-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs Sri Lanka Wanindu Hasaranga Is Not In A Team In Second Odi
श्रीलंका के लिए बुरी खबर, अब वानिंदु हसरंगा भी हुए वनडे सीरीज से बाहर
- Written By: प्रिया जैस
आज रविवार को भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले दूसरे ODI में श्रीलंका के लिए एक बुरी खबर सामने आ गई है। जिससे श्रीलंका के लिए आज के मुकाबले में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज के मुकाबले से श्रीलंका के गेंदबाज वानिंदु हसरंगा मैच से बाहर हो गए है।

वानिंदु हसरंगा (सौजन्य-एक्स)
कोलंबो: भारत और श्रीलंका के बीच चल रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज जारी है। आज भारत श्रीलंका के खिलाफ अपना दूसरा वनडे मैच खेलेगा। भारत और श्रीलंका के बीच ये मुकाबला भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2.30 बजे से खेला जाएगा।
हालांकि, आज के मुकाबले से पहले ही श्रीलंका के लिए एक बुरी खबर आ गई है। जिससे श्रीलंका को आज खेलने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। श्रीलंका की टीम पहले ही अपनी गेंदबाजों को लेकर पहले ही समस्याओं से जूझ रहा है।
श्रीलंका के ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण भारत के खिलाफ चल रही तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। पहला वनडे टाई छूटने के बाद भारत और श्रीलंका दूसरे वनडे में रविवार को यहां आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने होंगे। हसरंगा पहले वनडे में अपने अंतिम ओवर के दौरान असहज महसूस कर रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
बच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
साकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
गुलाबी मीनाकारी से चमकी काशी की पहचान, लाखों के चेस सेट की विदेशों में जबरदस्त डिमांड
हसरंगा की जगह जेफरी वांडरसे को टीम में शामिल किया गया है लेकिन उनके बाहर होने से श्रीलंका का गेंदबाजी आक्रमण कमजोर हो गया है क्योंकि मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, दुष्मंथा चमीरा और नुवान तुषारा चोटिल होने के कारण पहले ही बाहर हैं।
श्रीलंका क्रिकेट ने विज्ञप्ति में कहा,‘‘वानिंदु हसरंगा बायीं हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण एक दिवसीय श्रृंखला के बाकी मैचों में नहीं खेल पाएंगे। उनकी जगह जेफरी वांडरसे को टीम में लिया गया है।” भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा और अंतिम वनडे इसी मैदान पर सात अगस्त को खेला जाएगा।
आज की संभावित प्लेइंग 11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे/रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह/खलील अहमद और मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका: चरिथ असलंका (कप्तान), पाथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, जनिथ लियानागे, दुनिथ वेल्लालागे, चमिका करुणारत्ने/महीश तीक्षणा, अकिला धनंजय, असिथ फर्नांडो और मोहम्मद शिराज।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
India vs sri lanka wanindu hasaranga is not in a team in second odi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMबच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMसाकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
Jul 02, 2026 | 06:27 PMगुलाबी मीनाकारी से चमकी काशी की पहचान, लाखों के चेस सेट की विदेशों में जबरदस्त डिमांड
Jul 02, 2026 | 06:26 PMमुंबई की मूसलाधार बारिश से सितारों के घर भी नहीं बचे, अमिताभ बच्चन से लेकर अशनूर कौर तक प्रभावित
Jul 02, 2026 | 06:25 PMमहाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Jul 02, 2026 | 06:18 PMवो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
Jul 02, 2026 | 06:14 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM










