Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nonsense: रावलपिंडी स्टेडियम पर हुआ हमला तो रोने लगा PCB चेयरमैन! भारत पर लगाए बेतुके आरोप

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के कई इलाकों में कार्रवाई की, इस हमले का शिकार रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम भी हुआ। जिसके बाद PCB प्रमुख मोहसिन नकवी ने भारत को लेकर बेतुकी बातें की हैं।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: May 09, 2025 | 01:43 PM

मोहसिन नकवी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में बसे 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया, जिसके बाद से ही पाकिस्तान तिलमिला गया है। भारत पर पाकिस्तान ने ड्रोन और मिलाइस से हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने उनका मुंहतोड़ जवाब दिया। इस तनाव को देखते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पीएसएल को यूएई शिफ्ट कर दिया है। हालांकि, पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी ने भारत पर बेतुके आरोप लगाए हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के चलते गुरुवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बड़ा फैसला लेते हुए पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) को यूएई में शिफ्ट कर दिया। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के कई इलाकों में कार्रवाई की, इस हमले का शिकार रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम भी हुआ।

जिसके बाद रावलपिंडी में होने वाला पेशावर जाल्मी और कराची किंग्स के बीच मैच स्थगित कर दिया गया। अब इस पूरे मामले पर पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने भारत पर बेतुके आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया, भारत का ‘रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम पर हमले का मकसद पीएसएल 2025 को बाधित करना था।

सम्बंधित ख़बरें

कंगाली के कगार पर पाकिस्तान! सऊदी अरब के आगे फैलाया हाथ, 5 अरब डॉलर के डिपॉजिट और तेल के लिए रखी 8 बड़ी मांगें

पाकिस्तानी सेना ने खुलेआम किया कत्लेआम, 7 बलूचों को उतारा मौत के घाट! मानवाधिकार रिपोर्ट का चौंकाने वाला दावा

‘मेरे घर कप थोड़े ही लाएंगे…’, भारत की जीत पर बुरी तरह झल्लाए मोहम्मद आमिर, भविष्यवाणी गलत होने पर फूटा गुस्सा

पाकिस्तान में पुलिस पेट्रोलिंग टीम पर हमला, भरे बाजार में IED ब्लास्ट, कई लोगों की मौत- VIDEO

Pakistan Super League shifted to UAE amid India-Pakistan conflict Players’ mental well-being a priority, says PCB chairman Mohsin Naqvihttps://t.co/X2VAjM4ABf — Gulf News (@gulf_news) May 9, 2025

मोहसिन नकवी ने कहा, “भारत द्वारा रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम को निशाना बनाना एक बेहद गैरजिम्मेदाराना और खतरनाक कदम था। इसे ध्यान में रखते हुए, पीसीबी ने बाकी बचे पीएसएल मैचों को संयुक्त अरब अमीरात में शिफ्ट करने का फैसला लिया है। एक जिम्मेदार बोर्ड के तौर पर हमारी प्राथमिकता है कि क्रिकेट लगातार आगे बढ़े और खिलाड़‍ियों का मानसिक स्वास्थ्य सुरक्षित रहे। यही वजह है कि हमने यह जरूरी कदम उठाया है।”

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पाकिस्तान भले ही रावलपिंडी स्टेडियम पर हमले के लिए भारत को जिम्मेदार ठहरा रहा हो, लेकिन भारतीय रक्षा मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि पाकिस्तान द्वारा बुधवार रात भारत के उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्रों में 15 जगहों पर हमला करने के बाद गुरुवार को सिर्फ एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया गया।

IPL 2025 पर लगी रोक…भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला, जानें अब क्या होगा

गौरतलब है कि ब्रिटिश मीडिया में आई खबरों में कहा गया है कि पीएसएल में खेल रहे इंग्लिश खिलाड़ी सुरक्षा चिंताओं के चलते इसे छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। साथ ही कई विदेशी खिलाड़ी अपने वतन वापस लौटने की इच्छा भी जाहिर कर चुके हैं।

Pcb chief mohsin naqvi claimed rawalpindi stadium attack was india aim to disrupt psl

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 09, 2025 | 01:42 PM

Topics:  

  • Operation Sindoor
  • Pakistan
  • Pakistan Cricket Board
  • Pakistan Super League

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.