Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PSL के बाद पाकिस्तान को लगा एक और तगड़ा झटका, इस अहम सीरीज पर लग सकता है ताला

पाकिस्तान सुपर लीग 2025 के बाद PCB के हाथ से एक अहम सीरीज जा सकती है। खबर है कि विदेशी खिलाड़ी भारत के साथ तनाव के बाद पाकिस्तान का दौरा करने से डर रहे हैं। जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट संकट में नजर आ रहा है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: May 11, 2025 | 05:00 PM

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच शनिवार शाम 5 बजे सीजफायर के लिए मंजूरी हो गई। जिसके बाद दोनों देशों के बीच कोई भी सैन्य कार्यवाही नहीं होगी। लेकिन इसके ठीक 5 घंटे बाद पाकिस्तान ने एक बार फिर से जम्मू कश्मीर के राजौरी में सीजफायर का उल्लंघन कर दिया। इसी बीच पाकिस्तान के हाथों से उसके क्रिकेट का भविष्य भी खतरे में नजर आ रहा है।

भारत के साथ तनाव के बीच PSL को स्थगित कर दिया गया। इसके बाद वहां के घरेलू क्रिकेट को भी रोक दिया गया। इन सब के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट को एक झटका और लग सकता है। भारत के साथ तनाव के बीच पाकिस्तान को एक अहम सीरीज से भी हाथ धोना पड़ सकता है।

ये सीरीज हो सकती है रद्द

इस महीने पाकिस्तान को बांग्लादेश के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। तय कार्यक्रम के अनुसार, बांग्लादेश पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए 21 मई को पाकिस्तान पहुंचेगी। लेकिन भारत के साथ हाल की घटनाओं देखते हुए अब ऐसा होना मुश्किल लग रहा है। खबर है कि बांग्लादेश क्रिकेट पाकिस्तान के दौरा करने के लिए राजी नहीं है। वो वहां जाने के लिए परेशान है।

सम्बंधित ख़बरें

हेड कोच को लेकर पाकिस्तान टीम में फिर हुआ बवाल, T20 World Cup 2026 में शर्मनाक हार के बाद मची है अफरा-तफरी

T20 World Cup में खराब प्रदर्शन के बाद माइक हेसन पर गिरेगी गाज, खिलाड़ियों ने कर दी PCB से शिकायत

PAK vs BAN: वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम घोषित, बाबर आजम बाहर; 6 नए खिलाड़ियों की हुई एंट्री

PAK क्रिकेट में उथल-पुथल, T20 WC में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद चयनकर्ता का इस्तीफा, बाबर आजम पर किया बड़ा खुलासा

 बांग्लादेश के दो खिलाड़ी छोड़ चुके हैं पाकिस्तान

इससे पहले बांग्लादेश के दो खिलाड़ी पाकिस्तान को छोड़कर अपने देश लौट चुके हैं। दरअसल, रिशाद हुसैन और नाहिद राणा पाकिस्तान सुपर लीग 2025 में हिस्सा ले रहे थे। लेकिन भारत के साथ तनाव को देखते हुए बांग्लादेश ने इन खिलाड़ियों को वापस बुला लिया। इसी बीच पीएसएल को बीच में ही रोक दिया गया था। इसके अलावा पाकिस्तान में रह रहे विदेशी खिलाड़ी भी परेशान हैं।

पाकिस्तान ने की गिरी हुई हरकत, PSL के दौरान PCB ने विदेशी खिलाड़ियों की जान खतरे में डाल दी

संकट में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड

मौजूदा वक्त में पाकिस्तान सुपर लीग के आयोजन पर भी तलवार लटकी हुई है। भारत के साथ तनाव के बीच पीसीबी ने पीएसएल को रोका नहीं था। पीसीबी ने फैसला किया था कि वो पीएसएल के बचे हुए मैच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में कराएगा। लेकिन बाद में पाकिस्तान को यहां से भी बेइज्जद होना पड़ा। यूएसी ने पीएसएल के मैच करने से इनकार कर दिया था। अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के लिए ये तय करना मुश्किल हो रहा है कि वो पीएसएल के बचे हुए मैच कहां पर कराएगा।

Pcb may cancel pakistan bangladesh t20 series amid tension with india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 11, 2025 | 05:00 PM

Topics:  

  • Bangladesh Cricket Team
  • Bangladesh vs Pakistan
  • Pakistan Cricket Board

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.