PAK vs NZ: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के सुपर-8 मुकाबले में बारिश बनी विलेन, मुकाबला हुआ रद्द
T20 WC 2026: बारिश के कारण पाकिस्तान प्रेमदासा स्टेडियम में खेलने जाने वाला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
बारिश के कारण रद्द हुआ पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड का सुपर-8 मुकाबला (फोटो- सोशल मीडिया)
Pakistan vs New Zealand match abandoned due to Rain: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण की शुरुआत पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के मुकाबले से होनी थी, लेकिन कोलंबो में लगातार बारिश ने खेल बिगाड़ दिया। आर प्रेमदासा स्टेडियम में टॉस तक की प्रक्रिया पूरी हुई, मगर एक भी गेंद डाले बिना मैच रद्द घोषित करना पड़ा। नियमों के अनुसार दोनों टीमों को 1-1 अंक दे दिए गए। ऐसे में सुपर-8 का आगाज रोमांचक टक्कर की बजाय निराशा के साथ हुआ।
ग्रुप स्टेज में दोनों का दमदार प्रदर्शन
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों ने ग्रुप चरण में मजबूत खेल दिखाया था। दोनों टीमों ने अपने-अपने चार मैचों में से तीन-तीन मुकाबले जीते थे और आत्मविश्वास के साथ सुपर-8 में जगह बनाई थी। यही वजह थी कि इस भिड़ंत को लेकर फैंस में खास उत्साह था। टॉस में पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने बाजी मारी और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन इसके तुरंत बाद बारिश शुरू हो गई और मुकाबला रद्द करना पड़ा।
New Zealand and Pakistan share points after rain has the final say in the first #T20WorldCup Super 8 contest. 📝: https://t.co/IDrbJnSgnW pic.twitter.com/z25oocbEly — ICC (@ICC) February 21, 2026
सम्बंधित ख़बरें
भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज का कल से आगाज, T-20 का बदला लेने उतरेंगे शुभमन गिल के धुरंधर
इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
IND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
258 रन का टारगेट…इंग्लिश बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को बेरहमी से कूटा, टूट गए कई बड़े रिकॉर्ड
आगे का कार्यक्रम और बढ़ी चुनौती
अब पाकिस्तान की टीम सुपर-8 में अपना अगला मुकाबला 24 फरवरी को पल्लेकेले में इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगी। वहीं न्यूजीलैंड का अगला मैच 25 फरवरी को कोलंबो में श्रीलंका से होगा। बारिश के कारण अंक बंटने से दोनों टीमों की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है, क्योंकि सुपर-8 में हर मैच का परिणाम सेमीफाइनल की दौड़ पर सीधा असर डाल सकता है।
सेमीफाइनल की रेस में हर मैच अहम
सुपर-8 चरण में अब पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के लिए शेष मुकाबले बेहद महत्वपूर्ण हो गए हैं। यदि आगे भी किसी मैच पर मौसम का साया पड़ा तो अंतिम चार में पहुंचने की संभावनाओं को बड़ा झटका लग सकता है। पाकिस्तान को इंग्लैंड के बाद मेजबान श्रीलंका से भिड़ना है, जबकि न्यूजीलैंड भी मजबूत प्रतिद्वंद्वियों से मुकाबला करेगी। ऐसे में अब दोनों टीमों के लिए हर मैच करो या मरो जैसा साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें: BCCI ने दृष्टिबाधित क्रिकेटरों के लिए किया बड़ा ऐलान, अब खिलाड़ियों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर
पाकिस्तान का स्क्वॉड
साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक, फखर जमान, शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, नसीम शाह।
न्यूजीलैंड का स्क्वॉड
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, कोल मैककोन्ची, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, डेवोन कॉनवे, मिचेल सेंटनर (कप्तान), लॉकी फर्ग्यूसन।
