स्मृति मांधना के साथ शादी टलने के बाद पलाश मुच्छल का मोबाइल नंबर लीक, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Palash Muchhal’s 'Phone Number' Is in Social Media: स्मृति मंधाना के साथ शादी टलने के बाद पलाश मुच्छल का फोन नंबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोगों ने मैसेज करना भी शुरू कर दिया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल (फोटो-सोशल मीडिया)
Palash Muchhal’s Phone Number Viral: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहों ने बाजार गर्म कर दिया है। हर दिन नई-नई खबरें और अटकलें सामने आ रही हैं, जिनमें अब पलाश मुच्छल का फोन नंबर भी सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। जिसके बाद लोग तरह-तरह का मैसेज करने लगे।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, नेटिजन्स ने पलाश के पुराने सोशल मीडिया पोस्ट्स को खंगाला। 2011 का एक X पोस्ट (पूर्व ट्विटर) सामने आया, जिसमें उन्होंने फ़िल्म निर्माता महेश भट्ट से अभिनय के अवसर मांगते हुए अपना फोन नंबर साझा किया था। उस समय पलाश पहले ही अभिनेता के तौर पर दिखाई दे चुके थे, उन्होंने ‘खेले हम जी जान से’ फ़िल्म में बाल कलाकार के रूप में काम किया था।
पोस्ट में लिखा था, महेश भट्ट हाय सर, मैं एक एक्टर हूँ… मेरी हाल की फ़िल्म “खेलें हम जी जान से” है। मैं बस आपके साथ काम करना चाहता हूँ… सर मेरा नंबर 8********1 है। थैंक्स।” यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
Mamta Kulkarni Birthday Special: ग्लैमर से अध्यात्म तक, जानें ममता कुलकर्णी का फिल्मी सफर और विवादों भरी कहानी
Allu Arjun Raaka Movie: ‘राका’ के लिए मुंबई शिफ्ट होंगे अल्लू अर्जुन, 2-3 साल तक होगी फिल्म की शूटिंग
Shafali Verma का ऐतिहासिक धमाका, T20 में पूरा किया ‘अनोखा’ शतक, स्मति मंधाना और हरमनप्रीत कौर को भी छोड़ा पीछे
Force 3 Update: ‘फोर्स 3’ के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हर्षवर्धन राणे, बोले- अभी 3 किलो वजन और बढ़ाना बाकी
Double tick aa gya 😭 https://t.co/CiLYLE587o pic.twitter.com/jzbtEpn94k — Puchka ( miss my notebook era) (@whereis_soumya) November 28, 2025
हालांकि यह ट्वीट अब डिलीट कर दिया गया है, लेकिन स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि पोस्ट में उल्लेखित नंबर Truecaller ऐप के माध्यम से पलाश का ही पाया गया। सुरक्षा और निजता का ध्यान रखते हुए वेबसाइट ने नंबर साझा नहीं किया, लेकिन सोशल मीडिया यूज़र्स ने इसे एक्स से निकाल कर अपनी लिस्ट में सेव कर लिया और व्हाट्सएप पर मैसेज भेजना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें: अर्जुन तेंदुलकर की अनप्लेयबल डिलीवरी, चंडीगढ़ के बल्लेबाज हुए चारों खाने चित; देखें VIDEO
Palash Muchhal's number got leaked and the comments on his Truecaller id are insaneeeeee😭😭😭😭 pic.twitter.com/5YvBIqt8bb — Ava📂🥨 (@cafexcloud) November 27, 2025
पलाश मुच्छल की मां अमिता मुच्छल ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा कि उनकी ओर से और स्मृति मंधाना की ओर से इस स्थिति से दोनों काफी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि स्मृति और पलाश दोनों तकलीफ में हैं। पलाश ने अपने जीवनसाथी के साथ घर आने का सपना देखा था। मैंने खास स्वागत की तैयारी भी कर रखी थी। सब ठीक हो जाएगा, शादी बहुत जल्दी होगी।
बताया गया कि पलाश को पहले सांगली के अस्पताल में छाती में तकलीफ होने पर भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई के अस्पताल में शिफ्ट किया गया। जहां उन्हें गंभीर छाती में दर्द, सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी महसूस हुई। इस बीच, सोशल मीडिया पर अफवाहों और लीक हुए नंबर के चलते दोनों परिवार काफी तनाव में हैं। परिवार ने लोगों से निजता का सम्मान करने की अपील की है।
