‘मेरे घर कप थोड़े ही लाएंगे…’, भारत की जीत पर बुरी तरह झल्लाए मोहम्मद आमिर, भविष्यवाणी गलत होने पर फूटा गुस्सा
T20 World Cup 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर बुरी तरह चिढ़ गए हैं। अपनी गलत भविष्यवाणी और 'ढोंगी बाबा' जैसे टैग पर आमिर ने झल्लाते हुए तीखा जवाब दिया है।
- Written By: अक्षय साहू
भारत की जीत पर मोहम्मद आमिर की प्रतिक्रिया वायरल (सोर्स- सोशल मीडिया)
Mohammad Amir Angry Reaction India Win: भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार, 8 मार्च 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त देकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना खिताब बचाने वाला (डिफेंडिंग चैंपियन) देश बन गया है।
जहां एक तरफ पूरी दुनिया भारत की इस कामयाबी का जश्न मना रही है, वहीं दूसरी ओर कुछ पाकिस्तानी क्रिकेटर इस जीत को पचा नहीं पा रहे हैं। इस सूची में सबसे ऊपर नाम है तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर का, जो अपनी गलत भविष्यवाणियों को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं।
‘मेरे घर कप थोड़े ही लाएंगे’ – आमिर का तीखा जवाब
टीम इंडिया के चैम्पियन बनने के बाद एक टीवी शो के दौरान जब मोहम्मद आमिर से उनकी गलत साबित हुई भविष्यवाणी के बारे में सवाल पूछा गया, तो वह बुरी तरह भड़क गए। आमिर ने बेहद नाराज होते हुए और झल्लाते हुए जवाब दिया, “जीत गए हैं, बस ठीक है, कप अपने घर लेकर जाएंगे, मेरे घर पर थोड़े ही लेकर आएंगे, वेल डन”। आमिर का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और भारतीय प्रशंसक उनकी इस प्रतिक्रिया पर उनकी जमकर क्लास लगा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान के क्वेटा में बड़ा बम धमाका, आत्मघाती हमलावर ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, 23 लोगों की मौत, कई घायल- VIDEO
कैमरे के सामने पहली बार आई BLA Female Commander, दुनिया को दी खुली चुनौती, वीडियो वायरल
Hamza Burhan Funeral: हमजा बुरहान के जनाजे में भारी हथियारों के साथ पहुंचा हिजबुल चीफ सलाउद्दीन
पाकिस्तानियों पर चढ़ा कॉकरोच का बुखार, CJP की देखा-देखी बना ली अपनी कॉकरोच अवामी पार्टी, पर कर दी ये बड़ी गलती
गलत साबित हुई ‘ढोंगी बाबा’ की भविष्यवाणी
गौरतलब है कि मोहम्मद आमिर ने इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारत की हार की बार-बार भविष्यवाणी की थी। उन्होंने पहले कहा था कि टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल तक पहुँचना भी मुश्किल होगा। इसके बाद उन्होंने सेमीफाइनल में इंग्लैंड की जीत का दावा किया था, लेकिन भारत ने इंग्लैंड को हराकर उन्हें गलत साबित कर दिया।
🚨MOHAMMAD AMIR ON INDIA WINNING THE T20 WORLD CUP 🚨 “I’ve nothing to do with their win. They’ll take the trophy home not me. Well played.” pic.twitter.com/YoqYliyHzx — Abdullah. (@Abdullahh_56) March 8, 2026
फाइनल को लेकर भी आमिर ने ‘नास्त्रेदमस’ बनने की कोशिश की थी और जियो न्यूज के शो ‘हंसना मना है’ में कहा था कि भारत चाहे पहले बल्लेबाजी करे या गेंदबाजी, हर हाल में न्यूजीलैंड ही जीतेगा। उनकी इन बेतुकी भविष्यवाणियों के कारण पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने उन्हें ‘ढोंगी बाबा’ और ‘तुक्कामैन’ तक कह दिया था।
मैदान पर टीम इंडिया का प्रचंड दबदबा
जहां आमिर भारत की हार का इंतजार कर रहे थे, वहीं भारतीय खिलाड़ियों ने मैदान पर अपना लोहा मनवाया। आमिर का मानना था कि वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के मुकाबले भारत ने फाइनल में अधिक दबदबा बनाया और न्यूजीलैंड की टीम उनके सामने पूरी तरह बिखर गई। आमिर ने यह भी तर्क दिया कि अगर इंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने संजू सैमसन का कैच न छोड़ा होता, तो शायद मैच का परिणाम कुछ और होता। हालांकि, उनके साथी खिलाड़ी अहमद शहजाद ने आमिर का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने अपने क्रिकेटिंग ज्ञान के हिसाब से ये बातें कही थीं।
यह भी पढ़ें: ‘कोच साहब के चेहरे पर हंसी…किलर कॉम्बो’, अरसे बाद धोनी ने किया पोस्ट, गंभीर की तारीफ में कही ये बात
गंभीर ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
भारतीय दिग्गजों का जश्न और नए लक्ष्य भारत की इस खिताबी जीत के बाद विराट कोहली ने ‘3 स्टार’ वाला एक विशेष पोस्ट साझा कर अपनी खुशी जाहिर की। वहीं, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस जीत के बाद अपना अगला लक्ष्य बताते हुए कहा कि अब टीम इंडिया का मिशन ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना है। गौतम गंभीर ने भी आलोचकों को करारा जवाब देते हुए भारतीय टीम की इस शानदार उपलब्धि की सराहना की है।
