वनडे विश्वकप 2025 में बेटियों की खिताबी जीत से गदगद हुए पीएम मोदी-अमित शाह, टीम इंडिया को दी बधाई
Indian Women Cricket Team: भारतीय टीम ने महिला वनडे विश्वकप 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया की इस जीत पर पीएम मोदी और अमित शाह ने बधाई दी है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
पीएम मोदी और अमित शाह ने भारतीय महिला टीम को महिला वनडे विश्वकप में जीत पर दी बधाई (फोटो- सोशल मीडिया)
PM Modi and Amit Shah Congratulated the Indian Women’s Team: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इंडिया ने आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया है। यह भारतीय महिला क्रिकेट टीम का पहला आईसीसी खिताब है, जिसने पूरे देश को गर्व से भर दिया है।
भारत की दमदार जीत से गूंजा डीवाई पाटिल स्टेडियम
नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 45.3 ओवर में 246 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ भारत ने विश्व क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा कि “आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम की शानदार जीत। फाइनल में उनका प्रदर्शन अद्भुत कौशल और आत्मविश्वास से भरा रहा। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण टीम वर्क और दृढ़ता दिखाई। हमारी खिलाड़ियों को बधाई। यह ऐतिहासिक जीत भविष्य की चैंपियन खिलाड़ियों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करेगी।”
सम्बंधित ख़बरें
एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद का ऑफर, शिवसेना का BJP में होगा विलय! सनसनीखेज ट्वीट से मचा हड़कंप
‘एक्सपोज हो गए राहुल…’, मोदी-ट्रंप मुलाकात पर शशि थरूर के बयान पर BJP का पलटवार; बोली- झूठा नैरेटिव ध्वस्त
पवनराजे हत्याकांड पर कोर्ट के फैसले के बाद दिल्ली में हलचल, अमित शाह के दखल से सफल होगा ऑपरेशन टाइगर?
‘बगावत के बावजूद खाली हाथ’, पवनराजे निंबालकर हत्याकांड के फैसले पर ओमराजे की पहली प्रतिक्रिया
अमित शाह बोले- विश्व विजेता टीम इंडिया को सलाम
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी टीम इंडिया की इस जीत पर गर्व जताया। उन्होंने कहा कि “विश्व विजेता टीम इंडिया को सलाम। यह देश के लिए एक गौरवशाली क्षण है, क्योंकि हमारी टीम महिला विश्व कप जीतकर भारत का गौरव आसमान पर पहुंचा रही है। आपके शानदार क्रिकेट कौशल ने लाखों लड़कियों के लिए प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त किया है। पूरी टीम को बधाई।”
राज्य के मुख्यमंत्रियों ने भी जताई खुशी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई देते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक विजय है। उन्होंने कहा कि “विश्व विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हार्दिक अभिनंदन। देशवासियों को हृदयतल से बधाई। आप सभी देश का गौरव हैं। भारत माता की जय।”
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर लिखा कि “विश्व विजेता भारत की बेटियां आईसीसी विश्व कप के फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराकर विश्व चैंपियन बनी हैं। आपने अथक परिश्रम, समर्पण और अटूट आत्मविश्वास से देश का मान बढ़ाया है। हमें आप पर गर्व है।”
ये भी पढ़ें: भारतीय महिला टीम ने जीता वनडे विश्वकप 2025 का खिताब, फाइनल मैच में साउथ अफ्रीका को 52 रन से चटाई धूल
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने लिखा कि “भारतीय क्रिकेट के लिए क्या ही शानदार पल। महिला विश्व कप 2025 ट्रॉफी घर लाने के लिए हमारी अद्भुत विमेन इन ब्लू महिलाओं को बधाई। आपके जुनून, साहस और प्रतिभा ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। खेलों में आगे बढ़ने का सपना देखने वाली युवा लड़कियों के लिए यह आपकी सुबह है। आज जयकार कर रहे हर भारतीय के लिए – इस खुशी का आनंद लें।”
