सभी भारतीय खिलाड़ियों का बेस प्राइस 2 लाख रैंड रखा गया है। लेकिन पीयूष चावला का बेस प्राइस 10 लाख रैंड है। नीलामी में कुल 6 फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी, जिनके पास मिलाकर करीब 74 लाख डॉलर का बजट (पर्स) होगा। जोहान्सबर्ग में होने वाली इस नीलामी में कुल 84 खिलाड़ियों के लिए जगह (स्लॉट) उपलब्ध होगी।
SA20 के ऑक्शन के लिए 13 भारतीय खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन, कुल 84 प्लेयर्स पर लगेगी बोली
13 Indians to register for SA20 auction: साउथ अफ्रीका टी20 के ऑक्शन के लिए 13 भारतीय खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। वहीं पाकिस्तान के 40 खिलाड़ियों ने भी इस ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन किया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On:
Aug 23, 2025 | 04:38 PM
साउथ अफ्रीका टी20 (फोटो-सोशल मीडिया)
13 Indians to register for SA20 auction: साउथ अफ्रीका 20 (SA20) की नीलामी के लिए 13 भारतीय खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। 9 सितंबर को साउथ अफ्रीका 20 लीग का ऑक्शन होने वाला है। इस ऑक्शन में वहीं भारतीय खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है, जो संन्यास ले चुके हैं या अब आईपीएल में भी नहीं खेलते हैं।
क्रिकबज के एक रिपोर्ट की मुताबिक, इस ऑक्शन में पीयूष चावला, सिद्धार्थ कौल और अंकित राजपूत जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। साउथ अफ्रीका टी20 के लिए 784 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है।
84 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली
सीजन 4 के लिए SA20 लीग ने एक नया विकल्प वाइल्डकार्ड खिलाड़ी के तौर पर जोड़ा है। हर टीम को एक वाइल्डकार्ड खिलाड़ी चुनने की अनुमति होगी, जो दक्षिण अफ्रीकी या विदेशी कोई भी हो सकता है। इस खास खिलाड़ी का वेतन टीम की सैलरी कैप (वेतन सीमा) से अलग रखा जाएगा, यानी उस पर सैलरी लिमिट लागू नहीं होगी।
यह भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका टी20 लीग का वेन्यू हुआ फाइनल, जानें कब से खेला जाएगा यह टूर्नामेंट
SA20 में खेलने वाले दिनेश कार्तिक पहले भारतीय
पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक दक्षिण अफ्रीका 20 में खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर थे। अपने अंतरराष्ट्रीय और फिर आईपीएल करियर को अलविदा कहने के बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी लीग के तीसरे सीजन में पार्ल रॉयल्स का प्रतिनिधित्व किया।
SA20 नीलामी में भारतीय खिलाड़ी
- पीयूष चावला (यूपीसीए)
- सिद्धार्थ कौल (पंजाब)
- अंकित राजपूत (यूपीसीए)
- निखिल जगा (राजस्थान)
- मोहम्मद फैद (राज्य का उल्लेख नहीं)
- केएस नवीन (तमिलनाडु)
- अंसारी मारूफ़ (राज्य का उल्लेख नहीं)
- महेश अहीर (गुजरात)
- सारुल कंवर (पंजाब)
- अनुरीत सिंह कथूरिया (दिल्ली)
- इमरान खान (यूपीसीए)
- वेंकटेश गैलीपेल्ली (राज्य का उल्लेख नहीं)
- अतुल यादव (यूपीसीए)
40 पाकिस्तानी खिलाड़ी ने भी कराया रजिस्ट्रेशन
40 पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने SA20 लीग की नीलामी के लिए अपना नाम दर्ज कराया है। इनमें आज़म खान, इमाम-उल-हक़, अबरार अहमद और सैम अयूब जैसे जाने-पहचाने नाम शामिल हैं। इस लीग में सभी टीमों के मालिक भारतीय ही है। ऐसे में अभी तक तीन सीजन में इन टीमों ने एक भी पाकिस्तानी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया है।
SA20 की सभी छह फ्रेंचाइज़ी इस प्रकार है। MI केपटाउन, जोबर्ग सुपर किंग्स, डरबन सुपर जायंट्स, सनराइजर्स ईस्टर्न केप, पार्ल रॉयल्स और प्रिटोरिया कैपिटल्स। इस सीजन की शुरुआत 26 दिसंबर से होगी। वहीं इसका फाइनल 25 जनवरी को खेला जाएगा।
Piyush chawla among 13 indians to register for sa20 auction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Aug 23, 2025 | 04:23 PM
