RCB ही चिन्नास्वामी के बाहर हुए हादसे का जिम्मेदार, फ्रेंचाइजी के जिद्द के कारण गई 11 लोगों की जान
बेंगलुरु में हुए हादसे से पहले पुलिस ने आरसीबी फ्रेंचाइजी को चेतावनी दी थी। पुलिस ने कहा कि वो बुधवार को इस कार्यक्रम को आयोजित ना करें। बुधवार की जगह यह जश्न रविवार को मनाने की सलाह दी थी।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
बेंगलुरु हादसा (फोटो-सोशल मीडिया)
बेंगलुरु: आईपीएल में आरसीबी को पहला खिताब जीतते ही बेंगलुरु में जश्न शुरू हो गया था। ट्रॉफी जीतने के अगले ही दिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी में जश्न के साथ अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किया था। लेकिन जीत का जश्न पूरी तरह से चीख-पुकार में तब्दील हो गया। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मची। इस भगदड़ के कारण 11 लोगों की मौत हो गई और 33 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
अब इस घटना में एक बड़ा सच सामने आ रहा है। रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि पुलिस ने आरसीबी को चेतावनी दी थी, लेकिन फ्रेंचाइजी अपनी जिद पर अड़ी रही। जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी एक पोस्ट शेयर किया। सुबह से ही जश्न का माहौल बनने लगा। इस दौरान लाखों की संख्या में युवा पुरुषों और महिलाओं की भीड़ स्टेडियम के बाहर पहुंच गई।
पुलिस ने बुधवार को जश्न नहीं मानने का किया था आग्रह
4 जून को बेंगलुरु में जैसे ही विजय परेड को लेकर खबर हुई तो पुलिस और यातायात अधिकारियों ने इसको लेकर सोशल मीडिया पर भी कई अलर्ट भेजे। जिसमें फैंस को संगठित रहने का आग्रह किया गया। डेक्कन हेराल्ड के एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने आरसीबी मैंनेजमेंट और राज्य सरकार से बुधवार को किसी भी तरह का जश्न ना मनाने का आग्रह किया था।
सम्बंधित ख़बरें
ये सवाल क्यों पूछ रहे हैं? रिटायरमेंट के सवाल पर भड़कीं हरमनप्रीत, कप्तान के जवाब से छाया सन्नाटा- VIDEO
Rajat Patidar ने सेलेक्टर्स को दिखाई ‘आईना’, Team India में जगह नहीं मिलने के तुरंत बाद खेल दी विस्फोटक पारी
आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज से पहले BCCI ने किया कुछ ऐसा, जिससे IPL 2026 चैंपियन RCB के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला!
कप्तानी छिनने के कुछ ही घंटों बाद SKY ने बरपाया कहर! 24 गेंदों में कूटे 48 रन, देखते रह गए श्रेयस अय्यर- VIDEO
विदेशी खिलाड़ियों के चलते आरसीबी ने बुधवार को मनाया जश्न
पुलिस ने आरसीबी को रविवार को विजय परेड करने की योजना बनाने के लिए कहा था। इसपर फ्रेंचाइजी ने तर्क दिया कि उस समय उनके विदेशी खिलाड़ी अपने घर लौट जाएंगे। रिपोर्ट में एक पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि हमने मंगलवार रात से सरकार और आरसीबी फ्रेंचाइजी को बुधवार को कोई भी जश्न नहीं मनाने की सलाह दी थी।
पुलिस ने रविवार को जश्न मनाने की सलाह दी थी
उन्होंने आगे कहा कि हमने उनसे इस कार्यक्रम को रविवार को आयोजित करने की सिफारिश की थी। तबतक फैंस की भावनाएं भी शांत हो जाएंगी। हमने उनसे कहा कि वो कोई जुलूस ना निकालें। खिलाड़ियों को स्टेडियम में लेकर आएं और वहीं पर कार्यक्रम को समाप्त करें।
