Ashes: ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, मेलबर्न टेस्ट से बाहर हो सकते हैं पैट कमिंस और नाथन लियोन
Melbourne Test: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लग सकता है। मेलबर्न टेस्ट से कप्तान पैट कमिंस और दिग्गज स्पिनर नाथन लियोन बाहर हो सकते हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
पैट कमिंस और नाथन लियोन (फोटो-सोशल मीडिया)
Pat Cummins And Nathan Lyon: ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में खेले गए तीसरे टेस्ट को जीतकर एशेज सीरीज 2025-26 पर कब्जा कर लिया है। एडिलेड टेस्ट को 82 रन से जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 3-0 की अपराजेय बढ़त बना ली है, लेकिन जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया की परेशानी बढ़ गई है। कप्तान पैट कमिंस और ऑफ स्पिनर नाथन लियोन मेलबर्न में शुरू होने वाले चौथे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं।
पैट कमिंस ने पीठ की परेशानी से उबरते हुए लगभग 6 महीने बाद एडिलेड टेस्ट से फील्ड पर वापसी की थी। कमिंस ने टेस्ट में 6 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की 82 रन से जीत में अहम भूमिका निभाई। पैट कमिंस इंजर्ड नहीं हैं, लेकिन खुद को फिट रखने और शरीर पर अतिरिक्त दबाव न देने के उद्देश्य से वह मेलबर्न टेस्ट से बाहर रह सकते हैं।
मुकाबले के बाद कमिंस ने क्या कहा?
कमिंस ने मैच के बाद कहा कि उन्होंने कहा, “अब जब सीरीज जीत ली गई है, तो शायद काम पूरा हो गया है। हम रिस्क का फिर से आकलन करेंगे। अगले कुछ दिनों में इस पर काम करेंगे। मुझे शक है कि मैं मेलबर्न में खेलूंगा, और फिर हम सिडनी के बारे में बात करेंगे। जब तक सीरीज नहीं जीती गई थी, हमने रिस्क लिया।”
सम्बंधित ख़बरें
10828 रन और 380 विकेट लेने वाले मैच-विनर ने बीच सीजन लिया संन्यास, टीम इंडिया के खिलाफ किया था डेब्यू
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लिश टीम घोषित, रॉबिन्सन की वापसी, 3 नए खिलाड़ियों की एंट्री
इंग्लैंड क्रिकेट ने उठाया बड़ा कदम, मार्कस नॉर्थ बने मेंस टीम के नेशनल सिलेक्टर
GT के खिलाफ बड़ी हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद को लगा एक और झटका, पैट कमिंस पर BCCI को ठोका जुर्माना
नाथन लियोन भी हुए चोटिल
नाथन लियोन के भी मेलबर्न में शुरू होने वाले चौथे टेस्ट में खेलने की उम्मीद कम है। लायन एडिलेड टेस्ट के पांचवें दिन क्षेत्ररक्षण करते हुए चोटिल हो गए थे। उनके दाहिने पैर में इंजरी है। इंजरी के बाद वे फील्ड छोड़कर चले गए थे। स्कैन के बाद उन्हें जमीन पर बैसाखी के सहारे देखा गया। चार दिन बाद ही मेलबर्न टेस्ट शुरू हो रहा है। ऐसे में लायन के खेलने पर अनिश्चितता बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: जीत के बाद भी ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, नाथन लियोन हुए चोटिल; टेस्ट सीरीज से हो सकते हैं बाहर
लियोन के बारे में कमिंस ने कहा, “किसी ऐसे व्यक्ति को बैसाखी पर देखना जिसका टेस्ट मैच एक सप्ताह दूर हो, अच्छा संकेत नहीं है। उनकी जगह लेना मुश्किल होगा, लेकिन हमारे पास कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें पहले अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का अनुभव है। उनमें टॉड मर्फी और मैथ्यू कुहनेमन शामिल हैं।”
ऑस्ट्रेलिया ने फिर जीती एशेज सीरीज
एडिलेड टेस्ट और एशेज सीरीज जीतने से खुश पैट कमिंस ने कहा, “सीरीज को लेकर बहुत हाइप थी। तीन टेस्ट में जीतना कई वजहों से बहुत संतोषजनक है। सीरीज से पहले बहुत सारी बातें इस बारे में थीं कि यह कितना बराबरी का मुकाबला होने वाला है, और लगातार टेस्ट में जीतना, इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता।”
मेलबर्न टेस्ट में स्टीव स्मिथ की वापसी हो सकती है और कमिंस की गैरमौजूदगी में वह टीम के कप्तान हो सकते हैं। स्मिथ एडिलेड टेस्ट की शुरुआत से ठीक पहले वर्टिगो के लक्षणों के कारण मैच से बाहर हो गए थे। (IANS इनपुट के साथ)
