कीपर ने विकेट छोड़ बॉलर को मारी थ्रो, फिर भी गिर गए 2 विकेट; बार्टलेट के ओवर में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा- VIDEO
KKR vs PBKS: आईपीएल 2026 में केकेआर के खिलाफ जेवियर बार्टलेट ने शानदार ओवर डालते हुए दो अहम विकेट झटके और अपनी घातक गेंदबाजी से पंजाब किंग्स को मजबूत शुरुआत दिलाई।
- Written By: संजय बिष्ट
जेवियर बार्टलेट ने KKR के खिलाफ अपने पहले ही ओवर में झटके दो विकेट (फोटो- सोशल मीडिया)
Xavier Bartlett claims 2 wickets his first over against KKR: आईपीएल 2026 के 12वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले जा रहे मैच में पंजाब ने शुरुआत से ही दबदबा बना लिया। टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करने उतरी पंजाब की टीम के तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट ने अपने पहले ही ओवर में केकेआर के टॉप ऑर्डर को झकझोर कर रख दिया। उनकी स्विंग गेंदबाजी के सामने बल्लेबाज पूरी तरह बेबस नजर आए।
शुरुआत में दिखा दिलचस्प नजारा
पारी के दूसरे ओवर में एक मजेदार वाकया देखने को मिला, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। ओवर की दूसरी गेंद पर फिन एलन स्कूप शॉट खेलने से चूक गए और गेंद विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह के पास पहुंची। एलन रन लेने के लिए क्रीज से बाहर निकले, तभी प्रभसिमरन ने तेजी से स्टंप्स की ओर थ्रो किया। लेकिन दुर्भाग्य से गेंद बीच में खड़े जेवियर बार्टलेट को जा लगी। हालांकि चोट गंभीर नहीं थी, लेकिन कुछ पलों के लिए मैदान पर हल्का-फुल्का मजाकिया माहौल बन गया।
Errors, laughs & absolute scenes ft. Finn Allen, Prabhsimran Singh & Xavier Bartlett. 🤣😂#TATAIPL 2026 | #KKRvPBKS | LIVE NOW 👉 https://t.co/zWHR71jXpN pic.twitter.com/YTry0zZ4Lq — Star Sports (@StarSportsIndia) April 6, 2026
सम्बंधित ख़बरें
मैदान में फिर दिखा विराट का अग्रेशन, हेड को देते रहे चुनौती, हाथ भी नहीं मिलाया, अब हुए ट्रोल, देखें VIDEO
SRH से हारकर भी टॉप पर काबिज RCB, अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी पहला क्वालिफायर मुकाबला
आखिरी मुकाबले से पहले 422 रन बनाने वाला बल्लेबाज IPL से बाहर, अब KKR की नैया कौन पार लगाएगा?
‘3D प्लेयर’ विजय शंकर ने IPL और घरेलू क्रिकेट को कहा अलविदा, खुद बताई आगे की प्लानिंग
बार्टलेट की घातक गेंदबाजी
इस घटना के बाद बार्टलेट ने अपनी लय और भी तेज कर दी। उन्होंने अपनी स्विंग गेंदबाजी से केकेआर के बल्लेबाजों को परेशान करना शुरू कर दिया। उनकी गेंदें लगातार बाहर की ओर मूव कर रही थीं, जिससे बल्लेबाजों के लिए उन्हें खेलना मुश्किल हो गया।
फिन एलन का शिकार
ओवर की चौथी गेंद पर बार्टलेट ने फिन एलन को पवेलियन भेज दिया। एलन ने आउटस्विंगर पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर सीधे विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह के दस्तानों में चली गई। एलन इस पूरे ओवर में संघर्ष करते नजर आए और आखिरकार बार्टलेट की सटीक गेंदबाजी का शिकार बने।
कैमरून ग्रीन भी फंसे जाल में
केकेआर की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं। ओवर की आखिरी गेंद पर बार्टलेट ने कैमरून ग्रीन को भी आउट कर दिया। ग्रीन ने शुरुआत में एक चौका जरूर लगाया, लेकिन अगली ही गेंद पर गलती कर बैठे। उन्होंने गेंद को शरीर से दूर खेलने की कोशिश की, जिससे गेंद फिर से विकेटकीपर के हाथों में चली गई। इस तरह बार्टलेट ने एक ही ओवर में दो बड़े विकेट लेकर मैच का रुख पंजाब की ओर मोड़ दिया।
☝️ brought✌️for the @PunjabKingsIPL 🎥 Xavier Bartlett’s skills on display 👌 Updates ▶️ https://t.co/euWd7rFlqm#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvPBKS pic.twitter.com/aIUJW77Hn1 — IndianPremierLeague (@IPL) April 6, 2026
ये भी पढ़ें: CSK के खराब प्रदर्शन का कारण प्रशांत वीर या कार्तिक शर्मा नहीं, बल्कि 18 करोड़ वाला ये खिलाड़ी है जिम्मेदार
महज एक ओवर के भीतर केकेआर के दो अहम विदेशी बल्लेबाजों के आउट होने से टीम पर दबाव बढ़ गया। पंजाब किंग्स ने इस शानदार शुरुआत के दम पर मैच में मजबूत पकड़ बना ली। अब देखना दिलचस्प होगा कि केकेआर इस दबाव से कैसे उबरती है और मैच में वापसी कर पाती है या नहीं।
