Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

खत्म हो गया ईशान किशन का करियर? टीम इंडिया में वापसी का चांस नहीं, बासित अली के बयान से खलबली

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज ईशान किशन बुची बाबू टूर्नामेंट में धमाल मचा रहे हैं। जिसे देखकर उनके फैंस को लग रहा है कि जल्द ही वह टीम इंडिया में वापसी कर लेंगे। लेकिन पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी बासित अली का मानना है कि ईशान किशन की टीम इंडिया में वापसी का कोई चांस ही नहीं बचा है।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Aug 20, 2024 | 03:42 PM

इशान किशन और बासित अली (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज ईशान किशन बुची बाबू टूर्नामेंट में धमाल मचा रहे हैं। झारखंड की कप्तानी करते हुए वह शानदार फॉर्म दिखा रहे हैं। घरेलू क्रिकेट में वह कमाल कर रहे हैं, जिसे देखकर उनके फैंस को लग रहा है कि जल्द ही वह टीम इंडिया में वापसी कर लेंगे। हालांकि अब पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी बासित अली ने ईशान किशन पर टिप्पणी करके खलबली मचा दी है।

दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी बासित अली का मानना है कि ईशान किशन की टीम इंडिया में वापसी का कोई चांस ही नहीं बचा है। उन्होंने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, “ईशान को आईपीएल पर फोकस करना चाहिए क्योंकि ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ तक उनके पास टीम इंडिया में वापसी करने का कोई चांस नहीं है। उनके पास चैंपियंस ट्रॉफी तक कोई मौका नहीं है। देखते हैं कि उसके बाद क्या होता है।”

अब पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी बासित अली के इस बयान से खलबली मच गई है। उनकी यह भविष्यवाणी कितनी हद तक सही साबित होती है, अब यह देखना होगा। हालांकि अभी भी उनके फैंस का मानना है कि उनकी जल्द ही टीम इंडिया में वापसी हो सकती है, क्योंकि वह इस समय शानदार फॉर्म में हैं और भारत को इसी फॉर्म की जरूरत है।

सम्बंधित ख़बरें

T20 वर्ल्ड कप के बीच आज बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, देखने को मिलेगा एक ही दिन में ‘2 मैच’ का रोमांच

मोहम्मद आमिर की T20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, टीम इंडिया पर कही ऐसी बात कि खौल उठेगा खून

अभिषेक शर्मा का 2 किलो वजन घटा, केवल दाल-चावल खा रहे…पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे या नहीं? खुद बताया अपना हाल

नवभारत विशेष: वैभव के जलवे से जीता अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप

यह भी पढ़ें- वह ऐसे नहीं जैसा लोग TV पर बोलते हैं… RCB के इस गेंजबाज ने की विराट कोहली की जमकर तारीफ

वहीं,  ईशान की टीम इंडिया में वापसी को लेकर फिलहाल किसी भी तरह की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। भारतीय टीम 19 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने वाली है। साथ ही दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज भी खेली जाएगी। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि ईशान को बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में टीम में जगह मिलती है या नहीं।

जानकारी के लिए बता दें कि बता दें कि विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मुकाबला नवंबर, 2023 में खेला था। उसके बाद उन्हें दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्होंने ब्रेक लेने का फैसला लिया। फिर उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए कहा गया था, जिसको उन्होंने नजरअंदाज कर दिया था। जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा और बीसीसीआई ने ईशान को सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से बाहर कर दिया। अब उन्हें टीम में वापसी का इंतजार है।

Pakistan former player basit ali said ishan kishan has no chance to return in team india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 20, 2024 | 03:42 PM

Topics:  

  • Team India

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.