PBKS का बड़ा फैसला! कोच ने टीम चुनने की जिम्मेदारी छोड़ी, अब श्रेयस अय्यर करेंगे प्लेइंग 11 का चयन?
IPL 2026: बीसीसीआई आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन की तैयारियों में जुटी है। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ऑक्शन टेबल पर नजर आ सकते हैं, जबकि रिकी पोंटिंग एशेज कमेंट्री के कारण मौजूद नहीं रहेंगे।
- Written By: संजय बिष्ट
श्रेयस अय्यर (फोटो- सोशल मीडिया)
Punjab Kings in IPL 2026: बीसीसीआई इस समय आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन की तैयारियों में जुटी हुई है। 16 दिसंबर को होने वाले इस ऑक्शन को लेकर सभी फ्रेंचाइजियों में हलचल तेज है। टीमें अपनी कमजोरियों को दूर करने और संतुलित स्क्वाड तैयार करने की रणनीति बना रही हैं। इसी बीच पिछले सीजन के फाइनलिस्ट पंजाब किंग्स को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है।
पंजाब किंग्स के लिए बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगे श्रेयस अय्यर
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर इस बार मिनी ऑक्शन में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अय्यर खुद ऑक्शन टेबल पर बैठकर टीम के लिए खिलाड़ियों के चयन में भाग ले सकते हैं। अय्यर फिलहाल अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं और इसी वजह से उनके ऑक्शन टेबल में मौजूद रहने की संभावना जताई जा रही है।
🚨 PBKS AUCTION UPDATE 🚨 – Captain Shreyas Iyer is likely to be with Punjab Kings management in the IPL Mini Auction in Abu Dhabi. [Cricbuzz] pic.twitter.com/KRceccMIBx — Johns. (@CricCrazyJohns) December 10, 2025
सम्बंधित ख़बरें
डेढ़ महीने के अंदर दूसरी बार बिकी राजस्थान रॉयल्स की टीम, इस बड़े बिजनेसमैन ने खरीदी, कितने में हुई डील?
SRH vs KKR: सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, केकेआर की टीम में मनीष पांडे की वापसी
IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद का विजयी रथ रोकने उतरेगी कोलकाता, क्या रिंकू सिंह फिर बनेंगे ‘संकटमोचक’?
Boxing: SAI के लेटर से 40 भारतीय मुक्केबाजों के नाम गायब, राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों से होंगे बाहर
ऑक्शन टेबल से दूरी बनाएंगे रिकी पोंटिंग
पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग इस बार मिनी ऑक्शन के दौरान टीम के साथ मौजूद नहीं रहेंगे। पोंटिंग इस समय एशेज 2025-26 के दौरान कमेंट्री की जिम्मेदारी निभा रहे हैं और इसी कारण वह ऑक्शन टेबल पर शामिल नहीं हो पाएंगे। हालांकि वह ऑस्ट्रेलिया से ही टीम मैनेजमेंट को अपने सुझाव देते रहेंगे और रणनीति बनाने में सहयोग करेंगे।
ऑक्शन टेबल पर सिर्फ 8 सदस्यों की अनुमति
आईपीएल नियमों के अनुसार, ऑक्शन के दौरान किसी भी फ्रेंचाइजी के टेबल पर अधिकतम 8 सदस्य ही बैठ सकते हैं। सभी टीमों को अपने प्रतिनिधियों की सूची पहले ही बीसीसीआई को सौंपनी होती है। इसी नियम के तहत पंजाब किंग्स भी अपनी टीम को अंतिम रूप दे चुकी है।
जहां एक ओर रिकी पोंटिंग ऑक्शन से दूरी बनाएंगे, वहीं डेनियल विटोरी इस बार ऑक्शन टेबल पर नजर आएंगे। ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ जुड़े होने के बावजूद विटोरी ने इसको लेकर संबंधित बोर्ड से अनुमति ले ली है। सनराइजर्स हैदराबाद का पिछला सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था और विटोरी इस बार ऑक्शन में मौजूद रहकर पुरानी गलतियों को सुधारने की कोशिश करेंगे।
ये भी पढ़ें: सनराइजर्स ने लिया बड़ा फैसला, फ्रेंचाइजी के लिए खेलेगें हैरी ब्रुक, जानें कितनी बड़ी रकम में हुई डील
आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में अब सिर्फ 5 दिन का समय बचा है। ऐसे में फैंस की नजरें 16 दिसंबर पर टिकी हुई हैं। देखना दिलचस्प होगा कि श्रेयस अय्यर की मौजूदगी में पंजाब किंग्स किस तरह की रणनीति अपनाती है और कौन से बड़े नाम ऑक्शन में चमक बिखेरते हैं।
