बोले- बल्लेबाजी पर देंगे ध्यान
भारत और श्रीलंका के खिलाफ 2ODI में भारत को हार का सामना करना पड़ा। जिसमें जेफरी वैंडर्से और चरिथ असलंका के सामने रविवार को भारतीय बल्लेबाजों का सरेंडर करना पड़ा। जिसके बाद दूसरे वनडे में श्रीलंका के खिलाफ 32 रन की हार को रोहित ने दुखद बताया।
- Written By: प्रिया जैस
रोहित शर्मा (सौजन्य-एक्स)
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के खिलाफ 2ODI में भारत को हार का सामना करना पड़ा। जिसके बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और पूरी टीम को निराशा का सामना करना पड़ा। जिससे रोहित शर्मा काफी निराश है।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को यहां दूसरे वनडे में श्रीलंका के खिलाफ 32 रन की हार को दुखद बताते हुए कहा कि मध्य ओवरों में बल्लेबाजों के खेलने के तरीके पर चर्चा होगी।
भारतीय टीम 241 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लेग स्पिनर जेफ्री वांडरसे के छह झटकों से 208 रन पर सिमट गई जिससे एक बार फिर स्पिन के खिलाफ उनकी कमजोरी उजागर हुई।
सम्बंधित ख़बरें
दोस्ती, खराब प्रदर्शन या फिर कप्तान के खिलाफ गुटबाजी! IPL 2026 में MI की बर्बादी के पीछे का क्या है कारण?
MI vs RCB: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, IPL में सर्वाधिक मैच खेलने के मामले में धोनी-कोहली की बराबरी
मैच पाकिस्तान का और प्लेइंग इलेवन टीम इंडिया की, बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के बीच फिर शर्मशार हुआ PAK-VIDEO
IPL 2026: रोहित-रिकल्टन के तूफान में उड़ा लखनऊ, लगातार छठा मैच गंवाया, Hitmen के लौटते ही मुंबई को मिली जीत
हारने पर दुख होता है
रोहित ने मैच के बाद कहा, ‘‘जब आप कोई मैच हारते हैं तो दुख होता है। यह सिर्फ उन 10 ओवरों के बारे में नहीं है जिसमें भारत ने 50 रन पर छह विकेट खो दिए थे। आपको लगातार क्रिकेट खेलना होता है और हम ऐसा करने में विफल रहे। थोड़ा निराश हूं, लेकिन ऐसी चीजें होती रहती हैं। ”
उन्होंने कहा, ‘‘हम अच्छा नहीं खेले। हम जिस तरह से खेले, उस पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहता। लेकिन बीच के ओवरों में हमारी बल्लेबाजी के बारे में चर्चा होगी। ” साथ ही रोहित शर्मा ने बल्लेबाजी के बारे में बात करते हुए कहा कि भारतीय बल्लेबाजों को यहां की पिचों के हिसाब से खुद को ढालना होगा।
यह भी पढ़ें- श्रीलंका के लिए बुरी खबर, अब वानिंदु हसरंगा भी हुए वनडे सीरीज से बाहर
कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, ‘‘आपको पिचों के हिसाब से खुद को ढालना होगा। बायें और दायें हाथ के बल्लेबाजों के संयोजन के साथ हमें लगा कि स्ट्राइक रोटेट करना आसान होगा। लेकिन जेफ्री को श्रेय जाता है, उन्होंने छह विकेट झटके।”
वांडरसे का स्पैल शानदार
श्रीलंकाई कप्तान चरिथ असालंका ने कहा कि परिस्थितियों के हिसाब से 240 रन का स्कोर काफी था। उन्होंने कहा, ‘‘मैं स्कोर से खुश था। 240 काफी अच्छा स्कोर था। एक कप्तान के तौर पर मुझे इस तरह की समस्याएं (स्पिन के कई विकल्प) पसंद हैं। वांडरसे का स्पैल शानदार था। ”
यह भी पढ़ें- कोलंबो में दिखा जेफ्री वांडरसे का वंडर, 208 रन पर ही ढेर हो गए भारतीय धुरंधर
बल्लेबाजों को दिया श्रेय
‘प्लेयर ऑफ द मैच’ वांडरसे ने कहा, ‘‘टीम पर काफी दबाव था। मैं आराम के बाद वापसी कर रहा था। श्रेय लेना आसान है। लेकिन मैं बल्लेबाजों को भी श्रेय देना चाहता हूं जिन्होंने 240 रन का स्कोर खड़ा किया। ”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
