- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Pat Cummins Take 8 Week Break For Play In Border Gavaskar Trophy Test Series 2024
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए खुद को तैयार कर रहे पैट कमिंस, भारत को मात देने के लिए कर रहे ये काम
- Written By: मृणाल पाठक
ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने इस साल के आखिर में भारत के खिलाफ प्रतिष्ठित बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए होने वाली पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला को ध्यान में रखते हुए आठ सप्ताह का ब्रेक लिया है।

पैट कमिंस और रोहित शर्मा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेली जानी है। इस सीरीज का सबको बेसब्री से इंतजार है। यह सीरीज भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया दोनों के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की नजर से काफी अहम है। ऐसे में इस सीरीज में खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने आठ हफ्तों का ब्रेक लिया है।
कमिंस अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट में भाग लेने के बाद हाल में ऑस्ट्रेलिया लौटे हैं। ऑस्ट्रेलिया में गर्मियों के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए उन्होंने खुद को तरोताजा रखने के लिए विश्राम करने का फैसला किया है। इस कारण उन्हें इंग्लैंड के सीमित ओवरों के दौरे के लिए टीम में नहीं चुना गया है।
Pat Cummins has taken a 2 month hiatus from cricket to rejuvenate himself for the Border Gavaskar Trophy. pic.twitter.com/UX0YvoDc72 — Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 18, 2024
फॉक्स स्पोर्ट्स ने कमिंस के हवाले से कहा, ‘‘ब्रेक के बाद वापसी करने पर हर कोई तरोताजा महसूस करता है। आपको इसका कभी अफसोस नहीं होता।” उन्होंने कहा, ‘‘मैं लगभग 18 महीने पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से लगातार गेंदबाजी कर रहा हूं। इस ब्रेक से मुझे सात या आठ सप्ताह तक आराम करने का समय मिल जाएगा। इसके बाद मैं तरोताजा होकर गर्मियों के लिए तैयारी शुरू कर सकता हूं।”
ऑस्ट्रेलिया ने 2017 के बाद से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी नहीं जीती है और कमिंस यह श्रृंखला जीतने के लिए बेताब हैं। उन्होंने कहा,‘‘ मैंने अभी तक यहां ट्रॉफी नहीं जीती है। यह एक ऐसी ट्रॉफी है जिसे अभी तक हमारी टीम के कई खिलाड़ी नहीं जीत पाए हैं। गर्मियों में हमारा लक्ष्य इसे जीतना होगा। भारत की टीम वास्तव में बहुत अच्छी है। हम एक दूसरे के खिलाफ काफी क्रिकेट खेलते हैं और एक दूसरे को अच्छी तरह से समझते हैं लेकिन मुझे लगता है कि इस बार हम ट्रॉफी जीतने के लिए अच्छी स्थिति में हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
चंडीगढ़ में दिनदहाड़े फायरिंग: मेडिकल स्टोर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां, एक की मौत
3 दिन, 3 अलग मामले… ED और CID के सवालों के जवाब देंगे अभिषेक बनर्जी, जानें अब किन आरोपों में फंसे TMC सांसद
Pranit More Controversy: विवादित बयान देना MBBS छात्रा को पड़ा भारी, सेजल पवार कॉलेज से 15 दिन के लिए निलंबित
राम मंदिर दान चोरी मामले में बड़ा खुलासा! चढ़ावा गिनने वाले कर्मचारी के घर से मिले 12 लाख रुपये, मचा हड़कंप
यह भी पढ़ें- केशव महाराज ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रिका की वेस्टइंडीज पर जीत ने दिया पाकिस्तान को झटका
कमिंस फिलहाल टी20 क्रिकेट छोड़ने के मूड में नहीं हैं और उन्हें उम्मीद है कि वह 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया को स्वर्ण पदक जीतने में मदद करेंगे। क्रिकेट को ओलंपिक खेल 2028 में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा,‘‘ओलंपिक को लेकर हर कोई उत्साहित है। मैं भी उसका हिस्सा बनना चाहता हूं। मैं तब तक लगभग 35 साल का हो जाऊंगा और उम्मीद है कि मैं टीम का हिस्सा रहूंगा।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Pat cummins take 8 week break for play in border gavaskar trophy test series 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
चंडीगढ़ में दिनदहाड़े फायरिंग: मेडिकल स्टोर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां, एक की मौत
Jun 13, 2026 | 06:52 PM3 दिन, 3 अलग मामले… ED और CID के सवालों के जवाब देंगे अभिषेक बनर्जी, जानें अब किन आरोपों में फंसे TMC सांसद
Jun 13, 2026 | 06:52 PMPranit More Controversy: विवादित बयान देना MBBS छात्रा को पड़ा भारी, सेजल पवार कॉलेज से 15 दिन के लिए निलंबित
Jun 13, 2026 | 06:52 PMराम मंदिर दान चोरी मामले में बड़ा खुलासा! चढ़ावा गिनने वाले कर्मचारी के घर से मिले 12 लाख रुपये, मचा हड़कंप
Jun 13, 2026 | 06:48 PMMPPSC Assistant Professor Recruitment 2026: 949 पदों पर निकली भर्ती, 57,700 रुपये होगी शुरुआती सैलरी
Jun 13, 2026 | 06:45 PMChaturmas 2026: कब शुरू हो रहा है चातुर्मास 2026? यहां जानिए सही तिथि और सभी मांगलिक कार्यों की मनाही की वजह
Jun 13, 2026 | 06:43 PMपाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का बड़ा दावा, 24 घंटे में ईरान-अमेरिका युद्ध होगा खत्म!
Jun 13, 2026 | 06:42 PMवीडियो गैलरी

Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM
MP में UCC पर आया नया अपडेट, CM मोहन यादव ने बैठक में लिया बड़ा फैसला; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:19 PM
कानपुर से दिल्ली जा रहे मोहन भागवत की ट्रेन पर हमला! फिरोजाबाद स्टेशन के पास की घटना, देखें VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:11 PM
जापान के बाद नेपाल ने भारतीय आमों पर लगाई रोक, आखिर क्या है असली वजह- VIDEO
Jun 12, 2026 | 11:06 PM










