पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर बाबर आजम ने कप्तान के पद से दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर किया बड़ा ऐलान
स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने घोषणा की है कि वह अपने प्रदर्शन को "प्राथमिकता" देने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम के व्हाइट-बॉल कप्तान के पद से इस्तीफा दे रहे हैं। 2019 में शुरू हुए बाबर के कप्तान के कार्यकाल के दौरान पाकिस्तान ने कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीता है।
- Written By: प्रिया जैस
बाबर आजम (सौजन्य-एक्स)
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने अपने करियर के लिए एक बड़ा फैसला ले लिया है। जो उनके फैंस के लिए एक निराशाजनक बात हो सकती है। स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने घोषणा की है कि वह अपने प्रदर्शन को “प्राथमिकता” देने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम के व्हाइट-बॉल कप्तान के पद से इस्तीफा दे रहे हैं।
2019 में शुरू हुए बाबर के कप्तान के कार्यकाल के दौरान पाकिस्तान ने कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीता है। पिछले साल, उनके नेतृत्व में, पाकिस्तान कोलंबो में श्रीलंका से दो विकेट से हारने के बाद सुपर 4 चरण में एशिया कप से बाहर हो गया था। कुछ महीने बाद, पाकिस्तान का संघर्ष जारी रहा क्योंकि वे भारत में वनडे विश्व कप के नॉकआउट चरण में पहुंचने में विफल रहे। विश्व कप के समापन के बाद, बाबर ने सभी प्रारूपों में कप्तानी से इस्तीफा दे दिया।
अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक बयान में बाबर ने कहा कि पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम का नेतृत्व करना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि कप्तानी से हटने से उन्हें स्पष्टता मिलेगी और वह अपने व्यक्तिगत विकास और प्रदर्शन पर ध्यान दे सकेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तानी टीम में फिर बदलेगा कप्तान? बांग्लादेश के खिलाफ हार से तिलमिलाया PCB! ये खिलाड़ी संभाल सकता है कमान
‘ये तो बाबर आजम वाली बात है…,’ IShowSpeed ने विराट की जमकर की तारीफ, तो पाक स्टार को किया जमकर ट्रोल- VIDEO
टीम इंडिया से पहले पाकिस्तानी जर्सी में खेले थे सचिन तेंदुलकर, पढ़ें 37 साल पुराना ये दिलचस्प वाकया
Mohammad Rizwan की नजरें टी20 इंटरनेशनल में वापसी पर, 2024 के अंत से पाकिस्तान टीम से बाहर
बाबर आजम ने एक्स पर किया ऐलान
स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने घोषणा की है कि वह अपने प्रदर्शन को “प्राथमिकता” देने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम के व्हाइट-बॉल कप्तान के पद से इस्तीफा दे रहे हैं।
Dear Fans, I'm sharing some news with you today. I have decided to resign as captain of the Pakistan men's cricket team, effective as of my notification to the PCB and Team Management last month. It's been an honour to lead this team, but it's time for me to step down and focus… — Babar Azam (@babarazam258) October 1, 2024
बाबर आजम का संदेश
बाबर ने एक्स पर लिखा, “डियर फैंस, मैं आज आपके साथ कुछ बात शेयर कर रहा हूं। मैंने पिछले महीने पीसीबी और टीम प्रबंधन को दी गई जानकारी के अनुसार पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में इस्तीफा देने का फैसला किया है। इस टीम का नेतृत्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है, लेकिन अब समय आ गया है कि मै इस पद को छोड़ दूं और अपने खेल पर ध्यान दूं।”
यह भी पढ़ें- कानपुर में भारतीय बल्लेबाजों के तूफान में उड़े कई कीर्तिमान, अफ्रीका छूटा पीछे तो 42 साल पुराना ये रिकॉर्ड भी ध्वस्त
उन्होंने आगे लिखा, “कप्तानी मेरे लिए एक रिवॉर्डिंग एक्सपीरियंस रहा है, लेकिन इसने मेरे काम को भी बढ़ा दिया है। मैं अपने प्रदर्शन को पहली प्रायोरिटी देना चाहता हूं, अपनी बल्लेबाजी का आनंद लेना चाहता हूं और अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहता हूं, जिससे मुझे खुशी मिलती है। पद छोड़ने से मुझे आगे बढ़ने में स्पष्टता मिलेगी और मैं अपने खेल और पर्सनल डेवलपमेंट पर ज्यादा ध्यान दूंगा।”
फैंस का किया शुक्रिया
फैंस का शुक्रियाअदा करते हुए उन्होंने लिखा, ” मैं आपके अटूट समर्थन और मुझ पर विश्वास के लिए आभारी हूं। आपका उत्साह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। हमने जो कुछ भी साथ मिलकर हासिल किया है, उस पर मुझे गर्व है और एक खिलाड़ी के रूप में टीम में योगदान देना जारी रखने के लिए उत्साहित हूं। आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद।”
यह भी पढ़ें- शाकिब-अल-हसन का संन्यास बना खास, विराट कोहली ने दिया स्पेशल गिफ्ट
बाबर के बाद शाहीन को बनाया था कप्तान
शाहीन शाह अफरीदी को टी20आई कप्तान नियुक्त किया गया था, लेकिन सिर्फ एक श्रृंखला के बाद उन्हें हटा दिया गया, जिसमें पाकिस्तान न्यूजीलैंड से 4-1 से हार गया। इसके बाद बाबर को व्हाइट-बॉल कप्तान के रूप में बहाल कर दिया गया, जबकि शान मसूद टेस्ट कप्तान बने रहे।
